जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस…’, ध्रुव राठी पर केंद्रीय मंत्री का हमला, लंदन के प्रदर्शन को बताया ‘एंटी इंडिया’

रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी भारत को तोड़ नहीं सकतीं. उन्होंने ध्रुव राठी के लंदन वाले प्रदर्शन का Video शेयर कर उसमें पाकिस्तानी और कांग्रेस के झंडे होने का दावा किया.

Author
19 Oct 2026
( Updated: 19 Oct 2026
03:37 PM )
‘पाकिस्तानी झंडों के साथ कांग्रेस…’, ध्रुव राठी पर केंद्रीय मंत्री का हमला, लंदन के प्रदर्शन को बताया ‘एंटी इंडिया’
Image Source- IANS
Advertisement

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विदेश में हो रहे विपक्ष समर्थित प्रदर्शन पर निशाना साधा. उन्होंने Youtuber ध्रुव राठी का बिना नाम लिए उनके प्रोटेस्ट पर सवाल उठाए. किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि लंदन में विरोध प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडों के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडे भी लगाए गए थे. 

रिजिजू ने कहा कि भारत-विरोधी ताकतें कभी भी भारत को तोड़ नहीं सकतीं. केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में पार्लियामेंट स्क्वायर के पास लोग तिरंगे झंडे को लेकर जुटे थे, लेकिन वहां कुछ लोगों के हाथों पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) के झंडे भी थे. रिजिजू की ओर से शेयर वीडियो के आखिरी में एक जगह कांग्रेस के झंडे भी दिखाई दिए. ये प्रदर्शन Youtuber ध्रुव राठी का बताया जा रहा था. 

किरेन रिजिजू ने क्या कहा? 

Advertisement

किरेन रिजिजू ने पोस्ट में लिखा, ‘लंदन में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर और पाकिस्तान के झंडे के साथ कांग्रेस पार्टी के झंडा. ये लोग सोचते हैं कि लंदन में भारत-विरोधी ताकतों का यह जमावड़ा देशभक्त भारतीयों को डरा देगा. भारत कभी नहीं झुकेगा और भारत को भारत-विरोधी ताकतें कभी नहीं तोड़ सकतीं.

‘रिजीम चेंज’ पर पलटवार तेज 

इससे पहले, केंद्रीय मंत्री रिजिजू ने प्रशांत भूषण की 'रिजीम चेंज' टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने रविवार को एक 'एक्स' पोस्ट में कहा कि अब लड़ाई भारत-विरोधी ताकतों और उन देशभक्त भारतीयों के बीच है, जो भारत की रक्षा करना चाहते हैं. 

Advertisement

प्रशांत भूषण के 2011 और हालिया बयानों को शेयर करते हुए रिजिजू ने लिखा, ‘मोर्चाबंदी हो चुकी है. यह 'दिमागी नक्सलियों' बनाम 'देशभक्त भारतीयों' की लड़ाई है. यह भारत के संविधान में विश्वास रखने वालों बनाम अराजकतावादियों के बीच की लड़ाई है.’

भारत में बांग्लादेश जैसी साजिश की आशंका 

किरेन रिजिजू ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में हुई हिंसक घटना और फ्रांस में जो दंगे, आगजनी और लूटपाट हुईं, ठीक वैसी ही साजिश भारत के लिए भी रची गई थी. उन्होंने कहा, ‘भारत-विरोधी गिरोहों और कुछ राजनेताओं ने मिलकर युवाओं को भड़काने और हमारी सड़कों पर हिंसा फैलाने की योजना बनाई थी, लेकिन इस खतरनाक साजिश रचने वाले भूल गए कि भारत न तो बांग्लादेश हैं और न ही फ्रांस.’

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने अपनी पोस्ट में कहा, ‘भारत में सत्ता परिवर्तन बिल्कुल हो सकता है, लेकिन केवल चुनावों के जरिए, सोरोस के जरिए नहीं.’

गौरतलब है कि 16 अक्टूबर को स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया यूके की ओर से भारत में हुए SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ लंदन में विरोध दर्ज कराया गया था. जिसमें Youtuber ध्रुव राठी भी शामिल हुए थे. इससे पहले ध्रुव राठी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन में शामिल होने भारत आए थे. हालांकि दिल्ली में उन्हें आते ही डिटेन कर लिया गया था. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

यह भी पढ़ें- CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर नया मोड़, जान का खतरा बताकर मजिस्ट्रेट ने सुनवाई से बनाई दूरी; मामला दर्ज

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें