जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘हमसे उलझना मत…’, इजरायली PM नेतन्याहू ने किसे दी धमकी? ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन' का मनाया जश्न

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू अपने दुश्मनों को खुली चुनौती दी है. उन्होंने कहा, हम एक ऐसे शासन से पैदा हुए विनाश के खतरे का सामना कर रहे थे, जो हमें मिटाना चाहता था.

Author
04 Sep 2026
( Updated: 04 Sep 2026
06:04 PM )
‘हमसे उलझना मत…’, इजरायली PM नेतन्याहू ने किसे दी धमकी? ऑपरेशन ‘राइजिंग लॉयन' का मनाया जश्न
Image Source- IANS/X/@IsraeliPM
Advertisement

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इजरायल की उपलब्धियों का बखान करते हुए व‍िरोध‍ियों को चेतावनी दी. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमसे उलझने की कोशिश मत करो. अगर तुमने कुछ सीखा है, तो हमसे उलझना मत. 

नेतन्याहू ने तेल अवीव में रोश हशनाह यानी यहूदी नववर्ष मनाया था. इस दौरान उनके साथ रक्षा मंत्री काट्ज, IDF के चीफ ऑफ जनरल स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जमिर और IDF के कई अधिकारी मौजूद थे. 

ऑपरेशन राइजिंग लॉयन का मनाया जश्न 

Advertisement

नेतन्याहू ने कार्यक्रम की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पोस्‍ट में साझा की. कार्यक्रम को संबोध‍ित करते हुए प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि 'वॉर ऑफ रिडेम्पशन', 'ऑपरेशन रोअरिंग लॉयन' के बाद के समय में और उससे पहले 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' के दौरान जो उपलब्धियां हासिल की गई हैं, वे ऐतिहासिक हैं और हमारे अस्तित्व को सुरक्षित बनाती हैं. 

नेतन्याहू ने कहा क‍ि हम एक ऐसे शासन से पैदा हुए विनाश के खतरे का सामना कर रहे थे, जो हमें मिटाना चाहता था और हमारे खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए परमाणु बम हासिल करना चाहता था. हमने इस खतरे और अन्य खतरों को पीछे धकेल दिया है. 

ईरान को दी खुली धमकी 

Advertisement

नेतन्याहू ने कहा क‍ि यह शासन इस समय कमजोर पड़ रहा है. यह पहले से कहीं ज्यादा कमजोर है. यह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है. मुझे हमारे सामने मौजूद मुख्य मिशन पर पूरा भरोसा है. मुझे अपनी क्षमता, हमारे बहादुर सैनिकों, हमारे साहसी पुरुष और महिला पायलटों, नेविगेटरों, हमारी पूरी सुरक्षा व्यवस्था, घरेलू मोर्चे पर काम कर रही टीमों और हमारे मजबूत राष्ट्र की क्षमता पर विश्वास है. 

यह भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन की जंग खत्म करवाएगा भारत! कीव में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने की पेशकश, जानें क्या कहा?

प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कहा क‍ि मुझे पूरा भरोसा है कि हम इस खतरे को हमेशा के लिए खत्म कर सकते हैं, यानी इस शासन को सत्ता से हटा सकते हैं. यही हमारे सामने मौजूद सबसे महत्वपूर्ण मिशन है. यह लक्ष्य अब करीब है, यह असंभव नहीं है. यह हमारी पहुंच में है. वे लगभग सभी पर हमला कर रहे हैं, सिवाय हमारे. वे हमारी ताकत, हमारी सैन्य शक्ति और हमारे दृढ़ संकल्प को जानते हैं. 

हमसे मत उलझो…

Advertisement

यह भी पढ़ें

उन्‍होंने कहा क‍ि मैं अपने दुश्मनों से कहता हूं, हमारे साथ उलझने की कोशिश मत करो. अगर आपने कुछ सीखा है, तो यही सीखो कि हमारे साथ मत उलझो. हमारे पास ताकत है, दृढ़ संकल्प है और आंतरिक एकता है, जिससे हम हर चुनौती का सामना कर सकते हैं. मैं आने वाले वर्ष के लिए इजरायल के लोगों के लिए यही कामना करता हूं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें