जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अगली बार कांग्रेस को वोट नहीं दूंगी…’, मंत्री के कार्यक्रम में फरियाद लेकर आई मुस्लिम महिला क्यों भड़क गई?

कर्नाटक के बेंगलुरु में मंत्री के.एच. मुनियप्पा के कार्यक्रम में एक मुस्लिम महिला बुरी तरह भड़क गई. मामला जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड से जुड़ा था.

Author
06 Sep 2026
( Updated: 06 Sep 2026
12:33 PM )
‘अगली बार कांग्रेस को वोट नहीं दूंगी…’, मंत्री के कार्यक्रम में फरियाद लेकर आई मुस्लिम महिला क्यों भड़क गई?
Image Source- File Photo/Facebook
Advertisement

मुस्लिम समाज को कांग्रेस का कोर वोटर माना जाता रहा है. पार्टी भी इस समुदाय को लुभाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है, लेकिन वादों और असलियत का फर्क खुद मुस्लिम समाज की एक महिला ने ही बता दिया और ये वाकया हुआ कर्नाटक के बेंगलुरु में, जहां कांग्रेस की सरकार है. 

कर्नाटक में एक सरकारी कार्यक्रम में अधिकारियों की लापरवाही से परेशान एक मुस्लिम महिला ने कड़ी नाराजगी जाहिर की. महिला ने यह तक कह दिया कि अगले चुनाव में वह कांग्रेस को वोट नहीं देगी. 

कांग्रेस और अधिकारियों पर क्यों बरसी महिला 

मामला बेंगलुरु के देवनहल्ली के विजयपुरा कस्बे का है. जहां सामाजिक कल्याण विभाग की ओर से जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया था. यहां सामाजिक कल्याण मंत्री के.एच. मुनियप्पा भी मौजूद थे. कार्यक्रम में आई एक मुस्लिम महिला ने आरोप लगाया कि वह सुबह से अपनी समस्या लेकर बैठी रही, उसकी बात सुनने को कोई तैयार नहीं है. 

महिला का नाम तस्लीमा है, उन्होंने आरोप लगाए कि अधिकारियों ने जाति प्रमाण पत्र और राशन कार्ड से जुड़े आवेदनों में लापरवाही की है. तस्लीमा का कहना था कि उनके पास आधार कार्ड और वोटर ID के अलावा कोई जरूरी दस्तावेज नहीं है. अन्य कागजों के लिए उसने कई बार अप्लाई किया लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही. समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में वह इस उम्मीद से पहुंची थी कि यहां मंत्री के सामने उनकी सुनवाई होगी, लेकिन यहां भी कुछ चुनिंदा लोगों को ही सुना गया. ऐसे में तस्लीमा को इतना गुस्सा आया कि उसने कागजों के लिए आवेदन पत्र ही फाड़ दिया और अधिकारियों के साथ-साथ सरकार पर अपना गुस्सा निकाला. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- केरल में कांग्रेस की दलित महिला विधायक से बदसलूकी और मारपीट, 7 नेताओं पर केस दर्ज, BJP ने राहुल गांधी को घेरा

News18 Local की रिपोर्ट के मुताबिक, तस्लीमा ने अधिकारियों पर लोगों को परेशान करने का आरोप लगाया. महिला ने सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसा ही रहा तो वे अगली बार कांग्रेस को वोट नहीं देंगी. महिला ने यह भी कहा कि जब जनता की समस्याएं सुनने के लिए कार्यक्रम रखा गया है, तो फिर अधिकारियों को लोगों की शिकायतें सुननी चाहिए. सिर्फ कुछ लोगों को मंच तक बुलाने से बाकी लोगों की परेशानी खत्म नहीं होगी. 

महिला की शिकायत के बाद हरकत में आए विधायक

यह भी पढ़ें

कार्यक्रम में अधिकारियों की लापरवाही और महिला की शिकायत के बाद डोड्डाबल्लापुर के BJP विधायक धीरज मुनिराज ने संज्ञान लिया. उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाई. इसके साथ ही उन्होंने लोगों को पूरी जानकारी दिए बिना कार्यक्रम आयोजित करने पर भी नाराजगी जताई. धीरज मुनिराज ने कहा, जनता की राय और भागीदारी के बिना इस तरह के कार्यक्रम का मकसद पूरा नहीं हो सकता. हालांकि विधायक मुनिराज ने जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को बधाई देते हुए यह भी कहा कि इसके जरिए लोगों तक सरकारी योजनाओं को पहुंचाने में मदद मिल सकती है, लेकिन क्या हो जब जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों में जनता को ही अधिकारी परेशान करें. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें