जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

चुनौतीपूर्ण मौसम, घना अंधेरा और अटकी सांसें, IAF ने रातों-रात लेह से दिल्ली एयरलिफ्ट कर बचाई शख्स की जान

वायुसेना के सी-130जे विमान से एयरलिफ्ट कर गंभीर मरीज को दिल्ली पहुंचाया गया. सेना ने इस मिशन को चूनौतिपूर्ण मौसम और घने अंधेरे में अंजाम दिया.

Author
18 Oct 2026
( Updated: 18 Oct 2026
08:09 PM )
चुनौतीपूर्ण मौसम, घना अंधेरा और अटकी सांसें, IAF ने रातों-रात लेह से दिल्ली एयरलिफ्ट कर बचाई शख्स की जान
Image Source- IANS
Advertisement

चुनौतीपूर्ण मौसम, घना अंधेरा और एक-एक मिनट कीमती… क्योंकि बात किसी की जान पर बन आई थी. जिसे बचाने में जरा सी देरी जिंदगी और मौत तय करने वाली थी. ऐसे में देवदूत बनकर आई भारतीय वायुसेना. लेह में एयरफोर्स ने एक 30 वर्षीय शख्स की जान बचाने में अहम योगदान दिया है. वायुसेना ने गंभीर रूप से बीमार इस मरीज को बिना कोई देरी किए लेह से दिल्ली पहुंचाया.
 
यहां दिल्ली पहुंचने पर मरीज को आगे के इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है. भारतीय वायुसेना ने इस पूरे अभियान के दौरान एक बार फिर अपनी तत्परता और मानवीय जिम्मेदारी का परिचय दिया है. क्योंकि एयरफोर्स को ये जानकारी काफी लेट मिली थी और मरीज की हालत काफी सीरियस थी. यानी सेना को तुरंत फैसला लेना था ऐसे में बिना वक्त गंवाए मरीज को वायुसेना के सी-130जे विमान से एयरलिफ्ट कर दिल्ली पहुंचाया गया.  

जोखिमों भरा मिशन सफल 

सेना ने इस मिशन को चूनौतिपूर्ण मौसम और घने अंधेरे में अंजाम दिया. जो बेहद जोखिम भरा था. ऱक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह अभियान बहुत कम समय के नोटिस पर पूरा किया गया. मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जल्द से जल्द बेहतर चिकित्सा सुविधा तक पहुंचाना जरूरी था. ऐसे में भारतीय वायुसेना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हवाई निकासी अभियान को अंजाम दिया. 

ऐसी परिस्थितियों में विमान का संचालन करने के लिए उच्च स्तर की परिचालन तैयारी, पेशेवर तालमेल और समय पर निर्णय लेना बेहद जरूरी होता है. वायुसेना ने इन चुनौतियों के बीच अभियान को पूरा किया और मरीज को आगे के उपचार के लिए पालम पहुंचाया.  

Advertisement

गौरतलब है कि लेह एक दुर्गम क्षेत्र है. ऐसे में यहां गंभीर रूप से बीमार मरीज को कम समय में बड़े चिकित्सा केंद्र तक पहुंचाना इस अभियान का महत्वपूर्ण पहलू रहा. मरीज को पालम पहुंचाए जाने के बाद उसे एम्स में आगे के इलाज के लिए स्थानांतरित कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें- पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को मारी टक्कर, हादसे में 8 लोगों की मौत

यह भी पढ़ें

भारतीय वायुसेना का यह अभियान दर्शाता है कि उसकी भूमिका केवल देश की हवाई सुरक्षा तक सीमित नहीं है. जरूरत पड़ने पर वायुसेना मानवीय सहायता और आपातकालीन चिकित्सा निकासी जैसे अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है और इसमें सेना का साथ देते हैं उसके बेड़े में शामिल शक्तिशाली लॉकहीड मार्टिन के 12 C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान. जिनका इस्तेमाल ऐसे ही इमरजेंसी मिशन में किया जाता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें