जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

सौरभ दास और आशुतोष रांका पर बढ़ा कानूनी शिकंजा, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

CJP: सौरभ दास, आशुतोष रांका के खिलाफ दर्ज एक और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. इससे पहले एक मामला भी क्राइम ब्रांच को दिया जा चुका है. अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. ये मामले जंतर-मंतर इलाके में कथित तौर पर जबरन पहुंचने से जुड़े हैं.

Author
21 Oct 2026
( Updated: 21 Oct 2026
09:27 AM )
सौरभ दास और आशुतोष रांका पर बढ़ा कानूनी शिकंजा, दूसरा केस भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर
Image Source: IANS /ANS/Wasim Sarvar
Advertisement

CJP: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं के खिलाफ दर्ज एक और मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी है. इससे पहले एक मामला भी क्राइम ब्रांच को दिया जा चुका है..अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी. ये मामले जंतर-मंतर इलाके में कथित तौर पर जबरन पहुंचने से जुड़े हैं. फिलहाल दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं और उन्होंने अपनी हिरासत बढ़ाने के फैसले को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है...

जंतर-मंतर पहुंचने पर दर्ज हुई थीं दो FIR

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को सौरभ दास, आशुतोष रांका, अजिंक्य शिंदे और CJP के 11 अन्य सदस्य निजी परिसरों से होकर जंतर-मंतर पहुंच गए थे. वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद सभी 14 लोगों को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस ने इस मामले में दो FIR दर्ज की थीं. पुलिस के अनुसार, जंतर-मंतर को अब आधिकारिक तौर पर विरोध-प्रदर्शन की जगह नहीं माना जाता है.

थलपति विजय के खिलाफ बोलना पड़ा भारी! DMK नेताओं पर धड़ाधड़ दर्ज हो गया केस, तमिलनाडु में मचा सियासी बवाल

दोनों नेताओं की न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई

Advertisement

शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉन्ड का उल्लंघन करने के आरोप में विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट ने 14 अक्टूबर को सौरभ दास और आशुतोष रांका को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, इसके बाद सोमवार को उनकी हिरासत दो दिन और बढ़ा दी गई, अब दोनों नेताओं ने इस आदेश को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी है.

हाईकोर्ट में सुनवाई की मांग

Advertisement

सौरभ दास और आशुतोष रांका की कानूनी टीम ने हिरासत बढ़ाने के फैसले के खिलाफ याचिका दायर की है और जल्द सुनवाई की मांग की है. दशहरे की छुट्टियों के कारण इस सप्ताह हाईकोर्ट बंद है, ऐसे में दोनों की ओर से बुधवार को मामले की तत्काल सुनवाई का अनुरोध किए जाने की बात कही गई है. याचिका पर सुनवाई होने की संभावना जताई गई है.

अभिजीत दीपके ने आंदोलन को लेकर क्या कहा?

यह भी पढ़ें

इस बीच CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों को लेकर बयान दिया है. दशहरे के मौके पर जारी करीब 16 मिनट के वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि आंदोलन को आगे बढ़ाने और अहम फैसले लेने में आशुतोष रांका और सौरभ दास की बड़ी भूमिका रही है.. दिपके ने खुद को उनके निर्देशों का पालन करने वाला बताया और दोनों नेताओं को अपना परिवार कहा. दिपके के मुताबिक, दोनों नेता उन्हें अगले दिन होने वाले कार्यक्रमों और गतिविधियों के बारे में बताते थे और वह उसी के अनुसार काम करते थे. उन्होंने यह भी कहा कि सौरभ दास और आशुतोष रांका को जेल में रखने से वे डरेंगे या टूट जाएंगे, ऐसा सोचना गलत है. अब इस मामले में क्राइम ब्रांच की जांच और हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई पर नजर रहेगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें