जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी की मुंबई रैली से पहले बड़ी लापरवाही, इवेंट वाली जगह से पकड़े गए दो संदिग्ध, हथियार और फर्जी आईडी बरामद

सुरक्षा एजेसियों ने जिन दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक के पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान कार्ड मिला है.

Author
08 Sep 2026
( Updated: 08 Sep 2026
06:19 PM )
PM मोदी की मुंबई रैली से पहले बड़ी लापरवाही, इवेंट वाली जगह से पकड़े गए दो संदिग्ध, हथियार और फर्जी आईडी बरामद
Image Source- IANS
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुंबई दौरे से पहले उनकी सुरक्षा में चूक से जुड़ा मामला सामने आया है. PM मोदी के मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 के उद्धघाटन में पहुंचने से पहले ही दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से एक पास फर्जी पहचान पत्र तो दूसरे के पास बंदूक मिली है. 

PM मोदी का यह कार्यक्रम बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में है. जहां सुरक्षा एजेंसियों की नजर दो संदिग्धों पर पड़ी. यह दोनों नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) परिसर से पकड़े गए हैं. 

PMO कार्यालय की फर्जी ID मिली 

सुरक्षा एजेसियों ने जिन दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है. इनमें से एक के पास PMO कार्यालय का फर्जी पहचान कार्ड मिला है. रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुरक्षा एजेंसियों के कान तब खड़े हुए जब एक संदिग्ध ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया, लेकिन जब उसकी जांच की गई तो उसका ID कार्ड फर्जी पाया गया. 

Advertisement

वहीं, दूसरे शख्स की जांच में उसके पास एक पिस्टल बरामद हुई. पुलिस के मुताबिक, एक शख्स अपने आप को प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का अधिकारी बता रहा था. उसकी पहचान रोहन पारेख के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 24 साल बताई जा रही है. 

मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही जांच

Advertisement

चौंकाने वाली बात यह है कि रोहन एक बॉडीगार्ड के साथ घूम रहा था, जिसके पास एक बंदूक भी मिली है. दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. इस मामले की आगे की जांच अब मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी फर्जी आईडी लेकर पीएम के कार्यक्रम स्थल पर क्यों पहुंचा था और उसका मकसद क्या था?

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार शाम को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करने वाले हैं. यह फाइनेंशियल टेक्नोलॉजी से संबंधित दुनिया के सबसे बड़े और प्रभावशाली वार्षिक सम्मेलनों में से एक है. 

यह भी पढ़ें- 'नाराज फूफाओं को मिल गया काम', गुजरात में PM मोदी का मेगा शो, विपक्ष पर तंज, जेन-जी को उन्हीं की भाषा में मैसेज

Advertisement

यह भी पढ़ें

प्रधानमंत्री मुंबई में कई रेल परियोजनाओं को भी हरी झंडी दिखाएंगे. वे न्यू साणंद (उत्तर), न्यू मकरपुरा, न्यू उंबरगांव और न्यू जेएनपीटी से मालगाड़ियों की सेवाओं का शुभारंभ करेंगे. साथ ही टांडा रोड और वडोदरा (प्रताप नगर) के बीच एक नई यात्री ट्रेन सेवा को भी शुरू करेंगे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें