जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पीएम मोदी का अपमान कर बुरी फंसी कुनिका,कर दी ऐसी हरकत, लोगों ने सिखाया सबक

पीएम मोदी के खिलाफ नफरत जाहिर करने वाली पोस्ट पर जिस तरह से कुनिका ने खुशी जाहिर की है, और अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है.

पीएम मोदी का अपमान कर बुरी फंसी कुनिका,कर दी ऐसी हरकत, लोगों ने सिखाया सबक
Image Credits: iam_kunickaasadanand/instagram/IANS/Video Grab
Advertisement

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ जतंर-मंतर पर हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में काफी ज्यादा अभ्रद भाषा का इस्मेताल किया था. हालांकि पीएम मोदी ने उनके खिलाफ अपमानजनक बातें करने वालों को माफ कर दिया था, लेकिन लगता है, मोदी विरोधियों को पीएम के खिलाफ बयान बाजी करे बिना खाना हजम नहीं होता है. 

पीएम मोदी के खिलाफ निकाली भड़ास 

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान जिस लड़की ने पीएम के खिलाफ अपमानजनक बातें की थी, उसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर से अपनी भड़ास निकाली है, और पीएम मोदी की छवि को खराब करने की कोशिश की है. एक्स पर सुरभि नाम की एक यूजर ने जतंर मंतर गर्ल का वीडियो शेयर करते हुए  लिखा, मोदी जी आपने मेरी जिंदगी नरक बना दी है’’. जंतर-मंतर वाली लड़की वापस आ गई है.उन्होंने छोटी बच्ची को इतना परेशान किया कि अब उसका डर पूरी तरह खत्म हो गया है. वह मोदी को कायर तक कह रही हैं. "

कुनिका ने पीएम मोदी पर कसा तंज

अब पीएम मोदी की छवि खराब करने का एजेंडा चले और विरोधी एक्टिव ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है, इस एक्स पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस में नजर आ चुकीं कुनिका सदानंद ने भी पीएम पर अपनी भड़ास निकाली है. कुनिका ने पोस्ट में लिखा, “धीरे-धीरे सारा डर ऐसे ही गायब हो जाएगा, आप देखेंगे. आपको बहुत सारा प्यार.”

Advertisement

कुनिका की हरकत पर भड़के लोग 

पीएम मोदी के खिलाफ नफरत जाहिर करने वाली पोस्ट पर जिस तरह से कुनिका ने खुशी जाहिर की है, और अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर लोगों ने एक्ट्रेस की क्लास लगा दी है. एक यूजर ने लिखा,” क्या वह आपको आपके अपने बचपन की याद दिलाती है, कुनिका? क्या आपके हिसाब से इस तरह की गाली-गलौज ठीक है?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “जो पीएम इतनी गालियां खाने के बाद भी सबको माफ़ कर देता है, ऐसे पीएम से तो वही डरेगा जो अपराधी या देशद्रोही होगा. इस लड़की से और इसका समर्थन करने वालों से डरो, देश के सबसे प्यारे पीएम से नहीं”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “दूसरी की बेटी को अभद्र गाली देने में सपोर्ट करने के बजाए, अपने बेटे को भी ऐसी गाली गलोच करना सिखा देती! Ayaan से कहो कि पब्लिक में भी वही गालियां दे!तुम्हारा किसी आइडियोलॉजी को सपोर्ट करना कोई प्रॉब्लम नहीं है, तुम्हारा बेवकूफी को बढ़ावा देना प्रॉब्लम है!”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कुनिका जब तुम्हें, जैसे मोदी जी को गालियां पड़ी हैं वैसे ही पड़े, तो यहां आके महिला कार्ड मत खेलना...वैसे मैं बता दूं, मैं किसी को भी गाली देने के खिलाफ हो चाहे वो तुम्हारे जैसे ही लोग क्यों ना हो..ब्लू टिक का पैसा निकालने के लिए ऐसे ही पोस्ट करते रहो आप..”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “आप लोग सबसे बड़े पाखंडी हैं, जब इस लड़की ने देश के PM के लिए इतने अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किया, तो आप जैसे 'दिमागी नक्सलियों' ने उसका बचाव किया. अब कह रहे हैं कि उसका डर खत्म हो गया था, इसलिए उसने मोदी जी को निशाना बनाया. PM मोदी ने उसे माफ़ कर दिया, BJP ने FIR वापस ले लीं और कोई कार्रवाई नहीं हुई, इसीलिए उसने ऐसा दोबारा किया.”

पहले भी ट्रोल हो चुकी हैं कुनिका

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब कुनिका ने पीएम मोदी पर निशाना साधा हो और इस तरह से अपनी भड़ास निकाली हो, इससे पहले भी वो कई बार ऐसी हरकत कर चुकी हैं. CJP प्रोटेस्ट के दौरान भी उन्होंने पीएम के खिलाफ बयान बाजी की थी, हालांकि हर बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. अब फिर से वो ट्रोल रही हैं. 

कुनिका सदानंद का वर्क फ़्रंट 

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें कुनिका सदानंद की तो वो एक्ट्रेस होने के साथ टीवी होस्ट और प्रोड्यूसर भी हैं, उन्होंने हम साथ साथ हैं, खिलाड़ी, गुमराह और बेटा जैसी हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने  अपने करियर में 100 से ज्यादा फिल्में और टीवी शोज़ में काम किया है. हाल ही में वो सलमान के शो बिग बॉस 19 में भी नज़र आईं थी. जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
J
Jitendra Sharma
1 month ago

Does such news / person carry any weight?

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें