बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR दर्ज, पत्नी के साथ गुंडई, मारपीट और बाल पकड़कर घसीटने का आरोप
अपनी पत्नी की पिटाई के आरोप में बुलंदशहर में पूर्व विधायक गुड्डू पंडित पर FIR दर्ज कर ली गई है. उनपर आरोप है कि उन्होंने कांग्रेस नेत्री पत्नी अर्चना पांडा को बाल पकड़कर घसीटा और मारपीट की. पंडित का अर्चना के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा है.
Follow Us:
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पत्नी के साथ कथित मारपीट और गाली-गलौज के मामले में पूर्व विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित के खिलाफ नगर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने यह कार्रवाई उनकी पत्नी अर्चना पंडा की शिकायत के आधार पर की है.
मामले में मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. मामला दो सितंबर का बताया जा रहा है. शिकायत के अनुसार, गुड्डू पंडित उनके आवास पर पहुंचे और दरवाजा खोलने में देरी को लेकर विवाद के बाद उनके साथ कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की.
अर्चना पंडा ने आरोप लगाया है कि पूर्व विधायक ने उनके बाल पकड़कर मारपीट की और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. उन्होंने पुलिस को घटना की वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराने की बात कही है. इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है, जिसमें दोनों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है.
शिकायत में अर्चना पंडा ने पूर्व विधायक, उनके परिवार और समर्थकों से खुद तथा अपने नौ वर्षीय बेटे की जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने आरोप लगाया है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा है और कई मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं.
हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. सीओ सिटी प्रखर पांडेय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. उन्होंने कहा कि मारपीट और गाली-गलौज से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है. पुलिस ने उपनिरीक्षक वीरेंद्र शर्मा को मामले की विवेचना सौंपी है. गुड्डू पंडित बुलंदशहर की डिबाई विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक रह चुके हैं.
ये भी पढ़ें: गांजा पीकर विमान उड़ाने वाले पायलट पर एक्शन, Air India ने नौकरी से निकाला; जाने क्या है पूरा मामला?
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दो बार के बाहुबली विधायक रहे श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित अपनी पत्नी को बाल पकड़कर घसीट रहे हैं, वहीं अर्चना भी उन पर झाड़ू से पलटवार कर रही हैं.
ये भी पढ़ें: 'किसी के तो सगे बन जाइए... न राम के, न कृष्ण के, न यदुवंश के', ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला
गुड्डू पंडित 2007 में बसपा और 2012 में समाजवादी पार्टी से विधायक रहे है. अर्चना पांडा उनकी दूसरी पत्नी है. वहीं उनकी पहली पत्नी का नाम काजल है.
यह भी पढ़ें
राजनीति के जानकारों की मानें तो गुड्डू पंडित की सबसे बड़ी सियासी उपलब्धि यह थी कि उन्होंने 2007 और 2012 में बीजेपी के दिग्गज नेता कल्याण सिंह के गढ़ डिबाई में उनकी पुत्रवधू और फिर उनके बेटे को चुनाव हराया था.