जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'किसी के तो सगे बन जाइए... न राम के, न कृष्ण के, न यदुवंश के', ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला

सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने एक बार फिर अखिलेश यादव को घेरा है. इस बार उन्होंने सपा अध्यक्ष के कृष्णवंशी-यदुवंशी होने के दावे पर ही सवाल उठा दिया.

Author
05 Sep 2026
( Updated: 05 Sep 2026
03:05 PM )
'किसी के तो सगे बन जाइए... न राम के, न कृष्ण के, न यदुवंश के', ओपी राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला
Image Source- Facebook/Rajbhar/Akhilesh
Advertisement

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव पर एक बार फिर तीखा हमला बोला है. इस बार राजभर ने अखिलेश के एक इंटरव्यू का जिक्र करते हुए सपा प्रमुख के उनके कृष्णवंशी और यदुवंशी होने के दावे पर ही सवाल खड़े कर दिए. 

राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव कम से कम भगवान कृष्ण के तो बनकर रहें. राजभर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अखिलेश यादव के एक इंटरव्यू का जिक्र किया. उन्होंने लिखा कि पत्रकार ने अखिलेश से सीधा सवाल पूछा था- 'जय श्री राम बोलूं या जय श्री कृष्ण?' लेकिन सवाल का जवाब देने के बजाय अखिलेश ने तड़ाक से बात ही बदल दी. 

‘न जय श्री राम, न श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत’

Advertisement

राजभर ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि वह माइक पर एक बार भी जय श्री राम या जय श्री कृष्ण बोलने की हिम्मत नहीं जुटा सके. उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि आखिर खुद को यदुवंशी कहने वाले अखिलेश को अपने भगवान का नाम लेने में इतना डर क्यों लगता है. 

'इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर'

Advertisement

ओपी राजभर ने आगे लिखा कि इतना भी क्या 18 प्रतिशत वोट का डर है कि अपने भगवान का नाम तक खुलकर न लिया जा सके. उन्होंने अखिलेश को घेरते हुए कहा कि वह न सिर्फ भगवान श्रीकृष्ण का नाम खुलकर नहीं ले पाते, बल्कि उनके दर्शन करने और उनकी जन्मस्थली तक जाने से भी दूरी बनाए रखते हैं. 

राजभर ने यहां तक कहा कि अगर यही हाल रहा तो एक दिन अखिलेश की अपनी बिरादरी भी पूछ सकती है कि क्या आप लोग वाकई यदुवंशी हैं?

पैगम्बर-ए-इस्लाम के कार्यक्रम का जिक्र कर साधा निशाना

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर धार्मिक मुद्दों को लेकर दोहरे रवैये का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा कि पैगम्बर-ए-इस्लाम के जन्मोत्सव पर लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता की कामना अखिलेश खुलकर करते हैं और टोपी तक पहन लेते हैं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें- अखिलेश खुद को यदुवंशी कहते हैं, फिर कृष्ण कॉरिडोर पर चुप क्यों? BJP सांसद बृजलाल ने पूछ दिया बड़ा सवाल

राजभर ने इसी को आधार बनाते हुए कहा कि सच तो यह है कि आपका मन केवल एक ही तरफ लगता है. उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि अखिलेश न राम के हुए, न कृष्ण के और न ही यदुवंश के. 

राजभर ने क्यों कहा- किसी के तो सगे बन जाइए? 

Advertisement

यह भी पढ़ें

अपने चिर-परिचित तीखे अंदाज में राजभर ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए लिखा कि अरे महाराज, किसी के तो सगे बन जाइए. पोस्ट के आखिर में राजभर ने अखिलेश को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं, साथ ही तंज कसते हुए उम्मीद जताई कि किसी दिन उनका जमीर जागेगा और वह भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य मंदिर की मांग का समर्थन करेंगे. राजभर ने लिखा कि यह तभी होगा, जब भगवान श्रीकृष्ण की उन पर कृपा होगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें