Advertisement
'जिस कांग्रेस ने सपा नेताओं पर डंडे बरसाए, उसी की गोद में खेल रहे अखिलेश', मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
दयाशंकर सिंह ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर निशाना साधते हुए 2027 चुनाव में सपा की हार का दावा किया. उन्होंने वोट चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए सपा पर जनता को गुमराह करने और जमीन कब्जाने की साजिश रचने का आरोप लगाया.
21 Oct 2026
(
Updated:
21 Oct 2026
10:21 AM
)
Image Source: UP Information Department
Follow Us:
Advertisement
उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या की, समाजवादी पार्टी के नेताओं को जेल भेजा और डंडे बरसाए, आज उसी कांग्रेस की गोद में अखिलेश यादव खेल रहे हैं. इससे बड़ा संविधान और लोकतंत्र का मजाक क्या हो सकता है.
सपा को सपने में भी नजर आ रही 2027 की हार
सपा द्वारा वोट चोरी और धांधली के आरोपों को लेकर दयाशंकर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 के चुनाव की हार को अभी से स्वीकार कर चुकी है. उन्हें सपनों में भी शिकस्त नजर आ रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में जो विकास हो रहा है, उससे सपा पूरी तरह घबराई हुई है. दयाशंकर ने आरोप लगाया कि सपा के कार्यकर्ता सरकार में रहते हुए भी लोगों को दुखी करते थे और अब चुनाव से पहले सपाई गुंडे लिस्ट बना रहे हैं कि किसकी जमीन पर कब्जा करना है और किसे सस्पेंड करवाना है.
मुख्यमंत्री पर बने AI वीडियो पर दो टूक
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सपा द्वारा जारी किए गए एआई वीडियो पर पलटवार करते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता जानती है कि कौन राम के पक्ष में है और कौन रावण के. उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर बनवाने और अयोध्या के विकास में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जबकि अखिलेश यादव और उनकी पार्टी का पूरा इतिहास ही राम विरोधी है.
यह भी पढ़े: विजयादशमी पर गुरु गोरखनाथ की आराधना में लीन हुए सीएम योगी, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
सपा की पिछलग्गू बनी कांग्रेस
कांग्रेस पर तंज कसते हुए दयाशंकर सिंह ने कहा कि गांधी परिवार को देश की जनता पहले ही खारिज कर चुकी है, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि देश पर इतने समय तक राज करने वाली कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में सपा जैसी क्षेत्रीय पार्टी का पिछलग्गू बनना पड़ रहा है.
बताते चलें कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर सवाल उठाते हुए 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत का भरोसा जताया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष विकास के मुद्दों से घबराकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. अब देखना होगा कि विपक्ष इन आरोपों का किस तरह जवाब देता है और 2027 के चुनाव में जनता किसके पक्ष में अपना फैसला सुनाती है.
यह भी पढ़ें
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement