जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई... श्रद्धा दुबे का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, नेपाल भगाने में मदद का आरोप

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड में यूपी एसटीएफ ने श्रद्धा दुबे के एक्स बॉयफ्रेंड आमिर को गिरफ्तार किया है. उस पर श्रद्धा को नेपाल भगाने में मदद करने का आरोप है. मामले में यह चौथी गिरफ्तारी है. वहीं, श्रद्धा को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है.

शिवा शर्मा हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई... श्रद्धा दुबे का एक्स बॉयफ्रेंड आमिर गिरफ्तार, नेपाल भगाने में मदद का आरोप
Image Source: IANS
Advertisement

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. यूपी एसटीएफ ने इस मामले में श्रद्धा दुबे के पूर्व बॉयफ्रेंड आमिर को गिरफ्तार किया है. उस पर आरोप है कि उसने हत्या के मामले में आरोपी श्रद्धा को पुलिस से बचकर नेपाल भागने में मदद की. इस गिरफ्तारी के साथ ही मामले में अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

इससे पहले मंगलवार को यूपी एसटीएफ ने नागपुर में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को गिरफ्तार किया था. पुलिस अब इस पूरे मामले में आरोपियों के संपर्कों और फरारी के दौरान उन्हें मिली मदद की कड़ियां जोड़ने में जुटी है. इस गिरफ़्तारी के बाद पुलिस के रडार पर अब और भी लोग आ गए हैं। जिनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है. 

नेपाल भागने में आमिर ने की मदद

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, आमिर पर श्रद्धा को लखनऊ से नेपाल सीमा तक पहुंचाने का आरोप है. पूछताछ में उसने कथित तौर पर बताया कि 9 अक्टूबर की रात श्रद्धा के फरार होने के दौरान वह उसके साथ था. आरोप है कि आमिर ने उसे नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने के साथ मोबाइल फोन और फर्जी पहचान पत्र पर लिया गया सिम कार्ड भी उपलब्ध कराया. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि श्रद्धा को फरार होने में और किन लोगों ने मदद की थी. पुलिस को संदेह है कि इस मामले में कुछ अन्य लोग भी आरोपियों के संपर्क में रहे होंगे. हालांकि, उनकी भूमिका की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़े: नेपाल से नागपुर तक कैसे फरार रही श्रद्धा दुबे? अब मददगार भी पुलिस के रडार पर, कई को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ

श्रद्धा को लखनऊ लाने की तैयारी तेज

Advertisement

नागपुर में गिरफ्तार श्रद्धा दुबे को लखनऊ लाने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है. एसटीएफ सूत्रों के मुताबिक, जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी नहीं होने के कारण मंगलवार को उसे अदालत में पेश नहीं किया जा सका था. इसके बाद उसे रात भर नागपुर के हुडकेश्वर थाने में रखा गया. बुधवार सुबह जरूरी दस्तावेज तैयार किए जाने के बाद पुलिस उसे नागपुर की अदालत में पेश करने की प्रक्रिया में जुटी थी. अदालत से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उसे लखनऊ लाया जाना है. इसके बाद पुलिस उससे शिवा शर्मा हत्याकांड को लेकर विस्तार से पूछताछ कर सकती है.

छह से अधिक मददगार पुलिस के रडार पर

शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपियों की फरारी के दौरान मदद करने वालों पर भी जांच एजेंसियों की नजर है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, श्रद्धा के छह से अधिक संभावित मददगार रडार पर हैं. इनमें से दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि आमिर को गिरफ्तार किया जा चुका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि अब जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि हत्या से पहले और बाद में क्या-क्या हुआ, श्रद्धा को फरार होने में किसने मदद दी और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की क्या भूमिका रही. आने वाले दिनों में पूछताछ और जांच से मामले से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आ सकते हैं. सबसे बड़ी बात है की श्रद्धा से पूछताछ में कुछ बड़े नाम भी सामने आ सकते हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें