जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

अखिलेश खुद को यदुवंशी कहते हैं, फिर कृष्ण कॉरिडोर पर चुप क्यों? BJP सांसद बृजलाल ने पूछ दिया बड़ा सवाल

बीजेपी सांसद बृजलाल ने मथुरा में श्रीकृष्ण से जुड़े विकास कार्यों को लेकर सपा और कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने अखिलेश यादव पर कृष्ण कॉरिडोर और राम मंदिर जैसे मुद्दों पर चुप रहने का आरोप लगाया.

अखिलेश खुद को यदुवंशी कहते हैं, फिर कृष्ण कॉरिडोर पर चुप क्यों? BJP सांसद बृजलाल ने पूछ दिया बड़ा सवाल
Image Source: IANS
Advertisement

बीजेपी के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व डीजीपी बृजलाल ने मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण की विरासत से जुड़े विकास कार्यों को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 सितंबर को मथुरा में कहा था कि जब विरासत और सनातन की बात आती है तो विपक्षियों के पेट में दर्द होने लगता है. खास तौर पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस इस मुद्दे पर खतरनाक तरीके से चुप रहती हैं.

मथुरा कॉरिडोर पर क्यों नहीं बोल रहे अखिलेश?

बृजलाल ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद को यदुवंशी और कृष्णवंशी कहने से पीछे नहीं हटते, लेकिन मथुरा में बांके बिहारी जी का भव्य कॉरिडोर बन रहा है तो इसकी प्रशंसा में वह कुछ नहीं बोलेंगे. इसी तरह काशी विश्वनाथ में भव्य कॉरिडोर बना और विंध्याचल देवी में कॉरिडोर बना, लेकिन इस उपलब्धि पर कुछ नहीं बोले. ऐसे ही अयोध्या में राम मंदिर का भव्य निर्माण हुआ, लेकिन आजतक दर्शन करने नहीं गए. राजनीति करने के लिए हमेशा आगे आ जाएंगे, लेकिन मंदिर में दर्शन करने नहीं जाएंगे. 

प्रभु श्री राम के करें दर्शन

बृजलाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता अयोध्या जाकर भगवान राम के दर्शन करना चाहते हैं, लेकिन वह इसलिए नहीं जा सकते कि कहीं अखिलेश यादव नाखुश न हो जाएं. उनके पिता मुलायम सिंह यादव गोली चलवाने का श्रेय लेते रहे और चाचा संसद में कहते थे कि लोग मस्जिद के गुंबद पर चढ़ तो गए थे, लेकिन चिपका दिए गए.

Advertisement

यह भी पढ़े: दलितों का अपमान करना कांग्रेस की खानदानी परंपरा, बृजलाल ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

कृष्ण कॉरिडोर पर अखिलेश-राहुल साधे रहेंगे चुप्पी

बृजलाल ने कहा कि आज मथुरा में भगवान कृष्ण से जुड़े भव्य कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है, लेकिन अखिलेश यादव और राहुल गांधी दोनों ही इसके समर्थन में कुछ नहीं बोलेंगे. भारत देश सनातन धर्म पर आधारित है और सनातन की विरासत की रक्षा का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है. इसी वजह से पूरे देश के सनातन धर्मावलंबियों में प्रसन्नता है. अखिलेश यादव और कांग्रेस चुप हैं, इसलिए सनातनी कभी इनको मांफ नहीं करेंगे.

यह भी पढ़े:'अखिलेश को कानून-व्यवस्था पर बोलने का अधिकार नहीं...', अंकित हत्याकांड पर BJP नेताओं बृजलाल और संगीत सोम का तीखा पलटवार

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि बृजलाल ने कहा कि मथुरा में श्रीकृष्ण कॉरिडोर समेत सनातन से जुड़े विकास कार्यों को लेकर विपक्ष की चुप्पी जनता देख रही है. उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी के प्रयासों से देश में सनातन की विरासत को नई पहचान मिल रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें