जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कोलकाता भगदड़ के बाद अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, CM सुवेंदु के साथ अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल

कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के बाद अमित शाह ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना. इस दौरान मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और बंगाल बीजेपी अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य भी मौजूद रहे.

कोलकाता भगदड़ के बाद अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, CM सुवेंदु के साथ अस्पताल पहुंचकर जाना घायलों का हाल
Image Source: X/ @AmitShah
Advertisement

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में हुए हादसे में घायल श्रद्धालुओं से अस्पताल जाकर मुलाकात की और उनका हालचाल जाना. उन्होंने कहा कि इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है.

अस्पताल पहुंचकर शाह ने जाना घायलों का हाल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को दोपहर में कोलकाता के साल्ट लेक स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे. उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य मौजूद थे। गृह मंत्री ने प्रशासन से अस्पताल में भर्ती किए गए 14 लोगों की सेहत के बारे में जानकारी ली। इसके अलावा, उन्होंने कुछ घायल लोगों से बातचीत भी की.

घायलों की तस्वीरें शेयर कर क्या बोले अमित शाह?

Advertisement

शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 'इस कठिन घड़ी में पश्चिम बंगाल सरकार हर घायल और पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. मां दुर्गा सभी घायलों को शीघ्र स्वस्थ करें, यही प्रार्थना है.'

14 घायलों में से 13 की हालत स्थिर

Advertisement

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरद्वत मुखर्जी ने बताया कि अस्पताल में भर्ती 14 लोगों में से 13 की हालत स्थिर है. वे खतरे से बाहर हैं. उन्होंने कहा, 'यहां तक कि जिस व्यक्ति की हालत थोड़ी गंभीर है, उसके लिए भी मैं 'संकट' शब्द का इस्तेमाल नहीं करूंगा. मुझे उम्मीद है कि मरने वालों की संख्या अब और नहीं बढ़ेगी। मैं खुद घायलों के इलाज की व्यवस्था पर नजर रख रहा हूं.'

यह भी पढ़े: संकरा गेट, स्पाइरल रास्ता, अचानक हुई एक अनाउंसमेंट...तो कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में ऐसे मची भगदड़, गई 19 लोगों की जान!

भगदड़ के बाद अमित शाह ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

गृह मंत्री शाह शनिवार रात कोलकाता पहुंचे थे. रविवार को उनके कई कार्यक्रम तय थे. हालांकि, भगदड़ की इस दुखद घटना के बाद उन्होंने अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर दिए. इसके बजाय वे सुबह सबसे पहले दक्षिण कोलकाता के कालीघाट स्थित प्रसिद्ध काली मंदिर गए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद अमित शाह, मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी और बंगाल भाजपा के अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के साथ अस्पताल पहुंचे. वे आज ही नई दिल्ली वापस लौट जाएंगे.

बताते चलें कि कोलकाता के चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 19 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालुओं का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें