जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित फ्रांसीसी कंपनियों ने दिखाई रुचि, मक्का आधारित उद्योगों में निवेश करेगी रॉकेट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दे रही है. प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, बेहतर परिवहन संपर्क और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का विस्तार उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है.

Author
21 Oct 2026
( Updated: 21 Oct 2026
06:51 PM )
योगी सरकार की नीतियों से प्रभावित फ्रांसीसी कंपनियों ने दिखाई रुचि, मक्का आधारित उद्योगों में निवेश करेगी रॉकेट
Image Credit: UPID
Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को देश के प्रमुख निवेश गंतव्यों में स्थापित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन मिल रहा है. प्रदेश की निवेश अनुकूल नीतियों, बेहतर औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और कृषि उत्पादों की उपलब्धता से आकर्षित होकर फ्रांस की बहुराष्ट्रीय कंपनी रॉकेट (Roquette) ने उत्तर प्रदेश में मक्का आधारित उद्योगों में निवेश की दिशा में सहमति व्यक्त की है. वहीं, फ्रांस की इंजीनियरिंग एवं आधारभूत संरचना क्षेत्र की कंपनी एडेइस (Edeis) ने भी प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाओं और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं में रुचि दिखाई है.

पेरिस स्थित भारतीय दूतावास में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल और फ्रांसीसी कंपनियों के प्रतिनिधियों के बीच हुई उच्चस्तरीय वार्ता में प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हुई. अंतरराष्ट्रीय खाद्य प्रदर्शनी सियाल पेरिस-2026 में भाग लेने गए प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सचिव अविनाश जोशी की मौजूदगी में रॉकेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी थियरी फूर्निए तथा एडेइस के प्रतिनिधि क्रिस्टोफ मोनी से बातचीत की. प्रतिनिधिमंडल में उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव निखिल टीकाराम फुंडे तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग के विशेष सचिव राजकमल यादव शामिल रहे.

योगी का मंदिर मॉडल और आस्था का अर्थशास्त्र

योगी सरकार की ओर से प्रदेश में उद्योगों की स्थापना के लिए विकसित की गई सुविधाओं, निवेश प्रोत्साहन नीतियों और कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं की जानकारी साझा की गई. मक्का जैसे कृषि उत्पादों की उपलब्धता को खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के लिए महत्वपूर्ण अवसर के रूप में प्रस्तुत किया गया.

निवेश अनुकूल नीतियों से यूपी बन रहा उद्योगों की पसंद

Advertisement

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर विकसित करने पर जोर दे रही है. प्रदेश में एक्सप्रेसवे नेटवर्क, औद्योगिक कॉरिडोर, बेहतर परिवहन संपर्क और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं का विस्तार उद्योगों की स्थापना के लिए अनुकूल वातावरण तैयार कर रहा है. इसके साथ ही निवेश मित्र सिंगल विंडो प्रणाली के माध्यम से औद्योगिक स्वीकृतियों और विभागीय अनुमतियों की ऑनलाइन व्यवस्था निवेशकों को सुविधाजनक प्रक्रिया उपलब्ध कराती है. फ्रांसीसी कंपनियों के साथ हुई वार्ता में इन सुविधाओं और प्रदेश की निवेश संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

रॉकेट के निवेश से कृषि आधारित उद्योगों को मिल सकता है बढ़ावा

रॉकेट कृषि उत्पादों से खाद्य एवं औद्योगिक उपयोग की सामग्री तैयार करने वाली प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी है. कंपनी मक्का सहित विभिन्न कृषि उत्पादों से स्टार्च, प्रोटीन और खाद्य एवं औषधि उद्योगों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बनाती है. वर्ष 2025 में कंपनी का वैश्विक कारोबार लगभग 4.9 अरब यूरो रहा. इसके 40 से अधिक उत्पादन केंद्र हैं और 150 से अधिक देशों में व्यावसायिक उपस्थिति है. उत्तर प्रदेश में नॉन-जीएमओ यानी आनुवंशिक रूप से संशोधित नहीं किए गए मक्का की उपलब्धता कंपनी के लिए निवेश का महत्वपूर्ण आकर्षण बनी. बैठक में प्रदेश में मक्का आधारित खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना और कृषि उपज के औद्योगिक इस्तेमाल की संभावनाओं पर चर्चा हुई. योगी सरकार की कृषि और उद्योग को जोड़ने की नीति के तहत ऐसे निवेश से किसानों की उपज के लिए नए बाजार विकसित हो सकते हैं. इससे मक्का की स्थानीय स्तर पर खपत, कृषि उत्पादों का मूल्य संवर्धन और प्रसंस्करण क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की संभावना है.

फर्रुखाबाद-कन्नौज क्षेत्र में मक्का की उपलब्धता पर चर्चा

Advertisement

बैठक में फर्रुखाबाद-कन्नौज सहित उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में मक्का की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था और औद्योगिक उपयोग की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई. प्रतिनिधिमंडल ने कंपनी को प्रदेश में उपलब्ध नॉन-जीएमओ मक्का और कृषि आधारित उद्योगों के विस्तार की संभावनाओं से अवगत कराया. यदि प्रस्तावित निवेश आगे बढ़ता है, तो इससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए नए औद्योगिक खरीदार मिल सकते हैं. साथ ही, मक्का की खरीद, भंडारण, परिवहन और प्रसंस्करण से जुड़ी गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिल सकता है. इससे कृषि क्षेत्र और उद्योगों के बीच बेहतर तालमेल विकसित होने की संभावना है.

योगी सरकार में यूपी पुलिस का मानवीय चेहरा: बनी संकटमोचक, 4 हजार से अधिक लोगों को आत्मघाती कदम उठाने से बचाया

एडेइस ने भी दिखाई रुचि, तकनीकी सहयोग की संभावनाएं तलाशीं

फ्रांस की इंजीनियरिंग एवं आधारभूत संरचना प्रबंधन कंपनी एडेइस के प्रतिनिधि क्रिस्टोफ मोनी के साथ भी उत्तर प्रदेश में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा हुई. कंपनी खाद्य प्रसंस्करण संयंत्रों, औद्योगिक इकाइयों, हवाई अड्डों और बंदरगाहों सहित विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के क्षेत्र में कार्य करती है. बैठक में प्रदेश में औद्योगिक परियोजनाओं के विकास और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर विचार-विमर्श हुआ. एडेइस की रुचि उत्तर प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ औद्योगिक एवं आधारभूत संरचना क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण है.

कृषि, उद्योग और रोजगार को जोड़ने पर योगी सरकार का जोर

Advertisement

उत्तर प्रदेश सरकार कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा देकर किसानों की आय के अवसरों का विस्तार करने, स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग करने और प्रदेश में रोजगार सृजन को गति देने की दिशा में प्रयासरत है. खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश से कृषि उपज को कच्चे माल के रूप में इस्तेमाल करने के साथ उससे अधिक मूल्य वाले उत्पाद तैयार करने की संभावनाएं बढ़ती हैं. उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कृषि आधारित उद्योगों के विकास की व्यापक संभावनाएं बनी हैं. फ्रांसीसी कंपनियों के साथ हुई वार्ता सकारात्मक रही है. रॉकेट के प्रस्तावित निवेश से कृषि उत्पादों के औद्योगिक उपयोग को बढ़ावा मिल सकता है और किसानों को नए विपणन अवसर मिल सकते हैं.

यह भी पढ़ें

बैठक में पेरिस स्थित भारतीय दूतावास की प्रथम मंत्री (आर्थिक प्रभाग) रिचा गुलाटी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें