×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बेटे अहान के लिए मांगी दुआ, एडवांस बुकिंग में डेढ़ करोड़ की कमाई

बॉर्डर' में काम कर चुके अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां वे काफी देर तक बाबा के सामने हाथ जोड़े बैठे दिखे. माथे पर लाल चंदन लगाए अभिनेता नंदी महाराज के पास बैठे बाबा महाकाल को निहारते रहे.

‘बॉर्डर 2’ की सफलता के लिए बाबा महाकाल की शरण में सुनील शेट्टी, बेटे अहान के लिए मांगी दुआ, एडवांस बुकिंग में डेढ़ करोड़ की कमाई
Advertisement

भारत-पाकिस्तान युद्ध पर बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' के रिलीज में 2 ही दिन का समय बचा है और पूरी कास्ट फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रही है. 

'बॉर्डर 2' की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है और फिल्म ने रिलीज से पहले डेढ़ करोड़ रुपए का कलेक्शन भी कर लिया है. इसी बीच, फिल्म को हिट कराने के लिए सुनील शेट्टी उज्जैन के बाबा महाकाल के दर पर पहुंच चुके हैं. अभिनेता खास तौर पर अपने बेटे अहान शेट्टी के लिए मंदिर पहुंचे हैं.

“एक फिल्म चलती है तो कई घर चलते हैं”- सुनील शेट्टी

'बॉर्डर' में काम कर चुके अभिनेता सुनील शेट्टी बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे, जहां वे काफी देर तक बाबा के सामने हाथ जोड़े बैठे दिखे. माथे पर लाल चंदन लगाए अभिनेता नंदी महाराज के पास बैठे बाबा महाकाल को निहारते रहे. अभिनेता ने बताया कि वे फिल्म 'बॉर्डर-2' की सफलता के लिए बाबा के पास प्रार्थना करने के लिए आए हैं.

Advertisement

एडवांस बुकिंग में शानदार शुरुआत

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "मैं हमेशा अपने परिवार के स्वास्थ्य के लिए भगवान से मांगता हूं क्योंकि सेहत से बढ़कर कुछ नहीं है, लेकिन इस बार अहान की फिल्म बॉर्डर-2 आ रही है. फिल्म को निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है, जो मेरी बेटी के जैसी है. बस उन्हीं के लिए बाबा के दर पर आई हूं कि फिल्म अच्छी जाए और दर्शकों का भरपूर प्यार मिले, क्योंकि एक फिल्म के चलने से बहुत सारे लोगों के घर चलते हैं."

देशभक्ति से भरे गानों को मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

Advertisement

बता दें कि 'बॉर्डर 2' 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और फिल्म के 5 गाने भी रिलीज हो चुके हैं. हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'मिट्टी के बेटे' सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है, जिसमें सीमा की रक्षा में तैनात सैनिकों के बलिदान और उनके परिवार के दुख को हर शब्द में पिरोकर गाया गया है. गाने को सोनू निगम ने गाया है. फिल्म का आइकॉनिक गाना 'संदेश आते हैं' को भी फिल्म में शामिल किया गया है. इस बार गाने को चार सिंगर्स ने मिलकर गाया है.

150-200 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म

लगभग 150-200 करोड़ के बजट में बनी फिल्म दो दिन बाद रिलीज होने वाली है, और मेकर्स से लेकर स्टार्स तक को फिल्म से बहुत उम्मीदें हैं. दर्शकों के मन में भी 'बॉर्डर-2' के लिए खास इमोशन हैं, क्योंकि 'बॉर्डर' ने न सिर्फ 1997 में सिनेमाघरों के सारे रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि उसी के साथ हर भारतीय के मन में देशभक्ति जगाने से लेकर आंखों में आंसू भी दिए थे. अब देखना होगा कि फिल्म को दर्शक 'बॉर्डर' की तरह कितना प्यार देते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें