जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महादेव के भक्त सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन,भड़क गए कट्टरपंथी, ऐसे निकाली भ़ड़ास

सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं. एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है.

महादेव के भक्त सलीम मर्चेंट ने किए मां कामाख्या के दर्शन,भड़क गए कट्टरपंथी, ऐसे निकाली भ़ड़ास
Image Credits: salimmerchant/Instagram
Advertisement

म्यूजिक कंपोजर और सिंगर सलीम मर्चेंट हाल ही में असम मां कामाख्या देवी मंदिर के दर्शन करने गए थे, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा है. 

सलीम ने शेयर की मंदिर से जुड़ी तस्वीरें

सलीम मर्चेंट ने इंस्टाग्राम पर मंदिर की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसमें वो अपने दोस्त के साथ हाथ जोड़े खड़े नजर आ रहे हैं. तस्वीरों में सलीम सफेद टी-शर्ट और काले रंग की पैंट में दिखे, उनके गले में माला और कंधे पर लाल गमछा है. अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर करते हुए, सलीम ने हिंदी में लिखा, "शक्ति के चरणों में, ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्या नमः.”

Advertisement

मां कामाख्या देवी के दर्शन कर ट्रोल हुए सलीम 

सलीम मर्चेंट के पोस्ट शेयर करने के बाद सोशल मीडिया पर मिली जुली प्रतिक्रिया देखने के लिए, जहां कुछ यूजर्स उनकी सराहना कर रहे हैं तो कुछ सिंगर की आलोचना कर रहे हैं। एक तरफ सलीम का अन्य धर्म के प्रति सम्मानजनक रवैया सराहा जा रहा है तो वहीं कुछ कमेंट्स में इस बात का भी जिक्र है कि सलीम की धार्मिक पहचान उन्हें ये सब करने की इजाजत नहीं देती है. जिसकी वजह से वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं. एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, “Allah mujhe itna bhi daulat sohrat nahi de ki main aapko bhul jaau”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Bhai phir aap show me inshallah bhi mat kaha karo”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा “Sacha Muslim ALLAH k siwa nhi jhukta”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Astagharfirullah from all muslims side”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Saram Karo Yaar Kuch To Sab Ko Apne Apne Majahb Se Loyal Rahena Chaiye”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Our shirk kia jiski maafi ni Quran me Hy btao saleem”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ali se mohabbat bhi karta hu ali se bewafai bhi karunga”

महादेव के बड़े भक्त हैं सलीम 

तो देखा आपने लोग किस कदर सलीम मर्चेंट को ट्रोल कर रहे हैं, हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है, जब किसी शख्सियत को इस तरह की आलोचना झेलनी पड़ रही है. गायक सलीम मर्चेंट हिंदू देवी-देवताओं में काफी विश्वास रखते हैं और पूजा-पाठ भी करते रहते हैं. गायक पहले भी बता चुके हैं कि वे भगवान शिव में विश्वास रखते हैं और हर सोमवार पूजा भी करते हैं. साथ ही, शुक्रवार को जुम्मे की नमाज भी पढ़ते हैं. उन्होंने कहा था कि वह दोनों धर्मों का सम्मान करते हैं और भगवान और संगीत से उनका जो जुड़ाव है, उसे शब्दों में बताना मुश्किल है. 

Advertisement

इन फिल्मों का म्यूजिक दे चुके हैं सलीम

संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट अपने छोटे भाई सुलेमान मर्चेंट के साथ मिलकर लोकप्रिय जोड़ी सलीम-सुलेमान के रूप में जाने जाते हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा की 40 से ज्यादा फिल्मों में यादगार संगीत और बैकग्राउंड स्कोर दिया है. उनकी फिल्मों में 'चक दे! इंडिया', 'फैशन', 'बैंड बाजा बारात', 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'कुर्बान' शामिल हैं.उन्होंने फीफा विश्व कप जैसे वैश्विक मंचों और आयोजनों में भी परफॉर्म किया है. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
S
SS
1 month ago

Loyalty to a particular religion alone cannot be the path to true spiritual fulfillment. While organized religion offers valuable frameworks, community, and moral guidelines, spirituality is a deeply personal, universal journey that transcends rigid institutional boundaries. True spirituality is not about choosing the "right" team or adhering strictly to a specific label. It is about expanding your consciousness, cultivating deep empathy, and connecting with something greater than yourself. When we look past the boundaries of exclusive religious loyalty, we open ourselves up to a much vaster, more authentic spiritual awakening. Salim Bhai, I congratulate you for being the change. Jai Hind 🇮🇳

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें