जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘अपने पिता का नाम मिट्टी में मिला रही हैं’, Bigg Boss 20 में काजी विवाद के बाद रीति तिवारी पर फूटा एजाज खान का गुस्सा

एजाज खान ने रीति को फटकार लगाते हुए उनके पिता बीजेपी सासंद और एक्टर मनोज तिवारी का भी ज्रिक किया. एजाज ने कहा, रीति को काजी के साथ इस तरह से पेश नहीं आना चाहिए. आप अपने पिता जी का नाम मिट्टी में मिला रही हैं.

‘अपने पिता का नाम मिट्टी में मिला रही हैं’, Bigg Boss 20 में काजी विवाद के बाद रीति तिवारी पर फूटा एजाज खान का गुस्सा
Image Credits: jiohotstarreality/Instagram/imajazkhan/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो में काजी और रीति तिवारी के बीच हुई लड़ाई अब घर के बाहर भी चर्चा का विषय बन गई है. दरअसस काजी के साथ हुए विवाद और रीति के बर्ताव पर अब एक्टर और बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट एजाज खान ने अपनी नाराजागी जाहिर की है. 

‘आप अपने पिता जी का नाम मिट्टी में मिला रही हैं’

एजाज खान ने रीति को फटकार लगाते हुए उनके पिता बीजेपी सासंद और एक्टर मनोज तिवारी का भी ज्रिक किया. एजाज ने कहा, रीति को काजी के साथ इस तरह से पेश नहीं आना चाहिए. आप अपने पिता जी का नाम मिट्टी में मिला रही हैं.

एक्टर ने आगे कहा, मनोज तिवारी एक बड़ी शख्सियत हैं और रीति को उनका नाम खराब नहीं करना चाहिए.  वह अपने पिता के नाम और परिवार की प्रतिष्ठा का ध्यान रखें.

एजाज ने रीति को दी सलाह 

Advertisement

एजाज ने रीति को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें बिग बॉस के घर में अपने व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उन्हें अच्छे से रहना चाहिए और बातचीत में मर्यादा बनाए रखनी चाहिए. रीति को गाने गाने के बजाय यह दिखाना चाहिए कि बिहार में बच्चों की परवरिश और बड़ों का सम्मान किस तरह किया जाता है.

डिस बैटल टास्क में क्या हुआ था

बता दें कि शो के नए एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के बीच डिस बैटल यानि एक-दूसरे पर तंज कसने वाले मुकाबले के दौरान विवाद खड़ा हो गया. यह मुकाबला ज़ुबानी तंज से शुरू हुआ था, लेकिन बाद में यह मामला पर्सनल हो गया, जिसमें रीति ने काज़ी और उदिति सिंह पर निशाना साधते हुए अपमानजनक बातें कहीं.इसके बाद काज़ी ने इस पर कड़ा रिएक्शन दिया, और झगड़े के दौरान उदिति भी परेशान दिखीं. 

पहले भी हो चुकी है काजी-रीति की लड़ाई

इस घटना ने बिग बॉस 20 के दर्शकों के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटना रीति और काज़ी के बीच 'वीकेंड का वार' में हुई पिछली बहस के कुछ समय बाद ही हुई है. उस एपिसोड में, काज़ी के नकली मेडिकल इमरजेंसी प्रैंक को लेकर हुए विवाद के बाद रीति ने उनकी आलोचना की थी. काज़ी के यह कहने पर कि वह अपशब्दों का इस्तेमाल न करें, उनकी बहस और बढ़ गई थी, बाद में रीति ने बहस में अपने पिता का ज़िक्र करने के लिए माफ़ी भी मांगी थी. 

Advertisement

रीति की पब्लिक इमेज पर क्या असर पड़ेगा

'डिस बैटल' की इस घटना ने उनके झगड़े को फिर से चर्चा में ला दिया है. इस झगड़े के रील्स काफी वायरल हो रहे हैं, और दर्शक टास्क के दौरान इस्तेमाल की गई भाषा और उस पर काज़ी के रिएक्शन पर बहस कर रहे हैं. इतना ही नहीं इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि इस विवाद का रीति की पब्लिक इमेज पर क्या असर पड़ेगा.

सलमान किसकी फटकार लगाएंगे

यह भी पढ़ें

'वीकेंड का वार' से ठीक पहले हुए इस नए विवाद के बाद, दर्शक अब ये देखने का इंतज़ार कर रहे हैं कि क्या सलमान खान 'डिस बैटल' वाले झगड़े और घर के बाहर इस पर हुई प्रतिक्रियाओं का ज़िक्र करेंगे या नहीं. वैसे आपको क्या लगता है इस वीकेंड का वार सलमान रीति और काजी में से किसे फाटकार लगाते नजर आएंगे. अपनी राय हमे कमेट करके जरुर बताएं .

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें