जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कन्नड़ एक्टर Anant Nag को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान एक ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार के लिए पूरी तरह योग्य है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है.इससे पहले, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने घोषणा की कि अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी ऐसी शानदार सिनेमाई यात्रा के लिए वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है.

कन्नड़ एक्टर Anant Nag को मिलेगा दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई
Images Credits: IANS
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को वर्ष 2024 का प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार दिए जाने पर बधाई दी है. उन्होंने कहा कि कई दशकों तक अनंत नाग के सहज अभिनय, शानदार विविधता और प्रतिभा ने भारतीय सिनेमा, विशेष रूप से कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है.

 
पीएम मोदी ने अनंत नाग को दी बधाई

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर दिग्गज अनंत नाग जी को हार्दिक बधाई."

Advertisement


अनंत नाग ने भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई है

उन्होंने कहा कि कई दशकों के अपने करियर में अनंत नाग ने अपने सहज अभिनय, असाधारण बहुमुखी प्रतिभा और उत्कृष्टता से भारतीय सिनेमा में अपनी मजबूत पहचान बनाई है, खासकर कन्नड़ सिनेमा में. उन्होंने जिस भी भूमिका को निभाया, उसमें दुर्लभ गहराई और प्रामाणिकता दिखाई.

पीएम मोदी ने आगे क्या कहा?

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान एक ऐसे प्रतिष्ठित कलाकार के लिए पूरी तरह योग्य है, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है.इससे पहले, प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी) ने घोषणा की कि अभिनेता अनंत नाग को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान और उनकी ऐसी शानदार सिनेमाई यात्रा के लिए वर्ष 2024 का दादासाहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा, जिसने पीढ़ियों को प्रेरित किया है.

केंद्र सरकार ने अनंत नाग को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है

पीआईबी के मुताबिक, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार चयन समिति की सिफारिश पर केंद्र सरकार ने अनंत नाग को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है. यह पुरस्कार 22 सितंबर 2026 को गुजरात के केवड़िया में आयोजित होने वाले 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा.


कन्नड़ सिनेमा के दिग्गज हैं अनंत नाग

Advertisement

यह भी पढ़ें

अनंत नाग भारतीय और खासकर कन्नड़ सिनेमा के जाने-माने अभिनेताओं में शामिल हैं. अपने लंबे फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं और अपने अभिनय से दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें