जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

PM मोदी का मजाक उड़ाकर बुरे फंसे राहुल गांधी, रणवीर शौरी से नहीं हुआ बर्दाश्त, ऐसे लगाई लताड़

राहुल गांधी की इस हरकत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का गुस्सा फूट पड़ रहा है. इस इवेंट का क्लिप देखकर रणवीर शौरी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं.

PM मोदी का मजाक उड़ाकर बुरे फंसे राहुल गांधी, रणवीर शौरी से नहीं हुआ बर्दाश्त, ऐसे लगाई लताड़
Image Credits: IANS/Video Grab/ranvirshorey/instagram/IANS/AICC
Advertisement

कांग्रेस के शहजादे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयान बाजी करने से बाज नहीं आते हैं, मोदी विरोध में वो हर बार इस कदर नीचे स्तर पर चले जाते हैं, जिसकी वजह से वो आलोचनाओं का शिकार हो जाते हैं. 

 राहुल गांधी ने उड़ाया पीएम मोदी का मजाक 

हाल ही में इंदौर में आयोजित कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' में एक कॉमेडियन के साथ राहुल गांधी ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मजाक उड़ाया उसे देख कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. 

रणवीर शौरी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

Advertisement

पीएम मोदी की अंग्रेजी का मजाक उड़ाने से लेकर एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री की तरफ से एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी ऑफर किए जाने वाली घटना तक का इस इवेंट में मजाक बनाया गया. वायरल हो रही वीडियो में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि ने राहुल गांधी के समाने पीएम मोदी का मजाक उडा़ते हुए कहा कि मां को कुर्सी दो. इस दौरान राहुल हंसते नजर आए और उन्होंने कॉमेडियन को गले भी लगाया. 

‘पूरी पार्टी का मकसद ही ‘बेटे को कुर्सी’ दिलाना है’

अब राहुल गांधी की इस हरकत पर बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी का गुस्सा फूट पड़ रहा है. इस इवेंट का क्लिप देखकर रणवीर शौरी ने भी अपनी नाराजगी जाहिर की है. रणवीर शौरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, वो कई मौकों पर पीएम मोदी की तारीफ कर चुके हैं और मोदी विरोधियों को लताड़ भी लगा चुके हैं. अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई कॉमेडी को लेकर राहुल गांधी की कड़ी आलोचना की है. रणवीर शौरी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर कांग्रेस पर तंज कसते हुए लिखा,  “वे ‘मां को कुर्सी दो’ वाली बात का मज़ाक उड़ा रहे हैं, जबकि उनकी पूरी पार्टी का मकसद ही ‘बेटे को कुर्सी’ दिलाना है.”

राहुल गांधी पर भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी 

नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भी इस घटना को लेकर राहुल गांधी की आलोचना की है. जोशी ने X पर लिखा, “शर्मनाक और घिनौना! राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी ने नैतिक पतन की सारी हदें पार कर दी हैं. छात्रों के साथ बातचीत के कार्यक्रम का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की दिवंगत मां का मज़ाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना, बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की कमी को दर्शाता है.”

जानिए पूरा मामला

यह भी पढ़ें

19 सितंबर को 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी इंदौर आए थे. तब मंच पर स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि भी पहुंचे थे. उन्होंने पीएम मोदी की मिमिक्री की थी. उन्होंने पीएम द्वारा विदेशी प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों के वेलकम करने और उन्हें गले लगाने का मजाक उड़ाया था. वहीं पीएम ने अपनी एक जनसभा में खड़ी हुई एक बुजुर्ग महिला को कुर्सी देने के लिए कहा था तो पुलकित ने इस घटना का भी मजाक बनाया. राहुल ये सब देखते रहे और कॉमेडियन के साथ जोर-जोर से हंसते हुए पुलकित को बार-बार हग करते रहे. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें