Bigg Boss 20: गाली-गलौच पर उतरीं रीति का बचाव करने आ रहे पिता मनोज तिवारी, काजी को सिखाएंगे सबक
खबरें हैं कि काजी और रीति में हुई लड़ाई के बाद अब मनोज तिवारी अपनी बेटी को सपोर्ट करने आ सकते हैं. वहीं वो काजी तौकीर की क्लास भी लगा सकते हैं.
Follow Us:
बिग बॉस सीजन 20 के घर में इन दिनों जमकर हंगामा देखने को मिल रहा है. शो जबसे शुरु हुआ है, तभी से चर्चाओं में बना हुआ है, घर में हर दूसरे दिन किसी ना किसी के पीछे बवाल कट जाता है. पिछले हफ्ते वीकेंड का वार पर सलमान ने कुछ घरवालों को आईना दिखाया गया था.
काजी की क्लास लगाएंगे मनोज तिवारी
एक्टर ने काजी तौकीर की बीमारी वाले झूठ से पर्दा भी उठाया था. वहीं सुनने में आ रहा है कि इस बार का वीकेंड का वार काफी धमाकेदार होने वाला है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो घर में हो रहे ड्रामे के बीच इस हफ्ते रीति के पिता मनोज तिवारी शो में नजर आ सकते हैं. खबरें हैं कि काजी और रीति में हुई लड़ाई के बाद अब मनोज तिवारी अपनी बेटी को सपोर्ट करने आ सकते हैं. वहीं वो काजी तौकीर की क्लास भी लगा सकते हैं.
रीति ने पार की सारी हदें
दरअसल हाल ही में घर में हुए एक टास्क के दौरान काफी ड्रामा देखने को मिला है, टास्क में घरवालों को रैप के अंदाज में एक दूसरे को रोस्ट करना था. इस दौरान रीति तिवारी ने अपनी हदें पार कर दीं. उन्होंने नेशनल टीवी पर काजी तौकीर और उदिति सिंह को गंदी गाली दे दी. इसे सुनकर न सिर्फ घरवाले भड़क गए बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. अगले दिन भी रीति को अपनी गलती का कोई अहसास नहीं था. वो अपनी बातों पर अड़ी रहीं. जिसकी वजह से वो कई घरवालों के निशाने पर आ गई हैं.
क्या नॉमिनेश से रीति को बचाया जाएगा
इस गाली-गलौज के बाद सोशल मीडिया पर रीति तिवारी को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. लोग उन पर बिहार का नाम खराब करने का आरोप लगा रहे हैं. इसी बीच खबर आ रही है कि रीति के पिता और जाने-माने एक्टर मनोज तिवारी वीकेंड का वार में आ सकते हैं. बताया जा रहा है कि मनोज तिवारी अपनी बेटी का बचाव और उन्हें सपोर्ट करते नजर आ सकते हैं. ताकि रीति को ऩॉमिनेशन टास्क से बचाया जा सके. वैसे फिलहाल शो के मेकर्स की तरफ से ये कन्फर्म नहीं हुआ है की मनोज वाकेई शो में जाएंगे या नहीं.
वीकेंड का वार में लगेगी रीति की क्लास
यह भी पढ़ें
वैसे देखने वाली बात तो ये होगी की रीति के इस बर्ताव पर सलमान खान वीकेंड का वार में उनकी कैसी क्लास लगाते हैं. वैसे आपको क्या लगता है, रीति की क्लास लगनी चाहिए या नहीं, हमे कमेंट करके जरुर बताएं