जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: काजी-उदिती को गाली देना रीति तिवारी को पड़ा भारी, मिल गई इतनी बड़ी सजा

रीति तिवारी को ना सिर्फ आम लोग ट्रोल कर रहे हैं बल्कि कई जानी-मानी हस्तियां भी उनको ट्रोल कर रही हैं और काजी तौकीर का सपोर्ट कर रही हैं. वही इस बीच रीति तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रीति तिवारी को बिग बॉस ने ही एक बड़ी सजा दे डाली है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

Bigg Boss 20: काजी-उदिती को गाली देना रीति तिवारी को पड़ा भारी, मिल गई इतनी बड़ी सजा
Image Credits:Rhititiwari/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 में इनदिनों काफी ज्यादा ड्रामा देखने को मिल रहा है जिसे देखो वो एक दूसरे से लड़ने पर उतरू हो गया है, वहीं इस बीच बिग बॉस के घर में मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी का जीना दुश्वार हो गया है. जी हां जब से उन्होंने  कैप्टन सी टास्क में काजी तौकीर और उदिती सिंह के साथ बदतमीजी की है उनको गलियाँ दी हैं, उनपर पर गंदे गंदे कमेंट किए हैं तभी से रीति तिवारी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.

 रीति तिवारी को बिग बॉस ने दी बड़ी सजा 

रीति तिवारी को ना सिर्फ आम लोग ट्रोल कर रहे हैं बल्कि कई जानी-मानी हस्तियां भी उनको ट्रोल कर रही हैं और काजी तौकीर का सपोर्ट कर रही हैं. वही इस बीच रीति तिवारी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है.  रीति तिवारी को बिग बॉस ने ही एक बड़ी सजा दे डाली है. जिसने सभी को हैरान कर दिया है.

बिग बॉस ने रीति से छीना दूसरा जीवनदान

दरअसल रीति के गंदे कमेंट सुनाने के बाद काजी की टीम कंफेशन रूम के पास खड़ी हो गई और बिग बॉस से ये डिमांड करने लगे कि वो इस पर कोई एक्शन लें. जिसके बाद बिग बॉस ने रीति को कन्फेशन रूम में बुलाया और उनके दूसरे जीवनदान को भी छीन लिया यानि कि उनसे उनकी एक और लाइफ छीन ली गई. 

Advertisement

राशन टास्क में भी गया जीवन दान

आपको बता दें कि इसके पहले राशन टास्क के दौरन भी रीति की एक लाइफ लाइन जा चुकी है और अब बिग बॉस ने उनकी दूसरी लाइफ भी छीन ली है.खैर अब रीति तिवारी के पास कोई जीवन दान नहीं बचा है, ऐसे में बिग बॉस के घर में उनका टिकना काफी मुश्किल हो गया है. 

पहले भी लड़ चुके हैं काजी-रीति

Advertisement

यह भी पढ़ें

इस घटना ने बिग बॉस 20 के दर्शकों के बीच काफी चर्चा छेड़ दी है, खासकर इसलिए क्योंकि यह घटना रीति और काज़ी के बीच 'वीकेंड का वार' में हुई पिछली बहस के कुछ समय बाद ही हुई है. उस एपिसोड में, काज़ी के नकली मेडिकल इमरजेंसी प्रैंक को लेकर हुए विवाद के बाद रीति ने उनकी आलोचना की थी. काज़ी के यह कहने पर कि वह अपशब्दों का इस्तेमाल न करें, उनकी बहस और बढ़ गई थी, बाद में रीति ने बहस में अपने पिता का ज़िक्र करने के लिए माफ़ी भी मांगी थी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें