जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

लालबागचा राजा पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस से किया ऐसा व्यवहार की भड़क उठे लोग, VIDEO वायरल

Sidharth Malhotra Misbheave with fans: सिद्धार्थ इस दौरान नंगे पैर गणपति पंडाल पहुंचे और बप्पा के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना करते हुए नजर आए. आमतौर पर गणपति उत्सव के दौरान बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी लोगों का ध्यान खींचती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला.

लालबागचा राजा पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा, फैंस से किया ऐसा व्यवहार की भड़क उठे लोग, VIDEO वायरल
Image Source: Instagram/ Sidharth Malhotra
Advertisement

Sidharth Malhotra Misbheave with fans: बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से पहले सिद्धार्थ फिल्म की निर्माता एकता कपूर के साथ मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे. गणपति उत्सव के मौके पर दोनों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की और बप्पा का आशीर्वाद लिया. इस दौरान सिद्धार्थ पारंपरिक क्रीम और लाल रंग के कुर्ते में नजर आए, जबकि एकता कपूर लाल रंग के सलवार सूट में दिखाई दीं. दोनों के पंडाल पहुंचने और पूजा करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आते ही वायरल हो गईं.

गणपति दर्शन के लिए पहुंचे थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ इस दौरान नंगे पैर गणपति पंडाल पहुंचे और बप्पा के सामने सिर झुकाकर प्रार्थना करते हुए नजर आए. आमतौर पर गणपति उत्सव के दौरान बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी लोगों का ध्यान खींचती है और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिला. 

शख्स ने मिलाने के लिए बढ़ाया हाथ, सिद्धार्थ ने जोड़ लिए हाथ

Advertisement

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दर्शन के दौरान एक व्यक्ति सिद्धार्थ की ओर हाथ बढ़ाकर उनसे हाथ मिलाने की कोशिश करता है. लेकिन अभिनेता हाथ मिलाने के बजाय अपने दोनों हाथ जोड़कर आगे बढ़ जाते हैं. वीडियो का यही छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है.. कुछ लोगों को सिद्धार्थ का यह अंदाज पसंद नहीं आया और उन्होंने इसे उनके एटीट्यूड से जोड़ना शुरू कर दिया.

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

वीडियो का यही छोटा सा हिस्सा सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने इस पूरे मामले को अलग नजरिए से देखा. उनका कहना है कि किसी के हाथ जोड़कर अभिवादन करने का मतलब जरूरी नहीं कि वह सामने वाले का अपमान करना चाहता है.  कुछ लोगों ने इसे अभिनेता का सामान्य तरीका माना, जबकि कई यूजर्स ने इसे उनके कथित एटीट्यूड से जोड़कर आलोचना शुरू कर दी. हालांकि, सिर्फ इस वीडियो के आधार पर सिद्धार्थ के इरादे या उनके व्यवहार को लेकर कोई निश्चित निष्कर्ष निकालना सही नहीं होगा.

Advertisement

गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं अफसाना खान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, धर्म को लेकर ट्रोल हुए यूजर्स

वहीं कुछ यूजर्स ने सेलिब्रिटी कल्चर और वीआईपी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए. दूसरी तरफ, कई लोगों ने सिद्धार्थ का बचाव करते हुए कहा कि हाथ जोड़ना भी सम्मान जताने का एक सामान्य तरीका है और इसे सीधे तौर पर घमंड से जोड़ना सही नहीं है.

‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ को लेकर बढ़ी उत्सुकता

Advertisement

वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनके साथ तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिका में हैं.. इसके अलावा अनुप सोनी, श्वेता तिवारी, दुर्गेश कुमार, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल भी अहम किरदारों में दिखाई देंगे. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता है और अब ट्रेलर रिलीज का इंतजार किया जा रहा है. फिल्म 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है..

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें