जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

देवोलीना ने PM मोदी के 'सेवा संकल्प अभियान' पर उठाए सवाल, भड़क गए लोग, लगा दी लताड़

देवोलीना ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने BJP के 'सेवा संकल्प अभियान' पर सवाल उठाते हुए लिखा, जब शिक्षा प्रणाली बर्बाद हो जाती है, योग्यता पीड़ित होती है, खून बह रहा होता है. कोई भी राष्ट्र के उत्थान की उम्मीद नहीं कर सकता.

देवोलीना ने PM मोदी के 'सेवा संकल्प अभियान' पर उठाए सवाल, भड़क गए लोग, लगा दी लताड़
Image Credits: deboleena Bhattacharjee/ instagram/X@BJP4India
Advertisement

टीवी पर गोपी बहू बनकर घर-घर में फेमस हुईं देवोलीना भट्टाचार्जी अक्सर ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, वो राजनीति से जुड़े मुद्दों पर भी बोलने से गुरेज नहीं करती हैं.

देवोलीना ने  BJP के 'सेवा संकल्प अभियान' पर उठाए सवाल

अब एक्ट्रेस ने बीजेपी के शेयर किए गए एक वीडियो पर रिएक्ट किया है, जिस वीडियो में लिखा गया था, संकल्प से सेवा, सेवा से विश्वास, और विश्वास से देश की नारी शक्ति का आशीर्वाद..मोदी जी की सेवा की 25 वर्षों की निरंतर यात्रा ने जन-सेवा को संकल्प में और संकल्प को राष्ट्र-निर्माण की शक्ति में बदल दिया है.

‘शिक्षा जब सिर्फ व्यापार और वोट तुष्टिकरण का औजार बन जाता है…’

Advertisement

अब देवोलीना ने इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है. एक्ट्रेस ने BJP के 'सेवा संकल्प अभियान' पर सवाल उठाते हुए लिखा, “जब शिक्षा प्रणाली बर्बाद हो जाती है, योग्यता पीड़ित होती है, खून बह रहा होता है... कोई भी राष्ट्र के उत्थान की उम्मीद नहीं कर सकता... पतन अवश्यंभावी है. शिक्षा जब सिर्फ व्यापार और वोट तुष्टिकरण का औजार बन जाता है...राष्ट्र है और खून बहता रहेगा जब तक कि यह जमीन पर गिर न जाए.नारी हो या पुरुष, अगर शिक्षा सही नहीं मिली और मेरिट को अगर घर बैठना पड़े तो कैसी शक्ति और कैसा विश्वास?”

देवोलीना पर भड़के लोग 

अब जिस तरह से देवोलीना ने मोदी सरकार पर सवाल उठाया है, वो लोगों को रास नहीं आया है, लोग उल्टा एक्ट्रेस से ही सवाल कर रहे हैं और उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “कुछ भी बर्बाद नहीं हुआ है! हाँ, सुधार की गुंजाइश ज़रूर है, लेकिन ऐसा नहीं है कि कुछ किया नहीं गया या कुछ करने का इरादा नहीं है!क्या कांग्रेस के 60 साल के नुकसान की भरपाई 12 साल में करना आसान है?”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तुम जैसी औरतों को ज्ञान देने की जरूरत नहीं है इस्लाम में . जरूरत है सिर्फ बच्चा पैदा करने के लिए, इस्लाम की जनसंख्या बढ़ाने के लिए तुम जैसे लड़कियों का इस्तेमाल होता है कलंक है सनातन धर्म पर.”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, Aa gayi ab anti modi ban gayi ye bhi

किस शो से मिली थी असली पहचान 

बता दें कि देवोलीना को असली पहचान स्टारप्ल्स के शो साथ निभाना साथिया से मिली थी, इस शो में वो सीधी साधी गोपी बहू के किरदार में नजर आईं थी, ये शो अपने टाइम पर टीआरपी में भी टॉप पर रहता था. इसके अलावा वो बिग बॉस सीजन 13 में भी नजर आ चुकी हैं. वहीं आखिरी बार वो छठी मैया की बिटिया' में नजर आईं थी. वो लाफ्टर शेफ्स 2 में भी एक एपिसोड में दिखी थीं.

Advertisement

मुस्लिम शख़्स से की थी देवोलीना भट्टाचार्जी ने शादी

यह भी पढ़ें

बात करें देवोलीना भट्टाचार्जी  की तो 14 दिसंबर 2022 को एक्ट्रेस ने अपने मुस्लिम बॉयफ़्रेंड शाहनवाज शेख़ से कोर्ट मैरिज की थी. शाहनवाज शेख़ पेशे से जिम ट्रेनर हैं. और कई स्टार्स को जिम में ट्रेन करते हैं. देवोलीना और शाहनवाज की लव स्टोरी भी जिम के दौरान ही शुरु हुई थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें