×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

'एक और अच्छा दोस्त खो दिया', संजय खान की पत्नी जरीन के निधन पर सायरा बानो से लेकर हेमा मालिनी ने जताया दुख

संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन 81 साल की उम्र में हो गया. शनिवार को एक्ट्रेस सायरा बानो और ईशा कोप्पिकर ने अपने जज्बात व्यक्त किए. वहीं हेमा मालिनी ने भी दोस्त के निधन पर दुख जताया है.

'एक और अच्छा दोस्त खो दिया', संजय खान की पत्नी जरीन के निधन पर सायरा बानो से लेकर हेमा मालिनी ने जताया दुख
Advertisement

बॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता संजय खान की पत्नी जरीन खान का निधन 81 साल की उम्र में हो गया. शनिवार को अभिनेत्री सायरा बानो और ईशा कोप्पिकर ने अपने जज्बात व्यक्त किए. वहीं हेमा मालिनी ने भी दोस्त के निधन पर दुख जताया है. 

सायरा बानों ने ज़रीन के निधन पर क्या कहा?

सायरा बानो ने जरीन की कुछ तस्वीरें पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जरीन मेरी बहुत करीबी दोस्त थी. हमने साथ में कई खूबसूरत पल बिताए थे. हम अक्सर साथ में समय बिताते थे, लेकिन बाद में, जब स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां बढ़ीं, तो हम कम ही मिल पाते थे, लेकिन हमारे बीच जो प्यार और दोस्ती थी, वह हमेशा बनी रही थी.”

 ‘हमारी पसंद ज्यादातर एक जैसी होती थी’

Advertisement

अभिनेत्री ने बताया कि जरीन एक बुद्धिमानी महिला थीं और उनका नजरिया जीवन को लेकर बहुत सहज था. उन्होंने लिखा, "जरीन हर स्थिति को सही तरीके और सहजता से पेश करना जानती थी, भले ही दिन कुछ खास अच्छे चल न रहे हों. मुझे हमेशा उनसे कुछ-न-कुछ सीखने को मिला है.जरीन का घर बहुत सुंदर और कला से भरा हुआ था. उन्हें अच्छे डिजाइन की जानकारी थी. हमारी पसंद ज्यादातर एक जैसी होती थी, फिर चाहे वो कढ़ाई हो, डिजाइन हो या आभूषण.”

अभिनेत्री ने पुराने दिनों को याद करते हुए लिखा, "मुझे याद है कि जरीन और शोभा कपूर अप्पाजी से कहती थीं, हमारे लिए भी ऐसे कड़े और झुमके बनवाइए जो सायरा पहने हुए हैं. जरीन में मुझे सबसे ज्यादा जो पसंद था, वो उनका शांत स्वभाव और सोच थी. संजय एक बहुत ही रंगीन और उत्साही व्यक्ति थे. जरीन ने उनकी जिंदगी में शांति और समझदारी का संतुलन बनाकर रखा था.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

Advertisement

ईशा कोप्पिकर ने किया भावुक पोस्ट 

वहीं ईशा कोप्पिकर ने जरीन खान के साथ इंस्टाग्राम पर तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जरीन आंटी, आप हर महफिल की रौनक थीं. आप हर पल को खास बना देती थीं और हमें हमेशा बताती थीं कि जिंदगी को पूरी तरह जीना चाहिए, चीजों को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. आपकी ऊर्जा और हमेशा खुश रहने की आदत ने बहुत लोगों की जिंदगी को छुआ है. वे आपको हमेशा याद रखेंगे.“

उन्होंने आगे लिखा, "अब आप हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन आपकी हर एक मुस्कान, कहानी और खुशी के पल हमारे बीच जिंदा हैं. आप हमेशा हमारे दिल और हमारी हंसी का हिस्सा रहेंगी. जरीन आंटी, हम आपको बहुत याद करते हैं. धन्यवाद हमें यह सिखाने के लिए कि जिंदगी को उसी तरह जीना चाहिए, जैसे आप हमेशा जीती थीं.”

हेमा मालिनी ने जताया दुख 

Advertisement

वहीं हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए भावुक पोस्ट लिखा है.  हेमा मालिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी, संजय खान और जरीन खान की पुरानी फोटो शेयर कर लिखा, "एक और करीबी, प्यारी दोस्त चली गई. जरीन खान अब नहीं रहीं! कितनी खूबसूरत इंसान थीं, अंदर से भी और बाहर से भी. संजय और जरीन, दोनों ही कई सालों से मेरे बहुत करीब रहे हैं. हमेशा मेरी अच्छी सेहत की कामना करते थे. हमारे सभी पारिवारिक समारोहों (जन्मदिन, शादी, सालगिरह) में शामिल होते थे और हमेशा मदद के लिए तैयार रहते थे.

हेमा मालिनी ने पोस्ट में अपनी एक और करीबी दोस्त नीतू कोहली को याद किया, जिन्होंने कभी 70 के दशक में उनका घर डिजाइन किया था. उन्होंने आगे लिखा, "मुझे हमेशा तुम दोनों की मौजूदगी का अहसास रहेगा. मैं इस मुश्किल घड़ी में संजय खान के लिए प्रार्थना करती हूं, भगवान उन्हें हिम्मत दें.”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Dream Girl Hema Malini (@dreamgirlhemamalini)

Advertisement

2020 में कोरोना से संक्रमित हो गई थीं ज़रीन

7 नवंबर की सुबह जरीन खान ने 81 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था. जरीन उम्र संबंधी परेशानियों से जूझ रही थीं और काफी समय से बिस्तर पर थीं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जरीन साल 2020 में कोरोना से संक्रमित हो गई थीं और उसके बाद से लगातार बीमार चल रही थीं. उनको कई और बीमारियों ने घेर लिया था. जरीन खान अपने जमाने की बेहतरीन मॉडल, कॉस्ट्यूम डिजाइनर और एक्ट्रेस थीं. उन्होंने देव आनंद साहब के साथ भी काम किया था. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें