जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

महेश बाबू से लेकर राजामौली तक... चुनाव आयोग की SIR नोटिस लिस्ट में कई VIPs, क्या नहीं दे पाएंगे वोट

माना जा रहा है कि ये नोटिस वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा हैं. बताई गई वजहों में नाम या माता-पिता के नाम में अंतर, और ऐसे मामले शामिल हैं जहां वोटर को पुराने SIR रिकॉर्ड से मैच नहीं किया जा सका. कुछ मामलों में, कोई खास वजह नहीं बताई गई.

महेश बाबू से लेकर राजामौली तक... चुनाव आयोग की SIR नोटिस लिस्ट में कई VIPs, क्या नहीं दे पाएंगे वोट
Images Credits:Instagram/SS Rajamouli/Mahesh babu
Advertisement

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. खबर है कि हैदराबाद की मशहूर हस्तियों खिलाड़ियों और बिजनेस मैन्स को चुनाव आयोग से वोटर लिस्ट (मतदाता सूची) के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) की प्रक्रिया के तहत नोटिस भेजा गया है.

ये नोटिस क्यों भेजा गया है

अधिकारियों का कहना है कि ये नोटिस वेरिफिकेशन या जानकारी में सुधार से जुड़े हैं और इनसे वोट देने का अधिकार अपने-आप खत्म नहीं होता.हैदराबाद की कई मशहूर हस्तियों, जिनमें एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा, साथ ही भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण शामिल हैं, के नाम उन वोटर्स की लिस्ट में हैं जिन्हें चुनाव आयोग के चल रहे वोटर लिस्ट के 'स्पेशल इंटेंसिव रिविजन' (SIR) के तहत नोटिस जारी किए गए हैं.

Advertisement

किन हस्तियों को भेजा गया नोटिस

सूत्रों के मुताबिक, मशहूर हस्तियों में एक्टर महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता, डायरेक्टर एसएस राजामौली, एक्टर वेंकटेश दग्गुबाती और उनकी बेटियां आनंद देवरकोंडा, खिलाड़ी साइना नेहवाल, मिताली राज, पुलेला गोपीचंद, फार्मा टाइकून मुरली कृष्णा प्रसाद दिवि, और एक्टर राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला शामिल हैं.

ये नोटिस वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा हैं

Advertisement

माना जा रहा है कि ये नोटिस वोटर लिस्ट वेरिफिकेशन प्रोसेस का हिस्सा हैं. बताई गई वजहों में नाम या माता-पिता के नाम में अंतर, और ऐसे मामले शामिल हैं जहां वोटर को पुराने SIR रिकॉर्ड से मैच नहीं किया जा सका. कुछ मामलों में, कोई खास वजह नहीं बताई गई.

चुनाव अधिकारियों ने क्या कहा?

चुनाव अधिकारियों ने संकेत दिया है कि जिन्हें नोटिस मिले हैं, वे वेरिफिकेशन के लिए आ सकते हैं और जरूरी डॉक्यूमेंट्स जमा कर सकते हैं या जानकारी में सुधार करवा सकते हैं. अधिकारियों ने यह भी कहा है कि जो लोग मौजूद नहीं हो सकते, वो अपनी जगह सुनवाई में शामिल होने के लिए किसी और व्यक्ति को भेज सकते हैं.

क्या इनका वोटर रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है

यह भी पढ़ें

खास बात यह है कि नोटिस मिलने का मतलब यह नहीं है कि किसी व्यक्ति को वोट देने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है या उनका वोटर रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है. चूंकि SIR की प्रक्रिया अभी कई राज्यों में चल रही है, इसलिए कई दूसरी मशहूर हस्तियों को भी नोटिस भेजे गए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें