शादी के लिए अपनाया इस्लाम, मक्का-मदीना भी गईं राखी सावंत, अब धर्म परिवर्तन पर तोड़ी चुप्पी
Rakhi Sawant: राखी सावंत इस बार वह अपनी लव लाइफ या किसी नए विवाद की वजह से नहीं, बल्कि धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे उनके धर्म बदलने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं.
Follow Us:
Rakhi Sawant: राखी सावंत का नाम आते ही अक्सर विवाद और सुर्खियां याद आती हैं. राखी अपनी बेबाक बातों और निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं. हालांकि, इस बार वह अपनी लव लाइफ या किसी नए विवाद की वजह से नहीं, बल्कि धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे उनके धर्म बदलने को लेकर सवाल करते नजर आ रहे हैं.
राखी ने इस सवाल का जवाब काफी सीधे और सहज अंदाज में दिया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने मुस्लिम लड़के से शादी की थी और निकाह किया था. उनके मुताबिक, निकाह के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया. राखी ने इस दौरान अपने मक्का-मदीना जाने का भी जिक्र किया और कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें वहां जाने का मौका मिला. उनकी बातों से साफ लगा कि धर्म बदलने के फैसले को लेकर उनके मन में पछतावा है, वो आज भी हिंदू धर्म में आना चाहती है.
मक्का-मदीना जाने को लेकर भी की बात
राखी ने कहा कि वह कई बार मक्का-मदीना जा चुकी हैं और इसे वह अपने लिए सौभाग्य की बात मानती हैं. उनका कहना था कि उन्हें वहां जाने का बुलावा आया था और वह इस बात के लिए खुद को बहुत लकी मानती हैं. भले ही उनकी दूसरी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई, लेकिन राखी के मुताबिक उनका इस्लाम से जुड़ाव आज भी बना हुआ है. वह अल्लाह में विश्वास रखती हैं और अपने धार्मिक विश्वास को लेकर खुलकर बात करती रही हैं.
आदिल खान दुर्रानी के साथ बुरी तरह टूटा रिश्ता
राखी सावंत की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादियां हुईं, लेकिन दोनों रिश्ते ज्यादा समय तक नहीं चल सके. उनकी दूसरी शादी आदिल खान दुर्रानी के साथ हुई थी. दोनों का रिश्ता शुरुआत में काफी चर्चा में रहा, लेकिन बाद में इनके बीच विवाद बढ़ते चले गए. आखिरकार दोनों अलग हो गए और उनका रिश्ता बेहद खराब दौर से गुजरते हुए खत्म हुआ.
‘चुम्मी तो नहीं लेंगे…’ कंगना रनौत ने अभिजीत दिपके पर ऐसा क्या कहा, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
रिश्ता टूटने के बाद राखी और आदिल ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाए थे. राखी ने आदिल पर मारपीट और धोखा देने जैसे आरोप लगाए थे. दोनों के बीच विवाद लंबे समय तक सुर्खियों में बना रहा. अब राखी अपनी जिंदगी में अकेली हैं और अपने तरीके से आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं. धर्म परिवर्तन को लेकर उनका हालिया बयान भी यही दिखाता है कि उनकी जिंदगी में चाहे कितने भी उतार-चढ़ाव आए हों, अपने धार्मिक विश्वासों को लेकर वह आज भी काफी स्पष्ट हैं.