जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई से चिढ़े अनुराग कश्यप, मोदी सरकार पर कसा तंज, लोगों ने सिखाया सबक

बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने एक बार फिर सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है. डायरेक्टर कई बार देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बयान बाजी कर चुके हैं. अब अनुराग कश्यप ने बिना किसी का नाम लिए पुलिस की सख़्त कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुँचने से पहले ही रोक दिए जाने पर अपनी भड़ास निकाली है.

CEC के खिलाफ प्रोटेस्ट पर पुलिस कार्रवाई से चिढ़े अनुराग कश्यप, मोदी सरकार पर कसा तंज, लोगों ने सिखाया सबक
Image Credits: @BJP4India/X/IANS
Advertisement

कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर प्रोटेस्ट पर दिल्ली में पुलिस की सख़्त कार्रवाई और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिली,  जंतर-मंतर पर CJP के  विरोध-प्रदर्शन पर जिस तरह से प्रदर्शनाकरियों को हिरासत में लिया गया, उसके बाद से ही मोदी सरकार की आलोचना करने वाली हस्तियां भड़क गई हैं. 

CJP के नेताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था

CJP ने चुनाव आयोग की 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) प्रक्रिया के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया था और संशोधित वोटर लिस्ट में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग की थी. पुलिस ने पार्टी के प्रमुख नेताओं अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रंका के साथ-साथ उन सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था. 

अनुराग कश्यप ने मोदी सरकार पर कसा तंज

Advertisement

अब इस हिरासत की कार्रवाई पर बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्ममेकर और एक्टर अनुराग कश्यप ने अपनी भड़ास निकाली है. डायरेक्टर कई बार देश के प्रधानमंत्री के ख़िलाफ़ बयान बाजी कर चुके हैं. अब अनुराग कश्यप ने बिना किसी का नाम लिए पुलिस की सख़्त कार्रवाई और प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल तक पहुँचने से पहले ही रोक दिए जाने पर अपनी भड़ास निकाली है. डायरेक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, “दो दरपोक, 40,000 गुलाम, लाखों बहादुर”

अनुराग कश्यप पर भड़के लोग

अब जिस तरह से अनुराग कश्यप ने सरकार के ख़िलाफ़ अपनी भड़ास निकाली है, वो लोगों को रास नहीं आया है, सोशल मीडिया पर डायरेक्टर और एक्टर की जमकर फ़ज़ीहत हो रही है. एक यूजर ने अनुराग कश्यप को निशाने पर लेते हुए लिखा, “Darpok to tu ha bhai,darpok ka naam q nhe likhta”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “इस बार नहीं चलेगा अनुराग भाई, तुम डायरेक्शन पर ध्यान दो, तुम वहां अच्छा प्रदर्शन करते हो, राजनीति और देश का काम मत सोचो, यह तुम्हारे बस की बात नहीं है”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Bhai aaja khud road pr. AC room main baith k bas masum logo ko uksana aata h.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “तू भी आ जा दिल्ली anurag kashyap  देखते हैं फिर कौन डरपोक है....बिल में क्यों छुपा है चूहे.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Maine ek baat notice ki ye saare flop career wale artist he kyu anti modi huye pde hai”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Rhne de beta sbko pta h tera bhi asli rang”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, Darpok mein khudko gina ya nahi?

इन हस्तियों ने भी निकाली भड़ास 

बता दें कि अनुराग कश्यप के अलावा फिल्म इंडस्ट्री से प्रकाश राज ने  भी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर सवाल उठाए, साथ ही विशाल ददलानी ने इसे लेकर सरकार पर अपनी भड़ास निकाली है. वहीं फिल्ममेकर अपूर्व असरानी ने भी इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए और इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया. 

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें