Bigg Boss 20: 'सलमान सर काजी को...', काजी की थूकने वाली हरकत पर भड़कीं गौहर खान, लगा दी क्लास
काजी तौकीर ने कंटेस्टेंट स्काउट के कान पर थूक दिया था, जिस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है. गौहर खान ने काजी तौकीर पर तंज कसते हुए कहा कि जब किसी की बहुत ज्यादा तारीफ होती है तो डर रहता है कि कहीं वो घमंड में न आ जाए.
Follow Us:
बिग बॉस सीजन 20 में जमकर high voltage ड्रामा देखने को मिल रहा है, शो को लेकर बाहर भी काफी बज बुना हुआ है, बिग बॉस सीजन 7 की विनर गौहर खान लगातर शो को देख रही हैं और अपनी राय सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं.
काजी पर भड़कीं गौहर खान
गौहर खान लगातार शो पर अपनी नज़र बनाएं हुए हैं, जबसे शो शुरु हुआ है, तभी से वो काजी तौकीर समर्थन कर रही हैं, घर में जो भी काजी से पंगा लेता है, गौहर सोशल मीडिया के ज़रिए उसकी खूब क्लास लगाती हैं. लेकिन अब काजी को लेकर गौहर के विचार बदल गए हैं, काफी दिनों से काजी का सपोर्ट कर रहीं और उनकी तारीफ़ कर रहीं गौहर खान ने अब काजी की ही लताड़ लगा दी है.
‘यह तारीफ सर पर न चढ़ जाए’
दरअसल, शो में काजी तौकीर ने कंटेस्टेंट स्काउट के कान पर थूक दिया था, जिस पर गौहर खान ने अपनी नाराजगी ज़ाहिर की है. गौहर खान ने काजी तौकीर पर तंज कसते हुए कहा कि जब किसी की बहुत ज्यादा तारीफ होती है तो डर रहता है कि कहीं वो घमंड में न आ जाए. एक्ट्रेस ने ये भी कहा है कि काजी का मज़ाक अब हद से ज्यादा बढ़ गया है. गौहर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, , "जब आपकी बहुत ज्यादा तारीफ होने लगती है, तो कई बार डर लगता है कि कहीं यह तारीफ सर पर न चढ़ जाए. मैंने बिग बॉस के पहले हफ्ते में ही कहा था कि काजी कभी कुछ गलत नहीं करेगा और न ही गलत रास्ते पर जाएगा.”
‘सलमान सर काजी को यह बात जरूर समझाएं’
इतना ही नहीं गौहर ने आगे सलमान से गुज़ारिश की हैं, वो काजी को ऐसी हरकत करने के लिए समझाएं की ये अब थोड़ा ज्यादा हो रहा है. गौहर खान ने कहा, "उसके कान में थूकना या उसके बारे में ऐसी बातें करना बहुत गलत है. मैं सच में उम्मीद करती हूं कि वीकेंड का वार में सलमान सर काजी को यह बात जरूर समझाएं कि जो मजाक चल रहा है, वह थोड़ा ज्यादा हो रहा है. यह अब एक जैसा और थोड़ा चिढ़ाने वाला लग रहा है.”
स्काउट ने काजी पर लगाया था आरोप
दरअसल, बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और कंटेस्टेंट स्काउट के बीच टास्क के दौरान बहस और हाथापाई हुई थी. कैप्टेंसी और नॉमिनेशन टास्क के दौरान काजी तौकीर और स्काउट के बीच तीखी बहस हो रही थी. बातचीत और चिल्लाने के दौरान काजी तौकीर के मुंह से थूक के कुछ छींटे स्काउट के ऊपर गिर गए थे.काजी तौकीर का कहना था कि यह अनजाने में हुआ है और उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगी थी, जबकि स्काउट का आरोप था कि काजी ने जानबूझकर उन पर थूका है.
मस्ती से झगड़े तक कैसे पहुंचा मामला
ये प्रक्रिया खत्म होने के बाद गार्डन एरिया में स्काउट और वो मस्ती कर रहे थे. इस दौरान काजी ने स्काउट को गले से लगाया और उनके कान में थूका. स्काउट ने इसे फन में लिया. लेकिन काजी ने लिमिट क्रॉस की. उन्होंने अमन गांधी, गुल्लू से बात करते हुए स्काउट के कान में थूकने की बात को फ्लॉन्ट किया. ये पूरी बात नकुल ने सुनी और स्काउट को बताई. इसके बाद घर में बड़ा झगड़ा हुआ.
यह भी पढ़ें
बताते चले कि इस बार कई सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. जिनमें काजी तौकीर,यंग डीएसए, स्काउट ओपी,कनिका मान, गुल्लु, अरश्फिा खान, लव गिल, माही विज, अमन गांधी,उदीति सिंह, और मैरी कॉम का नाम शामिल हैं.