जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘कितनी शर्म की बात है…’, भगवान राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर कर बैठे बड़ी गलती, भड़क गए लोग

रणबीर से बोलते बोलते एक बड़ी गलती हो गई, एक्टर को कहना चाहिए था, आख़िर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी. लेकिन वो कुछ और ही बोल बैठे. जिसकी वजह से अब रणबीर कपूर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

‘कितनी शर्म की बात है…’, भगवान राम का रोल कर रहे रणबीर कपूर कर बैठे बड़ी गलती, भड़क गए लोग
Image Credits: Sony music/you tube grab/IANS
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी फिल्म रामायण को लेकर चर्चाओं में बने हुए है, जिसमें वो भगवान राम के किरदार में नज़र आएंगे. एक्टर कई दिनों से अपनी इस फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं. वहीं इस बीच दशहरा इवेंट से रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. 

रणबीर कपूर ने कर दी बड़ी गलती 

रणबीर कपूर वीडियो में कहते नज़र आ रहे हैं, "दशहरा हमें एक बहुत खूबसूरत बात याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई का ही होगा.” दरअसल रणबीर से बोलते बोलते एक बड़ी गलती हो गई, एक्टर को कहना चाहिए था, आख़िर में जीत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी. 

Advertisement

रणबीर की हरकत पर भड़के लोग

अब रणबीर कपूर को ये गलती करना भारी पड़ गया है, सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूटा रहा है, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. कई लोगों ने एक्टर की इस गलती को उनकी आने वाली फिल्म रामायण से जोड़ दिया है. एक यूजर ने रणबीर को ट्रोल करते हुए लिखा, “mein चाहता Hu ramayana movie k deadline tak isse troll Nahi Karu par ye challenge de Raha hai”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “Nashedi hai. Aur isko Maryada Purushottam Ram ban diya. Wah re Urduwood”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “रामायण' बस दो हफ्तों में रिलीज़ होने वाली है, और यहाँ रणबीर कपूर कह रहे हैं, "बुराई कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत अच्छाई और सच्चाई की ही होगी. भाई रणबीर, अभी के लिए तो बेहतर यही होगा कि आप फिल्म का प्रमोशन न ही करें. जो लोग सच में इसे देखने का प्लान बना रहे थे, आप उन्हें भी सोचने पर मजबूर कर देंगे.

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ranbir kapoor for Ramayana is like Rahul Gandhi for Congress. Kuch bhi karne jaye result ulta nikalta hai!”

Advertisement

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा,  “Alia Bhatt ke saath shaadi karne ke side effects”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “कितने शर्म की बात है कि यह घटिया इंसान हमारे आराध्य प्रभु श्री राम का किरदार निभा रहा है. मैं इसकी फिल्म नहीं देखूंगा. मेरे लिए तो अरुण ही हमेशा-हमेशा के लिए प्रभु राम हैं.”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “इसका बहिष्कार किया जाना चाहिए. क्या हिंदू लोग, पूरी तरह से सनातन और हिंदू-विरोधी कलाकारों को पुरस्कृत कर सकते हैं?”

वहीं एक यूजर ने लिखा, “ये उसकी दिल बात है, जो राक्षस है वो कितने समय तक खुद की असलियत को छुपा सकता है एक न एक दिन उसकी असलियत बाहर आनी ही है.”

Advertisement

 


रणबीर कपूर ने मामले को लेकर दी सफ़ाई

बता दें कि मामला बढ़ने के बाद रणबीर कपूर ने इस मामले पर सफ़ाई भी दे दी है. एक्टर का कहना है की उनकी ज़ुबान फिसल गई थी. एक्टर ने कहा था, “मैं कल दशहरा कार्यक्रम में हुई घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं. उस समय मेरी जुबान फिसल गई थी. मैं कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी.”

Advertisement

रामायण का बजट
 
बता दें कि रणबीर कपूर की रामायण को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है, फिल्म को दो पार्ट्स में बनाया जा रहा है, जहां रणबीर कूपर भगवान काम के किरदार में नज़र आएंगे, वहीं साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी. इसके अलावा यश रावण 
और रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नज़र आएंगे.फिल्म का ट्रेलर और दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म के दोनों पार्ट्स को 4000 करोड़ के बजट में बनाया जा रहा है. 

रामायण की हुई जबरदस्त एडवांस बुकिंग

यह भी पढ़ें

बात करें रामायण की एडवांस बुकिंग की तो, रणबीर कपूर की इस फिल्म ने कमाल करना शुरु कर दिया है, बताया जा रहा है की दिल्ली NCR में इस फिल्म की सबसे ज्यादा टिकटें बिक रही हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो एडवांस बुकिंग के ज़रिए इस फिल्म ने 4.50 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है, जिस रफ़्तार ये फिल्म कमाई कर रही है, उसे देखकर लग रहा है की ये फिल्म बॉक्स ऑफ़िस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करेगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें