जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: 'जो पिट रहा उसी को...' एल्विश यादव ने नकुल धुल पर कसा तंज, गुल्लू संग हाथापाई करने के चलते हुए बाहर

नकुल धुल और गुल्लू के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस शारीरिक हिंसा के बाद शो के नियमों के मुताबिक मेकर्स ने नकुल धुल को घर से बाहर निकाल दिया है. इसी पूरे मामले पर अब यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अपना रिएक्शन दिया है.

Bigg Boss 20: 'जो पिट रहा उसी को...' एल्विश यादव ने नकुल धुल पर कसा तंज, गुल्लू संग हाथापाई करने के चलते हुए बाहर
Image Credits: elvish_yadav/instagram/jiohotstarreality/Instagram
Advertisement

बिग ब़ॉस सीज़न 20 के घर का माहौल बिगड़ता नज़र आ रहा है, शो के बीते एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया, ये सभी जानते हैं की शो में वाइल्डकार्ड एंट्री हुईं हैं, वीकेंड का वार पर घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर आए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नकुल धुल  दो दिनों के अंदर ही शो से बाहर हो गए हैं.

नकुल धुल शो से किए गए बाहर

दरअसल बीते एपिसोड में नकुल धुल और गुल्लू  के बीच ज़ोरदार हाथापाई हो गई. जिसकी वजह से पूरे घर का माहौल ख़राब हो गया. माही विज भी लगातार नकुल धुल की हरकत पर गुस्सा निकालती रहीं. सभी घरवालों ने इस झगड़े को रोकने की पूरी कोशिश की. हालांकि उसके बाद भी दोनों के बीच हाथापाई हो गई. 

Advertisement

एल्विश यादव ने नकुल पर कसा तंज

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया. इस शारीरिक हिंसा के बाद शो के नियमों के मुताबिक मेकर्स ने नकुल धुल को घर से बाहर निकाल दिया है.  इसी पूरे मामले पर अब यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने नकुल को इंडायरेक्टली तंज कसा. 

एल्विश यादव ने लिखा, "इतने समय बाद आज बिगबॉस देखा नियम बदलेंगे शायद अब जो पिट रहा है उसे बाहर कर दो. दुखद.”

सोशल मीडिया पर शुरु हुआ टकराव 

एल्विश यादव के इस कमेंट ने सोशल मीडिया पर टकराव और भी ज्यादा बढ़ा दिया है, जिससे दोनों के फैंस के बीच सोशल मीडिया वॉर छिड़ गया है. जहां एक तरफ एल्विश यादव गुल्लू के साथ खड़े हैं, वहीं दूसरी ओर रजत दलाल और लक्ष्य चौधरी जैसे बड़े नाम इस लड़ाई में नकुल धुल के गेमप्ले और उनके इम्पैक्ट का समर्थन करते नजर आ रहे हैं.

जानें क्या हुआ पूरा विवाद

दरअसल, काजी तौकीर ने स्काउट ओपी के बारे में कुछ कहा था, जिसे लेकर नकुल धुल ने स्काउट के सामने यह बात उठाई. जब काजी और स्काउट के बीच बहस हो रही थी, तब गुल्लू (कुशल तंवर) बीच-बचाव करने और मामला शांत कराने पहुंचे.

नकुल धुल इस बात पर भड़क गए कि गुल्लू उन्हें समझाने वाले कौन होते हैं. बहस इतनी बढ़ी कि नकुल और गुल्लू के बीच धक्का-मुक्की और हाथापाई हो गई. घर के सदस्यों के बीच-बचाव के बावजूद, फिजिकल वायलेंस (हिंसा) के नियमों के चलते बिग बॉस ने नकुल धुल को तुरंत घर से बाहर (बेघर) कर दिया. 

Advertisement

इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट

यह भी पढ़ें

बताते चलें की इस बार कई सदस्य घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए हैं. जिनमें काजी तौकीर,यंग डीएसए, स्काउट ओपी,कनिका मान, गुल्लु, अरश्फिा खान, लव गिल, माही विज, अमन गांधी,उदीति सिंह, और मैरी कॉम का नाम शामिल हैं. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें