जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: Voting Trends में कौन चल रहा सबसे आगे, लव गिल, अरिशफा खान, कनिका और उदिति में से किसकी होगी छुट्टी

इस वीक घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें लव गिल, अरिशफा खान, कनिका और उदिति सिंह मौजूद हैं. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस पहले ही वीक में बड़ा ट्विवस्ट लेकर आने वाले हैं.

Bigg Boss 20: Voting Trends में कौन चल रहा सबसे आगे, लव गिल, अरिशफा खान, कनिका और उदिति में से किसकी होगी छुट्टी
jiohotstarreality/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 का आगाज हो चुका है और शो ने पहले ही हफ्ते से धमाल मचाना शुरु कर दिया है, पहले दिन जहां सभी एक दूसरे से काफी कुल अंदाज में नजर आए थे. वहीं पहला हफ्ता खत्म होते-होते सबके चेहरे से मुखौटा उतरता दिख रहा है. 

इस वीक कौन-कौन नॉमिनेट हुआ है

इस वीक घर से बेघर होने के लिए चार कंटेस्टेंट नॉमिनेट हुए हैं. जिसमें लव गिल, अरिशफा खान, कनिका और उदिति सिंह मौजूद हैं. वहीं अब सुनने में आ रहा है कि बिग बॉस पहले ही वीक में बड़ा ट्विवस्ट लेकर आने वाले हैं. 

घरवालों ने किसके खिलाफ दिए सबसे ज्यादा वोट

सलमान खान ने शो कि शुरुआत के साथ ही ये ऐलान कर दिया था कि इस बार कंटेस्टेंट के पास छुपकर खेलने का कोई चांस नहीं है. ऐसे में बिग बॉस ने पहले वीक के नॉमिनेशन को अोपन ही रखा. नॉमिनेश प्रक्रिया में लव गिल के खिलाफ सबसे ज्यादा लोगों ने वोट दिए थे. ताकि वो घर से बेघर हो जाएं. 

Advertisement

वैसे नॉमिनेटड कंटेस्टेंट में से पहले ही दिन से जिस का गेम दर्शकों को देखने को मिला,वो लव गिल और अरिश्फा खान ही हैं.  अरिश्फा का तो तीसरे दिन ही अम्रापाली और माही विज के साथ झगड़ा हो गया था. 

बिग बॉस लेकर आए बड़ा Twist

बिग बॉस में इस बार सभी कंटेस्टेंट्स के पास दो लाइफलाइन हैं, जो मेकर्स ने गेम की शुरुआत में ही सभी को समझा दिए थे. हालांकि, साथ ही उन्होंने ये भी साफ किया था कि वह कंटेस्टेंट की बैकिंग भी करेंगे. ऐसे में बिग बॉस पहले हफ्ते चारों नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स में से किसी एक को वरदान भी देंगे. उसके बाद तीन नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट की तकदीर ऑडियंस के हाथों लिखी जाएगी. शो से कौन पहले ही हफ्ते कौन होगा बाहर, ये तो वीकेंड पर पता लग ही जाएगा.

Advertisement

Voting Trends में कौन चल रहा आगे 

वैसे आपको बता दें कि voting trends आना भी शुरु हो गए हैं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नॉमिनेटेड चारों घरवालों में से सबसे ज्यादा वोट कनिका मान को मिल रहे हैं, यानि वो सबसे आगे चल रही हैं, ऐसे में उनका मुश्किल लग रहा है. वहीं दूसरे नंबर अरिशफा हैं, जिन्हें दर्शकों ने वोट्स दिए हैं, तीसरे नंबर पर लव गिल का नाम सामने आ रहा है. वहीं वोटिंग ट्रेडर्स में सबसे पीछे उदिति सिंह चल रही हैं., ऐसे में अगर इस हफ्ते किसी की छुट्टी होती है तो उदिति का सफर खत्म हो सकता है. 

यह भी पढ़ें

खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की बिग बॉस कोई बड़ा Twist आकर इस हफ्तें  नॉमिनेटेड सदस्यों में किसे वरदान देते हैं और किसकी शो से छुट्टी करते हैं, वैसे आपको क्या लगता है, इस हफ्ते कौन शो से बाहर होना चाहिए, कमेंट करके जरूर बताएं 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें