जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘ये जो जमूरे हैं, जाहिल हैं…’, 'जौहर’ पर विवादित बयान देने वाली स्वरा भास्कर को कुमार विश्वास ने लताड़ा, अच्छे से ले ली क्लास

स्वरा भास्कर के जौहर वाले बयान की कई जानी मानी हस्तियां आलोचना कर चुकीं हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे चुकीं हैं. अब कवि कुमार विश्वास ने उनके बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

‘ये जो जमूरे हैं, जाहिल हैं…’, 'जौहर’ पर विवादित बयान देने वाली स्वरा भास्कर को कुमार विश्वास ने लताड़ा, अच्छे से ले ली क्लास
Image Credits: @ReallySwara/X/IANS/kumarvishwas
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर इन दिनों अपने जौहर वाले बयान को लेकर विवादों में फंसी हुईं हैं. हाल ही में उन्होंने संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया था. 

स्वरा के जौहर वाले बयान पर क्या बोले कुमार विश्वास

अब तक कई जानी मानी हस्तियां स्वरा के बयान की आलोचना कर चुके हैं और उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे चुके हैं. अब कवि कुमार विश्वास ने उनके बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बिना लिए इतिहास पर टिप्पणी करने से पहले उसे पढ़ने की सलाह दी है. 

‘ये जो जमूरे हैं, जाहिल हैं, जिन्होंने कुछ पढ़ा नहीं है’

Advertisement

कुमार विश्वास ने इतिहास पर बिना पढ़े जाने टिप्पणी करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, “ऐसे कई लोग हैं, जिन्होंने न तो इतिहास को ठीक से पढ़ा है और न ही उसे समझा है. इसके बावजूद वो बड़े शहरों में बैठकर देश के इतिहास और संस्कृति पर अपनी राय देते हैं. अगर इस इतिहास को आप आगे की पीढ़ियों तक नहीं पहुंचाएंगे तो ये जो जमूरे हैं, जाहिल हैं, जिन्होंने कुछ पढ़ा नहीं है, जाना नहीं है, मिट्टी से प्रेम नहीं किया है, 19वें माले पर बैठकर जो इस देश के इतिहास और संस्कृति की व्याख्या करते हैं. बंबई बैठकर या कहीं भी बैठकर… आप फिर इनसे नाराज होंगे. इसलिए ज्यादा जरूरी है कि इनकी ओर ध्यान देने की बजाय आप अपनी पीढ़ी को ये इतिहास सिखाएं.”

‘युवाओं को इतिहास के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए’

कुमार विश्वास ने आगे कहा, “अगर हम अपनी अगली पीढ़ी को इतिहास के बारे में नहीं बताएंगे, तो बाद में किसी और के बयान पर नाराज होने का कोई मतलब नहीं है. विवादों पर ध्यान देने के बजाय बच्चों और युवाओं को देश और उसके इतिहास के बारे में सही जानकारी देनी चाहिए.”

Advertisement

स्वरा ने जौहर करने वाली महिलाओं को बताया कायर!

हाल ही में  स्वरा ने पद्मावत के जौहर वाले सीन को कायरता पूर्ण बताया था, साथ ही भंसाली पर सवाल उठाया है कि क्या वो इस फिल्म के ज़रिए रेप की शिकार महिलाओं को बताना चाहते थे कि वो जीने लायक़ नहीं है. साथ ही स्वरा ने उस सीन पर भी सवाल उठाया, जिसमें प्रेगनेंट महिला को भी जौहर करते दिखाया गया है.  

‘भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती…’

स्वरा भास्कर ने एक इवेंट के दौरान कहा था, “भगवान न करे कि मैं कभी रेप की शिकार होती, लेकिन अगर होती तो उनकी फिल्म मुझे क्या बताती? कि मैं कायर हूं और अपनी इज्जत बचाने के लिए मुझे खुदकुशी कर लेनी चाहिए? क्या आप हमारे समाज को यही बताना चाहते हैं, जहां रेप की समस्या महामारी की तरह फैली हुई है? क्या आप रेप की शिकार महिलाओं को यही बताना चाहते हैं कि वो जीने के लायक नहीं थीं, और खुदकुशी करके ही वे इज्जतदार और बहादुर महिलाएं कहला सकती थीं?”

Advertisement

‘महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं’

स्वरा भास्कर ने आगे कहा था, “क्या हम यह कह रहे हैं कि रेप का मतलब ही महिला की जिंदगी का अंत है? इसमें बहुत सी आपत्तिजनक बातें हैं. एक शॉट में गर्भवती महिला का पेट दिखाया गया. मतलब क्या आप यह कह रहे हैं कि गर्भ में पल रहा बच्चा, जो शायद लड़की हो, पैदा होने के लायक नहीं है क्योंकि हो सकता है कि भविष्य में किसी  शासक द्वारा उसका रेप हो जाए? मुझे बहुत गुस्सा आया. मैंने पांच दिन इंतजार किया और फिर यह चिट्ठी लिखी. इसमें मैं यह कहना चाह रही थी कि महिलाएं प्राइवेट पार्ट्स से कहीं ज्यादा हैं, लेकिन इस फिल्म को देखकर मुझे ऐसा लगा जैसे मेरा वजूद सिर्फ प्राइवेट पार्ट के लिए ही है.”

स्वरा भास्कर ने बयान पर दी सफ़ाई

Advertisement

स्वरा भास्कर ने विवाद बढ़ता देख और भारी ट्रोलिंग के बाद सोशल मीडिया पर अपने बयान को लेकर सफ़ाई दी है. एक्ट्रेस ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर कहा, “मेरा एक वीडियो क्लिप वायरल है जिसे ग़लत रूप से झूठे ढंग से अनुवादित किया जा रहा है! मैंने कतई नहीं कहा कि रानी पद्मावती या कोई भी सती कायर थी. शर्मनाक है कि अन्य मीडिया चैनल और लोग बार बार झूठा इल्ज़ाम लगाकर लोगों को उत्तेजित कर रहे हैं. गाली देनी है तो दो- पर सही बयान पर दो!!! सुनिए और शेयर कीजिए. महिलाओं को बलात्कार के बाद भी ज़िंदगी का हक़ है.”

पहले भी कई बार ट्रोल हो चुकी हैं स्वरा

यह भी पढ़ें

बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब स्वरा भास्कर को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा रहा है, इससे पहले भी वो कई बार विवादित बयान देकर बुरी फँस चुकी हैं. कई बार वो मोदी विरोध में भी अपनी फ़ज़ीहत करवा चुकी हैं. काफी टाइम से स्वरा कुछ ख़ास एक्टिव नहीं थी, लेकिन एक बार फिर से उन्होंने सुर्खियों में रहने के लिए बयान बाजी करना शुरु कर दिया है. हाल ही में उन्होंने CJP प्रोटेस्ट को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा था, जिसकी वजह से वो काफी ट्रोल हुईं थी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें