जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘मर्द कंट्रोल करने लगते हैं’, डेटिंग-शादी से मनोज तिवारी की बेटी Rihti को हुई नफरत? बोली- टाइम वेस्ट है

रीति ने टीवी एक्ट्रेस कनिका मान से शादी और डेटिंग पर बात की और खुलासा किया है कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं. रीति ने कनिका को इसके पीछे की वजह भी बताई है.

‘मर्द कंट्रोल करने लगते हैं’, डेटिंग-शादी से मनोज तिवारी की बेटी Rihti को हुई नफरत? बोली- टाइम वेस्ट है
Image Credits:Rhititiwari/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 में इस बार तरह तरह के कंटेस्टेंट आए हैं, जहां कुछ लोग घर में लोगों को हंसने में कामयाब हो रहे हैं, वहीं कुछ लोग लड़ाई झगड़े की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं. इस बार शो में बीजेपी नेता और भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी की पहली पत्नी से बेटी रीति तिवारी ने भी एंट्री की है, रीति जबसे शो में आई हैं, तभी से चर्चाओं में बनी हुईं हैं. कभी वो मैरी कॉम से लड़ाई करने की वजह से खबरों में बनी रहती हैं, तो कभी अपने रॉकस्टार बर्ताव की वजह से घर का माहौल बना देती हैं. 

रीति ने शादी और डेटिंग पर किया बड़ा खुलासा 

रीति तिवारी शो में कई खुलासे कर चुकी हैं. शो में उन्होंने माता पिता के तलाक से लेकर रेप की धमकी मिलने तक शो में कई खुलासे कर शो के बाहर हलचल बढ़ा दी हैं. जिसकी वजह से वो बिग बॉस के घर के बाहर भी चर्चा का विषय बन गईं हैं. 

Advertisement

वहीं हाल ही में रीति ने टीवी एक्ट्रेस कनिका मान से शादी और डेटिंग पर बात की और खुलासा किया है कि वो सिंगल हैं और किसी को डेट नहीं कर रही हैं. रीति ने कनिका को इसके पीछे की वजह भी बताई है. 

‘मर्द कंट्रोल करने लगते हैं’

रीति तिवारी फिलहाल 25 साल की है, उन्होंने सिगंल किसी को डेट ना करने के पीछे का ओपिनियन शेयर करते हुए कहा कि वो सिंगल रहना ही पसंद करती हैं. और अपने फैसलों और जिंदगी में किसी की दखलअंदाजी पसंद नहीं, क्योंकि मर्द कंट्रोल करने लगते हैं. अभी उन्हें अपनी लाइफ बनानी है. 

‘थोड़ा टाइम वेस्ट टाइप लगता है’

Advertisement

रीति ने कनिका मान को अपनी बात बताते हुए आगे कहा कि उनका कोई बॉयफ्रेंड नहीं है. पूछने पर कि क्यों बॉयफ्रेंड नहीं है, तो रीति ने कहा थोड़ा टाइम वेस्ट टाइप लगता है. क्योंकि जब आप एक स्ट्रॉन्ग-इंडीपेंडेंट वुमन हो तो एक खास तरह का आदमी ही आपको समझ सकता है. आपके साथ रह पाता है. मेरे लाइफ में जो भी लोग अब तक आए हैं, उन्होंने मुझे कंट्रोल करने की कोशिश की है, जो मुझे अच्छा नहीं लगता. 

‘बहुत सी महिलाएं होंगी जो शादी करके खुश रहती हैं’

रीति ने आगे कनिका की सक्सेफुल लाइफ का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे आप तो अपनी जिंदगी में एक अच्छी जगह पर हो, लेकिन मैंने अभी शुरू ही किया है. इस पॉइंट पर मैं अपनी लाइफ का कंट्रोल किसी और को नहीं सौंप सकती. रीति यहीं नहीं रूकी उन्होंने आगे कहा कि “मैं जानती हूं और मानती भी हूं कि बहुत सी महिलाएं होंगी जो शादी करके खुश रहती हैं, उन्हें अच्छा पति मिला होगा, उनके सपने वैसे होंगे. लेकिन मेरे सपने वैसे नहीं हैं.” 

रीति, मनोज और उनकी पहली पत्नी की बेटी हैं

रीति मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं. उन्हें प्रतिमा पांडे के नाम से भी जाना जाता है. मनोज ने रानी से साल 1999 में शादी की थी. कपल की शादी लगभग 11 से 12 साल चली. दोनों ने 2012 में तलाक लेकर अलग होने का फैसला किया. मनोज ने 2020 में बेटी रीति के ही कहने पर दूसरी शादी सुरभि से की थी. बिग बॉस के प्रीमियर एपिसोड में मनोज तिवारी खुद शो पर रीति का सपोर्ट करने के लिए उन्हें छोड़ने आए थे. 

Advertisement

शो में कब तक टिक पाएंगी रीति तिवारी

यह भी पढ़ें

बताते चलें की रीति तिवारी शो में एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर देखी जा रही है. शो के अंदर उनकी कई लोगों ने अच्छी खासी bonding हो गई है. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की रीति शो में कितने दिनों तक टिक पाती हैं, वैसे आपको क्या लगता है मनोज तिवारी की बेटी शो में कितना आगे तक जाएंगी. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें