जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: मैरी कॉम से भिड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बर्तन धुलने पर हंगामा, चिल्लाते हुए बोलीं- पीठ पीछे बात मत करना

विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी.

Bigg Boss 20: मैरी कॉम से भिड़ीं मनोज तिवारी की बेटी रीति, बर्तन धुलने पर हंगामा, चिल्लाते हुए बोलीं- पीठ पीछे बात मत करना
Image Credits:Jio Hotstar Reality/Instagram
Advertisement

'बिग बॉस 20' के घर आमतौर पर बर्तन, खाना और चाय जैसे रोजमर्रा के काम ही कई बार बड़ी लड़ाई की वजह बन जाते हैं, और इस बार भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है.आने वाले एपिसोड के प्रोमो में छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरी कॉम और भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी के बीच रसोई के काम को लेकर तीखी बहस देखने को मिलेगी.

'मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं’

चैनल की ओर से साझा किए गए प्रोमो में मैरी कॉम, स्काउटओपी से पूछती हैं कि उसके साथ और किसे बर्तन धोने की ड्यूटी मिली है.पास खड़ी रीति बताती हैं कि बर्तन धोना उनकी ही ड्यूटी है, लेकिन इस समय वह घर के सभी लोगों के लिए चाय बना रही हैं.रीति कहती हैं, 'मेरी ही ड्यूटी है बर्तन की, पर अब मैं चाय बना रही हूं.'

Advertisement

'चाय बनाने में कितना समय लगता है?’

इस पर मैरी उनसे पूछती हैं, 'चाय बनाने में कितना समय लगता है?' मैरी का यह सवाल रीति को पसंद नहीं आता और वह उनसे ही चाय बनाने के लिए कह देती हैं.इसके बाद माहौल और गर्म हो जाता है.

'पूरी दुनिया मुझे जानती है’

Advertisement

रीति, मैरी से कहती हैं, 'मुझे पता है मुझे क्या करना है.मैं आपकी बहुत इज्जत करती हूं, लेकिन मेरे बारे में पीठ पीछे बातें मत कीजिए।' रीति की बात सुनकर मैरी भी जवाब देने से पीछे नहीं हटतीं.वह कहती हैं, 'पूरी दुनिया मुझे जानती है.आप कौन हैं, मैं नहीं जानती.'

‘पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी’

मैरी का यह जवाब सुनकर रीति गुस्से में कहती हैं कि पूरी दुनिया मैरी कॉम का एक अलग रूप भी देखेगी।प्रोमो को देखने के बाद लोग यह जानना चाहते है कि दोनों के बीच यह बहस आगे कहां तक जाती है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Advertisement

शो में किस-किसने ने एंट्री की है

'बिग बॉस 20' की शुरुआत 6 सितंबर से हुई है और इस बार घर में अलग-अलग क्षेत्रों से आए 16 चर्चित चेहरे नजर आ रहे हैं.मैरी कॉम और रीति तिवारी के अलावा कनिका मान, माही विज, कुशाल टंडन, अमन गांधी, ईशा रिखी, अरिश्फा खान, काजी तौकीर, आसिफ खान, आम्रपाली दुबे, उदिति सिंह, तन्मय सिंह यानी स्काउटओपी, रोहेड़ खान, यंग डीएसए और लव गिल भी शो का हिस्सा हैं.शो कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है और इसे जियोहॉटस्टार पर भी देखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें