Bigg Boss 20: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला कैप्टन! काजी और आसीफ में हुई हाथापाई, सलमान लगाएंगे क्लास
बिग बॉस ने घर के पहले कंटेस्टेंट को चुनने के लिए एक टास्क रखा था. बिग बॉस ने तीन लोगों को चुना था जिनके बीच में ये मुकाबला होना था बिग बॉस ने गुल्लू आसिफ खान और Yung DSA के बीच मुकाबला रखा था और सभी घरवाले इन तीनों को सपोर्ट कर रहे थे.
Follow Us:
बिग बॉस के घर में इन दिनों high voltage drama देखने को मिल रहा है सीजन 20 की शुरुआत काफी ज्यादा धमाकेदार तरीके से हुई. शो शुरु होते ही घरवालों में झगड़े भी होने लगे हैं. कभी किचन में बर्तन होने को लेगर मैरी कॉम और रीति तिवारी आपस में भिड़ती नजर आईं. कभी अरशिफा और आम्रपाली के बीच लड़ाई होती नजर आई.
किनके बीच हुई कप्तान बनने की जंग
हाल ही में बिग बॉस ने घर के पहले कंटेस्टेंट को चुनने के लिए एक टास्क रखा था. बिग बॉस ने तीन लोगों को चुना था जिनके बीच में ये मुकाबला होना था बिग बॉस ने गुल्लू आसिफ खान और Yung DSA के बीच मुकाबला रखा था और सभी घरवाले इन तीनों को सपोर्ट कर रहे थे. इस दौरन टास्क के दौरन काफी ज्यादा हंगामा देखने को मिला.
टास्क के दौरान हाथापाई पर उतरे काजी
दरअसल टास्क में सभी घरवालों को गुल्लू, आसिफ खान और Young DSA की basket को पॉपकर्न से भरना था. इस टास्क की संचालक माही विज को बनाया गया था. सभी घरवाले अपने साथी का खुलकर सपोर्ट कर रहे थे. हांलाकि इस दौरान काजी और आसीफ के बीच गंदी लड़ाई हो गई. बात ना सिर्फ हाथा पाई तक पहुंची, बल्कि दोनों गाली गलोच पर उतर आए. इस दौरान काजी, कनिका और आम्रपाली के साथ भी झगड़ा करते दिखाई दिए.
ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला कैप्टन!
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के घर में पहला कप्तान कौन बना है, इसका खुलासा भी हो गया है, बिग बॉस से जुड़ी खबरें शेयर करने वाले पेज बिग बॉस तक ने बताया है कि शो का पहला कप्तान कोई और नहीं बल्कि युवा Yung DSA बने हैं, अब पूरे हफ्ते घर की कमान उनके हाथों में ही रहेगी.
इस हफ्ते कौन-कौन नॉमिनेट हुआ?
बता दें कि इस घर से बेघर होने के लिए चार लोगों को नॉमिनेट किया गया है, जिसमें कनिका, अरशिफा, उदिति सिंह और लव गिल का नाम शामिल हैं. इस हफ्ते इस चारों में से किसी एक का सफर खत्म हो जाएगा.
वीकेंड का वार पर सलमान लगाएंगे क्लास
वैसे कैप्टनेंसी टास्क में जिस तरह से काजी ने ड्रामा किया है और आसीफ के साथ उनका झगड़ा हुआ है, उस पर वीकेंड का वार पर जरुर बवाल कटेगा. देखने वाली बात तो अब ये होगी की सलमान खान काजी की वाट लगाते हैं या नहीं या फिर उनके निशाने पर कोई और रहेगा.