स्ट्रीट फाइटर से हॉलीवुड में डेब्यू कर रहे विद्युत जामवाल, धल्सिम के किरदार में आएंगे नज़र, जानें कैसी मिली ये फिल्म
विद्युत जामवाल वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर बेस्ड फिल्म स्ट्रीट फाइटर से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, फिल्म में वो धल्सिम के किरदार में नज़र आएंगे. जो दिखने में बेहद ही अजीबो-गरीब है. धल्सिम एक ऐसा किरदार है, जिसमें लड़ने की अद्भूत तकनीक और अलौकिक शक्तियां है. फिल्म में विद्युत का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है, धल्सिम के बाल्ड लुक में वो काफी चर्चाएं बटौर रहे हैं.
Follow Us:
फिल्म कमांडो से चर्चा में आने वाले एक्टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपने ह़ॉलीवुड डेब्यू को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं. बॉलीवुड में अपने एक्शन और स्टंट के लिए फेमस एक्टर अब हॉलीवुड में अपना दम दिखाने वाले हैं.
धल्सिम के किरदार में नज़र आएंगे विद्युत जामवाल
विद्युत जामवाल वीडियो गेम फ्रेंचाइजी पर बेस्ड फिल्म स्ट्रीट फाइटर से अपना हॉलीवुड डेब्यू करने जा रहे हैं, फिल्म में वो धल्सिम के किरदार में नज़र आएंगे. जो दिखने में बेहद ही अजीबो-गरीब है. धल्सिम एक ऐसा किरदार है, जिसमें लड़ने की अद्भूत तकनीक और अलौकिक शक्तियां है. फिल्म में विद्युत का लुक भी काफी पसंद किया जा रहा है, धल्सिम के बाल्ड लुक में वो काफी चर्चाएं बटौर रहे हैं.
विद्युत जामवाल को कैसे मिला ये रोल?
एक्टर लगातार अपनी इस फिल्म से जुड़े इंटरव्यू कर रहे हैं, एक लीडिंग मीडिया नेटवर्क ने एक्टर से पूछा कि क्या स्ट्रीट फाइटर में भूमिका मिलना आपके लिए एक सपने के सच होने जैसा था? क्या आपने बचपन में यह वीडियो गेम खेला था.
इस सवाल का जवाब देते हुए विद्युत जामवाल ने कहा, “यह सचमुच एक सपने के सच होने जैसा था, हालांकि मैंने कभी इस खास मौके की कल्पना भी नहीं की थी. अमेरिका में शूटिंग के दौरान मुझे एहसास हुआ कि मुझसे मिलने वाले लगभग सभी लोग यह गेम खेल चुके थे. इसकी पॉपुलैरिटी देखकर बहुत अच्छा लगा. खेल से जुड़े होने के कारण मैं वीडियो गेम खेलने की बजाय असली खेलों में ज्यादा समय बिताता था. शायद इसी बैकग्राउंड ने मुझे यह भूमिका दिलाने में मदद की. पीछे मुड़कर देखता हूं तो लगता है कि मैं अनजाने में ही पूरी जिंदगी इस मौके के लिए तैयारी करता रहा हूं. मेरा मानना है कि हमें ईमानदारी से काम करते रहना चाहिए, जो हमारे लिए होता है, वह सही समय पर हम तक पहुंच जाता है.”
‘मेरे फैंस मुझे इस तरह के प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे’
विद्युत जामवाल से आगे पूछा गया कि क्या आपने स्ट्रीट फाइटर में अपनी भूमिका के लिए विशेष तैयारी की थी? क्या आपको इस अवसर की उम्मीद थी? इसके जवाब में एक्टर ने कहा, दिलचस्प बात यह है कि मैंने न तो इस भूमिका की कल्पना की थी और न ही इसके लिए कोई खास तैयारी की थी. हालांकि, मेरे फैंस मुझे इस तरह के प्रोजेक्ट में देखना चाहते थे, इसलिए मैं उन्हें भी श्रेय देता हूं. यह एक खूबसूरत एहसास होता है जब लोग आपके लिए कुछ अच्छा होने की कामना करते हैं, भले ही आप खुद इसकी उम्मीद न कर रहे हों.
‘डायरेक्टर ने मेरी पिछली फिल्में देखी थीं’
एक्टर ने आगे बताया, “डायरेक्टर ने मेरी पिछली फिल्में देखी थीं और मेरी क्षमताओं से परिचित थे. मेरी एकमात्र चिंता यह थी कि क्या मुझे धल्सिम का किरदार निभाने के लिए अपना पूरा सिर मुंडवाना पड़ेगा. मैं इसके लिए तैयार था, लेकिन टीम ने बेहतरीन टेक्नीक और मेकअप तकनीक का इस्तेमाल किया, इसलिए इसकी आवश्यकता नहीं पड़ी.”
‘हर व्यक्ति के समय और मेहनत को महत्व दिया जाता है’
विद्युत जामवाल ने इस दौरान ये भी बताया कि उन्होंने भारतीय फिल्म और हॉलीवुड के निर्माण के बीच आपने क्या अंतर देखा? एक्टर ने कहा, “हॉलीवुड में मैंने एक बड़ा अंतर देखा, वह था अनुशासन और समय का महत्व. मैंने सेट पर लगभग 300 लोगों को बेहद सिस्टेमैटिक तरीके से काम करते देखा. जेसन मोमोआ और कोडी रोड्स जैसे अभिनेता भी समय की पाबंदी को गंभीरता से लेते हैं. श्रम नियमों का कड़ाई से पालन किया जाता है और तकनीशियनों को निर्धारित घंटों से अधिक काम करने पर भी मुआवजा दिया जाता है. हर व्यक्ति के समय और मेहनत को महत्व दिया जाता है. हमें भारत में भी इसी तरह की अनुशासन की संस्कृति विकसित करने की आवश्यकता है. नियम बनाना महत्वपूर्ण है, लेकिन उनका लगातार पालन करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है.”
कब रिलीज़ होगी ये फिल्म
यह भी पढ़ें
बता दें कि विद्युत जामवाल की फिल्म स्ट्रीट फाइटर की शूटिंग ऑस्ट्रेलिया और सिडनी में हुई है. एंड्रयू कोजी,नोआ सेंटिनियो, कैलिना लियांग, जेसन मोमोआ, डेविड दास्तमालचियन, रोमन रेंस और कोडी रोड्स जैसे कलाकार भी नज़र आएंगे. इस फिल्म को किताओ सकुराई ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज़ होगी.