जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

कृति सेनन के रक्षाबंधन Ad विवाद पर करीना कर बैठीं ऐसी हरकत, लोगों ने सिखा दिया सबक

कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब मीडिया ने करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी.

कृति सेनन के रक्षाबंधन Ad विवाद पर करीना कर बैठीं ऐसी हरकत, लोगों ने सिखा दिया सबक
Image Credits: Kareena Kapoor/Instagram/ Kriti Sanon/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन के रक्षाबंधन एड में कपड़ो को लेकर शुरु हुए विवाद कम होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा है, अब इस मामले को लेकर करीना कपूर खान बुरी फँस गई हैं. 

कृति एड विवाद पर बोलने से करीना का इनकार 

दरअसल कृति सेनन के रक्षाबंधन एड विवाद पर करीना कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया है. फिल्म दायरा के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर जब मीडिया ने करीना से इस विवाद और एक्ट्रेसेस की सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर सवाल पूछा, तो उन्होंने इस सवाल पर चुप्पी साधे रखी. करीना ने इस सवाल का जवाब पास में बैठी डायरेक्टर मेघना गुलज़ार से देने को कहा था. 

करीना की जगह मेघना गुलज़ार ने दिया जवाब 

Advertisement

इवेंट में रिपोर्टर ने करीना से पूछा कि सोशल मीडिया पर एक्ट्रेसेस कपड़ों और उनके रिप्रेजेंटेशन को लेकर काफी ट्रोलिंग होती है, ऐसे में एक एक्ट्रेस होने के नाते उनकी क्या सीमाएँ होनी चाहिए. सवाल पूरा सुनते ही करीना ने ख़ुद बोलने के बजाय डायरेक्टर मेघना गुलज़ार की तरफ़ इशारा किया. 

जिसके बाद मेघना ने सवाल का जवाब देते हुए कहा, फिल्मों या स्क्रीन पर किसी महिला या पुरुष कलाकार का लुक और कपड़े उनके किरदार पर निर्भर करते हैं. यह डायरेक्टर की सोच के हिसाब से तय होता है. इस तरह के मामलों में सिर्फ किसी एक एक्टर से सवाल पूछना या उसे कटघरे में खड़ा करना सही नहीं है.”

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर विवाद, ट्रोलिंग के बाद ब्रांड ने हटाया कैंपेन, कंगना रनौत ने लगाई थी क्लास

Advertisement

करीना की हरकत पर भड़के लोग

अब जिस तरह से करीना कपूर ने हिंदू त्यौहार पर मचे बवाल पर चु्प्पी साधे रखी है, वो लोगों को रास नहीं आया है, करीना की इस हरकत पर बवाल मच गया है, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है, एक यूजर ने लिखा, “Jab log Kareena se question kar rahe hain to use jawab dene mein kya dikkat hai”

वहीं एक दूसरे ने कमेंट किया,  “Kareena ko bolane se dar lagta hai”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “Ine sabse acchi to Kangana hai kaise cartoon se baithe Hain”

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “Kareena ne kaise munh banaa Rakha hai”

Advertisement

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “All hypocrites”

कंगना ने कृति सेनन पर कसा था तंज

ये मामला तब और चर्चा में आया जब कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने कृति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी बातों को इसी विज्ञापन से जोड़कर देखा गया था.कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''महिला होने के लिए यह शानदार समय है. हमारी अलमारियां कई तरह के कपड़ों से भरी हैं और आज की महिला ग्लोबल महिला है. कॉकटेल ड्रेस से लहंगा चोली, जींस से साड़ी और बिकिनी से सलवार-कमीज तक, आज हमारे पास कपड़ों के इतने विकल्प हैं. फिर आप अपने भाई को बिकिनी या अंडरगारमेंट्स में राखी क्यों बांधेंगी? आपके पास स्टाइलिंग के इतने विकल्प कहां गए? हा हा, यह विज्ञापन जानबूझकर अजीब बनाया गया लगता है.’’

क्या है पूरा विज्ञापन विवाद?

Advertisement

दरअसल, रक्षाबंधन के लिए बनाए गए एक ज्वेलरी ब्रांड के विज्ञापन में कृति सेनन ऑफ-व्हाइट रंग के इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आई थीं. उनके लुक में ब्रालेट स्टाइल ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप शामिल था. विज्ञापन सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे को लेकर सवाल उठाए और इसे रक्षाबंधन जैसे त्योहार के लिए अनुपयुक्त बताया.

यह भी पढ़ें

इस विज्ञापन के सामने आने के बाद यूजर्स ने अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने लिखा कि इस ऐड में कृति सेनन ब्रा जैसी ड्रेस पहनकर राखी बांध रही हैं, जो बेहद शर्मनाक है. वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि किसी ज्वेलरी ब्रांड के ऐड में बॉलीवुड एक्ट्रेस इतने छोटे कपड़े पहनकर रक्षाबंधन मना रही है और कुत्ते को भाई से ज्यादा अहमियत दे रही है, जिससे रक्षाबंधन की पवित्रता खत्म हो रही है.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 1
G
Guest (अतिथि)
v
vishnu jaiswal
1 week ago

Mother of Taimur cannot support hindu festival.....

LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें