जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इंकार, भड़क गए हिंदू, फ़िल्ममेकर की लगा दी क्लास

फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल स्टाफ लॉबी में आरती की थाली से फिल्ममेकर का स्वागत कर रहा है लेकिन जब एक स्टाफ मेंबर उनके माथे पर टीका लगाने आती है, तो फराह मना कर देती हैं और कलाई पर टीका लगवा लेती हैं. हालांकि सोशल मीडिया पर वो ट्रोल हो रही हैं.

फराह खान ने माथे पर टीका लगाने से किया इंकार, भड़क गए हिंदू, फ़िल्ममेकर की लगा दी क्लास
Image Credits: IANS
Advertisement

बॉलीवुड की जानी मानी फ़िल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने ही सोशल मीडिया पोस्ट और फनी अंदाज़ की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन फ़िलहाल फराह खान सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है. आख़िर ऐसा भी क्या कर बैठीं फराह खान, जो उनपर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. 

माथे पर टीका लगाने से फराह खान ने किया इनकार

बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कई बार हिंदुओं का अपमान करने का आरोप लगता रहा है, बॉलीवुड हस्तियां हिंदुओं से अपना बैंक ब्लेंस तो बना लेतीं हैं, लेकिन उनके कल्चर और सनातनी परंपरा का अपमान करने से गुरेज़ नहीं करतीं, यूं कहें की उनके कल्चर को सम्मान तक नहीं दिया जाता. 

Advertisement

दरअसल सोशल मीडिया पर फराह खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक इवेंट में माथे पर टीका लगवाने से मना कर दिया था, जिसके बाद उनका ये रिएक्शन देखकर लोग उनकी कड़ी आलोचना कर रहे हैं. 

फराह खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह होटल स्टाफ लॉबी में आरती की थाली से फिल्ममेकर का स्वागत कर रहा है लेकिन जब एक स्टाफ मेंबर उनके माथे पर टीका लगाने आती है, तो फराह मना कर देती हैं और कलाई पर टीका लगवा लेती हैं. 

फराह खान पर भड़के लोग 

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया और ट्रोलर्स ने फिल्ममेकर की आलोचना शुरू कर दी.  एक यूजर ने लिखा - “शर्म आनी चाहिए इस औरत पर, कभी इसकी कोई मूवी या कोई शो मत देखो। किसने इसे स्टार बनाया है? सबको बायकॉट करो, ये टीकाधारी से कमाएंगे लेकिन हर जगह टीका लगाने से मना कर देंगे? कितना शर्मनाक और बेइज्जत करने वाला है ये इंसान”

वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “वो अपने सेलिब्रिटी वीडियो से पैसे कमा रही है, इसलिए वह दिखावटी है. यहाँ उसका असली चेहरा सामने आ गया है. एक ऐसा बुरा इंसान जो हिंदुओं को बेवकूफ बनाने के लिए नकाब पहने हुए है. ऐसे लोगों से सावधान रहें.”

Advertisement

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, “सबसे पहले ये लोग एक बेकार मुस्लिम महिला की आरती क्यों उतारते हैं और उससे स्वीकार करने की उम्मीद क्यों करते हैं? आरती केवल निश्चित स्तर के लोगों के लिए है.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “वाह, क्या घमंड है!!! इन लोगों को इतना ध्यान क्यों दिया जाता है?”

वहीं एक और यूजर ने लिखा,  ये सभी ज़हरीले साँप हैं, बस इनके ज़हर की तीव्रता और रंग अलग-अलग होते हैं. उसका बहिष्कार किया जाना चाहिए.

Advertisement

फराह खान ने हिंदू से की शादी

फराह खान ने 9 दिसंबर 2004 को शादी की थी. उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर शिरीष कुंदर से शादी की थी, जो कि हिंदू हैं,  दोनों की मुलाक़ात फिल्म 'मैं हूं ना' के सेट पर हुई थी. फराह खान के 3 बच्चे ,एक बेटा और दो बेटियां हैं.  तीनों बच्चों का जन्म साल 2008 में हुआ था, जिनके नाम जार, दीवा और अन्या  हैं. फराह खान का जन्म भले ही मुस्लिम परिवार में हुआ हो, लेकिन उन्होंने एक हिंदू लड़के से शादी की है. 

Advertisement

फराह खान का वर्क फ़्रंट

यह भी पढ़ें

बात करें फराह खान के वर्क फ़्रंट की तो वो बॉलीवुड की जानी-मानाी कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक के गाने कोरियोग्राफ किए हैं. 2004 में फिल्म 'मैं हूं ना' से डायरेक्शन में डेब्यू किया था, इसके बाद 2007 में ओम शांति ओम बनाई. बाद में उन्होंने 2010 में तीस मार खान और 2014 में 'हैप्पी न्यू ईयर जैसी म्यूजिकल फिल्मों का डायरेक्शन किया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें