जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया ऐसा चमत्कार, 1800 करोड़ कमाने वाली धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे, नीम करोली बाबा पर बनी है फिल्म

फिल्म हनुमान अंश ने पांचवें वीकेंड में ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर बड़े बजट की फिल्मों के आंकड़े भी फीके नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अपने पांचवें शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर 49.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया ऐसा चमत्कार, 1800 करोड़ कमाने वाली धुरंधर 2 को छोड़ा पीछे, नीम करोली बाबा पर बनी है फिल्म
Image Credits:IMDB/IANS
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कैसा हाल रहेगा, ये जानने के लिए अक्सर पहले दिन या पहले वीकेंड के आंकड़े देखे जाते हैं. लेकिन हर फिल्म की कहानी इतनी सीधी नहीं होती. कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनकी शुरुआत देखकर लगता है कि शायद ये ज्यादा दूर तक नहीं जा पाएंगी. स्क्रीन कम मिलती हैं, दर्शक भी शुरुआत में बहुत ज्यादा नहीं होते और कमाई भी उम्मीद के मुताबिक नहीं होती. लेकिन धीरे-धीरे लोगों के बीच फिल्म की चर्चा शुरू होने लगती है और कहानी एकदम बदल जाती है. पिछले कुछ सालों में ऐसी कई फिल्में आई हैं, जिन्होंने शुरुआती रफ्तार धीमी रही, लेकिन बाद में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई हुई. इस लिस्ट में 'हनुमान अंश' जैसी फिल्म का नाम सबसे ऊपर है. 

कैसे बढ़ा फिल्म का कलेक्शन

'हनुमान अंश'- 7 अगस्त को रिलीज हुई 'हनुमान अंश' ने महज 25 स्क्रीन से शुरुआत की थी. पहले दिन फिल्म की नेट ओपनिंग 10 लाख रुपए थी और पहले हफ्ते का कलेक्शन करीब 1.08 करोड़ रुपए रहा. दूसरे हफ्ते में तो कमाई और नीचे चली गई और यह करीब 40 लाख रुपए पर सिमट गई लेकिन तीसरे हफ्ते से तस्वीर बदलनी शुरू हुई. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ रुपए और चौथे हफ्ते में 61 करोड़ रुपए कमाए. पांचवें हफ्ते के सिर्फ पहले तीन दिनों में ही 49 करोड़ रुपए से ज्यादा आ गए. 31वें दिन तक नेट कलेक्शन 122.13 करोड़ रुपए हो गया. इसकी एक बड़ी वजह माउथ पब्लिसिटी है.

Advertisement

दरअसल, धीरे-धीरे दर्शकों के बीच इसकी चर्चा बढ़ी. जिन लोगों ने इसे देखा, उनकी प्रतिक्रिया ने दूसरे दर्शकों को सिनेमाघरों तक पहुंचाया. यही वजह है कि फिल्म की स्क्रीन और शो बढ़ते गए और कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ती चली गई. 

पांचवे वीकेंड पर कमाए इतने करोड़

फिल्म हनुमान अंश ने पांचवें वीकेंड में ऐसा कमाल किया है, जिसे देखकर बड़े बजट की फिल्मों के आंकड़े भी फीके नजर आ रहे हैं. फिल्म ने अपने पांचवें शुक्रवार, शनिवार और रविवार को मिलाकर 49.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है. 

‘धुरंधर’ से भी आगे निकली हनुमान अंश

Advertisement

सबसे खास बात यह है कि इस आंकड़े के साथ ‘हनुमान अंश’ ने रणवीर सिंह की चर्चित ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की दोनों फिल्मों को पांचवें वीकेंड के कलेक्शन में पीछे छोड़ दिया है.
रणवीर सिंह और आदित्य धर की ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें वीकेंड में 33.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं ‘धुरंधर 2’ का पांचवां वीकेंड 12.55 करोड़ रुपये रहा. इसके मुकाबले ‘हनुमान अंश’ ने 49.25 करोड़ रुपये की कमाई की.

अगर दोनों फिल्मों के पांचवें वीकेंड के आंकड़ों को जोड़ दिया जाए, तब भी ‘हनुमान अंश’ आगे निकल जाती है. ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ को मिलाकर यह आंकड़ा 45.80 करोड़ रुपये बैठता है, जबकि अकेले ‘हनुमान अंश’ ने 49.25 करोड़ रुपये जुटा लिए.

रविवार को दिखा सबसे बड़ा उछाल

फिल्म की कमाई का ट्रेंड भी बेहद दिलचस्प रहा. पांचवें शुक्रवार को ‘हनुमान अंश’ ने करीब 10 करोड़ रुपये कमाए. शनिवार को कमाई बढ़कर 16.50 करोड़ रुपये हो गई. इसके बाद रविवार को फिल्म ने 22.75 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया.

‘धुरंधर 2’ के पूरे वीकेंड से ज्यादा रविवार की कमाई

Advertisement

सबसे चौंकाने वाला आंकड़ा रविवार का है. फिल्म ने पांचवें रविवार को ही 22.75 करोड़ रुपये नेट कमाए. यह रकम ‘धुरंधर 2’ के पूरे पांचवें वीकेंड की 12.55 करोड़ रुपये की कमाई से काफी ज्यादा है.वहीं ‘धुरंधर’ ने अपने पांचवें शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 11.75 करोड़ और रविवार को 12.75 करोड़ रुपये कमाए थे. तीनों दिनों का कुल कलेक्शन 33.25 करोड़ रुपये रहा.

2 करोड़ से 100 करोड़ के पार पहुंची फिल्म

‘हनुमान अंश’ की सफलता इसलिए भी असाधारण मानी जा रही है क्योंकि इसका कथित बजट करीब 2 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म ने 31वें दिन तक भारत में 122.13 करोड़ रुपये नेट कमा लिए थे. पांचवें वीकेंड से पहले इसका कलेक्शन 82.88 करोड़ रुपये था और केवल तीन दिनों में इसने करीब 39.25 करोड़ रुपये और जोड़ लिए.‘धुरंधर 2’ भले ही अपनी कुल कमाई के मामले में बहुत आगे हो, लेकिन पांचवें वीकेंड के इस खास मुकाबले में बाजी पूरी तरह ‘हनुमान अंश’ के नाम रही.

किस पर बेस्ड है फिल्म

Advertisement

यह भी पढ़ें

विशाल चतुर्वेदी के डॉयरेक्शन में बनी 'हनुमान अंश' की कहानी नीम करौली बाबा के जीवन और उनके आध्यात्मिक सफर से जुड़ी है. फिल्म में शोभिनव सत्य ने नीम करौली बाबा की भूमिका निभाई है. फिल्म के लेखक, निर्देशक और निर्माता विशाल चतुर्वेदी हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें