जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

रेड कार्पेट पर कुत्ते ने खींची रवीना टंडन की ड्रेस, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाली स्थिति, Viral हुआ Video

रवीना फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं और वहां मौजूद कुत्तों में से एक के साथ प्यार से घुलती-मिलती दिखीं. वह उस जानवर को प्यार करने और पैपराजी के लिए पोज देने के लिए नीचे भी बैठीं.जब एक्ट्रेस पैपराजी के कहने पर अकेले तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ते का ध्यान उनकी पीली ड्रेस की लटकती हुई डोरी और आस्तीन पर चला गया.

रेड कार्पेट पर कुत्ते ने खींची रवीना टंडन की ड्रेस, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाली स्थिति, Viral हुआ Video
Image Credits: IANS/Vidoegrab
Advertisement

गुरुवार रात मुंबई में फिल्म 'ओह माय डॉग' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन को एक अप्रत्याशित घटना का सामना करना पड़ा, जब एक डॉग ने अचानक उनकी ड्रेस पकड़ ली. हालांकि रवीना ने इस दौरान पूरा संयम दिखाया. 

रेड कार्पेट पर कुत्ते ने खींची रवीना टंडन की ड्रेस

रवीना फिल्म को सपोर्ट करने के लिए रेड कार्पेट पर पहुंची थीं और वहां मौजूद कुत्तों में से एक के साथ प्यार से घुलती-मिलती दिखीं. वह उस जानवर को प्यार करने और पैपराजी के लिए पोज देने के लिए नीचे भी बैठीं.जब एक्ट्रेस पैपराजी के कहने पर अकेले तस्वीरें खिंचवाने के लिए खड़ी हुईं, तो कुत्ते का ध्यान उनकी पीली ड्रेस की लटकती हुई डोरी और आस्तीन पर चला गया. वह जोर-जोर से भौंकते हुए अचानक कपड़े पर झपट पड़ा.

पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने क्या कहा?

Advertisement

इस अचानक हुई घटना के बावजूद, रवीना घबराई नहीं और न ही उन्होंने झटके से खुद को छुड़ाया. इसके बजाय, वह शांत रहीं, हैंडलर्स को कुत्ते को संभालने दिया और फिर से प्यार से उसे सहलाया. बाद में, पैपराजी से बात करते हुए रवीना ने साफ किया कि कुत्ते ने उन पर हमला नहीं किया था और उन्हें नुकसान नहीं पहुंचा रहा था. 

पशु कल्याण के लिए काम करती हैं रवीना टंडन 

Advertisement

जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि एक्ट्रेस कई सालों से पशु कल्याण और उन्हें बचाने के कामों के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करती रही हैं.इस साल की शुरुआत में, उन्होंने भारी बारिश के दौरान हाईवे पर अकेले मिले एक फंसे हुए कुत्ते को बचाने की कहानी शेयर की थी और बताया था कि कैसे उन्होंने उसे अपनी कार में बिठाया और फिर एनिमल वेलफेयर सेंटर ले गईं. 

एयरपोर्ट में रवीना के पालतू कुत्ते ने उनका स्वागत किया

हाल ही में, जब एक्ट्रेस शहर से बाहर की यात्रा के बाद मुंबई लौटीं, तो उन्हें लेने के लिए एयरपोर्ट आए उनके पालतू कुत्ते ने उनका स्वागत किया. रवीना उसे देखकर काफी खुश हो गई थीं और एयरपोर्ट पर अपने प्यारे कुत्ते के साथ खेलने से खुद को रोक नहीं पाईं.

Advertisement

यह भी पढ़ें

Source Input-IANS

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें