Bigg Boss 20 Elimination: दूसरे वीक में सलमान ने इस कंटेस्टेंट को किया घर से बेघर, कर बैठा था बड़ी गलती
घर के अंदर नॉमिनेशन के बारे में बात करने की वजह से नॉमिनेट होने के बाद, रोहेड को आसिफ़ खान और स्काउट ओपी के साथ डेंजर ज़ोन में डाल दिया गया था. इस फ़ैसले से घर में बहस छिड़ गई, क्योंकि आसिफ़ ने खुलकर पूछा कि टीम को सज़ा क्यों दी गई.
Follow Us:
बिग बॉस 20 अब दर्शकों के सर चढ़कर बोल रहा है. पहले हफ़्ते में सभी कंटेस्टेंट बने रहे, कोई शो से बेघर नहीं हुआ, लेकिन दूसरे हफ़्ते में शो से पहला एलिमिनेशन हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहेद खान को शो से बाहर कर दिया गया है.
कौन हुआ शो से बेघर
घर के अंदर नॉमिनेशन के बारे में बात करने की वजह से नॉमिनेट होने के बाद, रोहेड को आसिफ़ खान और स्काउट ओपी के साथ डेंजर ज़ोन में डाल दिया गया था. इस फ़ैसले से घर में बहस छिड़ गई, क्योंकि आसिफ़ ने खुलकर पूछा कि टीम को सज़ा क्यों दी गई.
शो में पहले भी टास्क और घर के दूसरे कामों में रोहेड की कम भागीदारी पर ध्यान दिया गया था, और सलमान खान ने भी वीकेंड का वार के दौरान उनके गेमप्ले के बारे में सवाल किए थे.
जानें क्या था मामला
ये सारा मामला तब शुरू हुआ जब बिग बॉस ने यंग डीएसए, रोहेद खान, आसिफ खान और स्काउटओपी पर शो के मुख्य नियम का उल्लंघन करते हुए अन्य घरवालों को हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया. बिग बॉस के घर में, नॉमिशेशन पर चर्चा करना पूरी तरह से बैन है, क्योंकि यह उस नियम का उल्लंघन करता है कि नॉमिनेशन घर के सदस्यों के बीच किसी भी मिलीभगत या योजना के बिना आजाद रूप से किया जाना चाहिए
यंग नॉमिनेशन से कैसे बचे
बिग बॉस ने घोषणा की कि चारों प्रतियोगियों को उनकी बातचीत के कारण घर के नियमों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया…जिसके बाद रोहेड, आसिफ़ खान और स्काउट ओपी को बिग ब़ॉस ने नॉमिनेट कर दिया, इस प्रक्रिया में यंग का नाम भी शामिल था, लेकिव कप्तान होने के नाते बिग बॉस ने उन्हें नॉमिनेट नहीं किया.
कनिका ने छीना था रोहेद का जीवनदान
यह भी पढ़ें
बताते चलें की रोहेद की एक लाइव पहले ही कनिका मान ने छीन ली थी, ऊपर से बताया जा रहा है कि उन्हें सबसे कम वोट मिले हैं, ऐसे में वो शो के पहले सदस्य बने हैं, जिन्हें बेघर किया जा रहा है.