'अखिलेश यादव सबसे झूठे रामभक्त’, मनोज मुंतशिर का बड़ा हमला, बोले- ‘पूरी फिल्म इंडस्ट्री लेफ्टिस्ट’
Manoj Muntashir: मनोज मुंतशिर ने बातचीत के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इसमें जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर भी तीखी टिप्पणी की.
Follow Us:
Manoj Muntashir: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में हैं...हाल ही में उन्होंने राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले पर खुलकर अपनी बात रखी.. एक बातचीत के दौरान उन्होंने इस मुद्दे को गंभीर अपराध बताते हुए कहा कि इसमें जो भी जिम्मेदार है, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. इसी दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर भी तीखी टिप्पणी की.
मुलायम सिंह यादव का जिक्र कर कही बड़ी बात
मनोज मुंतशिर ने अयोध्या से जुड़े पुराने विवादों का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अयोध्या में उस दौर में जो कुछ हुआ, उसे भुलाया नहीं जा सकता. उनका कहना था कि राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी करने वाला कोई भी व्यक्ति हो, उसे सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें समाजवादी पार्टी की आलोचना या निशाने पर आने का डर नहीं है. उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी साफ निशाना साधा. मनोज मुंतशिर ने कहा, 'जिन लोगों ने खून की नदियां बहा दीं. सरयू का पानी लाल कर दिया.उनकी तो मैं बात तक नहीं सुनना चाहता. ये सबसे झूठे रामभक्त हैं. और हिंदू समाज इतना जागृत है कि इनके हथकंडों को बहुत अच्छी तरह समझता है.'
मनोज मुंतशिर ने कहा कि जब भी अयोध्या से जुड़े पुराने घटनाक्रम को भुलाने या उसे अलग तरीके से पेश करने की कोशिश होगी, वह अपनी आवाज उठाते रहेंगे. हालांकि, अयोध्या की घटनाओं और उनसे जुड़ी राजनीतिक व्याख्याओं को लेकर अलग-अलग पक्षों की अपनी-अपनी राय रही है.
फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी बेबाक बयान
मनोज मुंतशिर ने बातचीत के दौरान फिल्म इंडस्ट्री को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय से वामपंथी विचारों का प्रभाव रहा है और फिल्मों में सनातन धर्म को कई बार गलत तरीके से दिखाया गया है. उनका कहना था कि उनके जैसे विचार रखने वाले व्यक्ति के लिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाए रखना आसान नहीं रहा.
'वंदे मातरम' पर भी रख चुके हैं अपनी बात
इससे पहले उज्जैन में आयोजित 'युवा धर्म संसद' में मनोज मुंतशिर ने 'वंदे मातरम' को लेकर भी अपनी बात रखी थी. उन्होंने राष्ट्रगीत के केवल दो छंदों के इस्तेमाल की परंपरा पर सवाल उठाए और इस मुद्दे पर कांग्रेस तथा जवाहरलाल नेहरू का भी जिक्र किया. कार्यक्रम में उन्होंने धर्म, शिक्षा, परिवार, संस्कृति और स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं जैसे विषयों पर भी युवाओं से बात की.
मनोज मुंतशिर इन दिनों अपने बेबाक और सीधे बयानों के कारण लगातार सुर्खियों में हैं. उनकी बातों पर जहां कुछ लोग सहमति जताते हैं, वहीं उनके कई बयानों को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर असहमति भी सामने आती रही है.
यह भी पढ़ें