जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

जिसकी आवाज़ में 'जब जिद पर आ गईं पार्वती’ ने हिट कर दी पूरी फिल्म…ब्लॉकबस्टर सिंगर साधु तिवारी ने 'हनुमान अंश' में कैसे किया कमाल

बुंदेलखंडी की मिठास, भक्ति का रस…ब्लॉकबस्टर सिंगर साधु तिवारी के 'हनुमान अंश' के हिट गाने 'जब जिद पर आ गईं पार्वती’ धूम मचा रही है. साधु ने कैसे इस गाने में कमाल किया और अगली प्रोजेक्ट कौन सी है, जान लीजिए.

Author
19 Sep 2026
( Updated: 19 Sep 2026
05:16 PM )
जिसकी आवाज़ में 'जब जिद पर आ गईं पार्वती’ ने हिट कर दी पूरी फिल्म…ब्लॉकबस्टर सिंगर साधु तिवारी ने 'हनुमान अंश' में कैसे किया कमाल
Image Source-IANS
Advertisement

नीम करौली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' पूरी दुनिया में धूम मचा रही है. ये वही मूवी है जिसे बॉलीवुड के मठाधीशों ने रिजेक्ट कर दिया था, लो बजट, कंटेंट के टेस्ट और धर्म आधारित गानों को लेकर इसे फ्लॉप घोषित कर दिया गया. इतना ही नहीं अंश को तो थियेटर स्क्रीन भी नहीं दी गई, लेकिन फिर भी इसने कमाल कर दिया. 2 करोड़ में बनी ये फिल्म, 200 करोड़ को पार कर धूम मचा गई. इसके एक-एक गाने हिट रहे. हिंदी नहीं, बल्कि बुंदेलखंडी की मिठास और उसके शब्दों को जिस तरह इस्तेमाल किया गया, ये बताने के लिए काफी है कि भाषाई विविधता क्या चीज़ है. 

'जब जिद पर आ गईं पार्वती' के कमाल का साधु तिवारी ने खोला राज!

आपको बताएं कि हनुमान अंश के भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' को लोगों की तरफ खूब प्रशंसा मिल रही है. इस भक्ति गीत को कंपोज़, गाने वाले और लिखने वाले गायक साधु तिवारी की आवाज़ भी धूम मचा रही है. उनके गले की खूब चर्चा हो रही है.

Advertisement

तिवारी ने इस पर कहा कि फिल्म चलने उम्मीद तो सभी को थी, लेकिन इतना कमाल करेगी ये किसी को नहीं पता था. उन्होंने कहा, "फिल्म को लोगों द्वारा खूब पसंद भी जा रहा है. चूंकि फिल्म पूरे मन से तैयार की गई थी, तो कहीं-न-कहीं उम्मीद तो थी कि इसे पसंद किया जाएगा, लेकिन इतनी चलेगी इसका अंदाजा किसी को नहीं था."

"संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है"

उन्होंने अपने संघर्ष के बारे में बताते हुए कहा, "संघर्ष कभी खत्म नहीं होता है, फिर चाहे वह किसी का भी हो. अगर आप छोटी-सी दुकान भी खोलेंगे तो उसे चलाने में भी समय और पूरा संघर्ष लगेगा ही. मेरा मानना है कि जब आप अपने मन का काम करते हैं, तो उस दौरान मुश्किल वक्त आते हैं. पीढा होती है, जो कि असल में आनंद होती है और इसी तरह सब कुछ चलता रहता है."

साधु तिवारी ने हनुमान अंश में किया कैसे कमाल?

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे शुरुआत से ही संगीतकार ही चाहते थे, लेकिन बीच में जरूरत के लिए कुछ काम करने पड़े थे. मैं पहले भी काफी प्रोजेक्ट किए हैं और आगे भी लाइन पर लगे हुए हैं, जो आना बाकी हैं. आपको उन प्रोजेक्ट के बारे में आगे पता चल जाएगा."

ये भी पढ़ें: शाहरुख-अजय पर तुकाराम मुंढे का बड़ा बयान, बोले- ‘स्टार होंगे अपने घर में, मेरे लिए कानून सबके लिए बराबर’

गायक सुनील लोधी को भी मिल रही पहचान!

Advertisement

सिंगर साधु तिवारी ने बातचीत को भक्ति गीत 'जब जिद पर आ गईं पार्वती' गाकर खत्म की. फिल्म 'हनुमान अंश' का एक और भक्ति गीत 'मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान' को पसंद किया जा रहा है. साथ ही इसके गायक सुनील लोधी को भी काफी पहचान मिली है.

ये भी पढ़ें: ‘हमारे बाप का हिंदुस्तान था और है’, 'वंदे मातरम्' विवाद पर भड़के मनोज मुंतशिर, PM मोदी पर जो कहा उससे चिढ़ जाएंगे विरोधी

गायक ने हाल ही में गाजियाबाद का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी कि यह फिल्म हिट होगी, क्योंकि वह बचपन से ही यह भक्ति भजन गुनगुनाते रहे हैं. साथ ही उन्होंने फैंस से भविष्य में ऐसे और भी दिल को छू लेने वाले भजन गाने का वादा किया.

Advertisement

साधु तिवारी का अगल प्रोजेक्ट कौन सा है?

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, "मुझे बॉलीवुड से गाना गाने के काफी ऑफर भी मिल रहे हैं और मैं दर्शकों के लिए अच्छे अच्छे गाने लेकर आउंगा. फिल्म तो मेरे हनुमान जी की कृपा से हिट हुई है और मैं दर्शकों को इसी तरह से फिल्म और उसके गाने को सपोर्ट करते रहें ताकि हमारे माता-पिता भी देख सकें और सुन सकें."

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें