जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में भी निभाई रस्म, हाथों पर सजाई निक के नाम की मेहंदी

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर कर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक शेयर की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में पकि निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाए हुए हैं.

करवा चौथ पर प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में भी निभाई रस्म, हाथों पर सजाई निक के नाम की मेहंदी
Image Credits: priyankachopra/Instagram
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हर साल की तरह इस साल भी करवा चौथ का त्योहार मना रही हैं. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कर करवा चौथ स्पेशल मेहंदी की एक झलक शेयर की. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह अपने हाथ में पकि निक जोनस के नाम की मेहंदी लगाए हुए हैं. एक्ट्रेस ने लिखा, "पिया के नाम की.. करवा चौथ मना रहे सभी को हैप्पी करवा चौथ."

 'सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी'

एक और इंस्टाग्राम स्टोरी में एक्ट्रेस ने मेहंदी की क्लोज लुक वाली तस्वीर शेयर की और उसके रंग को गहरा करने से जुड़ी एक पारंपरिक मान्यता के बारे में पूछा. उन्होंने लिखा, "सवाल ये है कि क्या चाशनी काम करेगी? "

Advertisement

मेहंदी को पक्का करने का प्रियंका ने बताया नुस्खा 

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा ने मेहंदी लगाने पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) कि बात की है. दरअसल, मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल (या चाशनी) इसलिए लगाई जाती है ताकि मेहंदी लंबे समय तक त्वचा से चिपकी रहे और उसका रंग गहरा और पक्का आए.

जब मेहंदी सूखने लगती है तो वह पपड़ी बनकर झड़ने या टूटने लगती है. चीनी के चिपचिपेपन के कारण मेहंदी त्वचा पर लंबे समय तक टिकी रहती है और जल्दी नहीं उखड़ती. मेहंदी का रंग देने वाला मुख्य तत्व 'लॉसोन' तभी तक रंग छोड़ता है जब तक वह नम रहती है. सूखी मेहंदी रंग छोड़ना बंद कर देती है. चाशनी मेहंदी को सूखने से बचाए रखती है और उसे नम रखती है.

Advertisement

विदेश में रहते हुए भी अपनी परंपराओं का पालन कर रहीं प्रियंका

प्रियंका, जिनकी शादी अमेरिकी सिंगर निक जोनस से हुई है, अक्सर विदेश में रहते हुए भी अपनी परंपराओं को जिंदा रखने की कोशिश करती हैं और यह भी सुनिश्चित करती हैं कि उनकी बेटी मालती मैरी भी भारतीय परंपराओं और त्योहारों से जुड़ी रहे. इससे पहले एक्ट्रेस ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर हुए दशहरे के और दुर्गा पूजन किया था. इसके बाद उन्होंने हवन के साथ-साथ कन्या पूजन भी किया था. इस पूरी पूजा में अभिनेत्री के साथ उनकी बेटी मालती और पति निक जोनस भी शामिल हुए थे.

प्रियंका का वर्क फ्रंट

Advertisement

यह भी पढ़ें

बात करें प्रियंका चोपड़ा के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही एक्ट्रेस एस.एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. इस फिल्म 1300 करोड़ के बजट से बनाया जा रहा है. फिल्म में प्रियंका के साथ-साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमरन भी अहम रोल में नजर आएंगे. ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 में थियेटर्स पर रिलीज होगी.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें