Bigg Boss 20: Salman के गुस्से का शिकार हुए ये कंटेस्टेंट, Weeked ka Vaar में मचेगा बवाल
बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान कहते दिख रहे है कि घरवालों ने एक दूसरे को बहुत सुना दिया है, अब सुनने का वक्त आ गया है, किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को जगाया जाएगा.
Follow Us:
बिग बॉस सीजन 20 का दूसरा वीकेंड का वार काफी जबरदस्त होने वाला है. इस बार ना सिर्फ घर का पहला एविक्शन होने वाला है, बल्कि इस बार सलमान खान घर वालों की क्लास लगाते भी नजर आएंगे.
वीकेंड का वार में मचेगा हंगामा
बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें सलमान कहते दिख रहे है कि घरवालों ने एक दूसरे को बहुत सुना दिया है, अब सुनने का वक्त आ गया है, किसी की सफाई सुनी जाएगी तो किसी को जगाया जाएगा.
सलमान ने माही से क्या पूछा
सबसे पहले तो सलमान खान ने माही विज से यंग को गाली देन वाली बात पर सवाल किया, माही यहां खुद का बचाव करते हुए कहती हैं कि उन्होंने यंग को गाली नहीं दी. सलमान ने इस दौरान यंग और माही के बीज की गलतफहमी भी दूर की.
स्काउट की सलमान ने लगाई फटकार
इसके बाद सलमान खान ने स्काउट की फटकार लगाई, घर के कैप्टेंसी टास्क के दौरान स्काउट और अरिश्फा खान के बीच तीखी बहस देखने को मिली थी. इस लड़ाई के दौरान अरिश्फा की कुछ बातों पर सोशल मीडिया पर काफी हंगामा भी हुआ. हालांकि, झगड़े के बाद स्काउट कैमरे के सामने आकर अपनी गेमिंग कम्युनिटी से यह कहते दिखे कि वे इस मामले को देखें. इसी बात को लेकर सलमान खान ने क्लास लगा दी. सलमान ने स्काउट से सीधे शब्दों में पूछा कि “क्या आप अपनी यूट्यूब कम्युनिटी को मेरे बारे में शाउट आउट देना चाहोगे कि अगर मैं गलत बोलूं तो मुझे भी देख लें."
आसीफ की सलमान ने लगाई क्लास
घर में नॉमिनेशन को लेकर चर्चा करने की वजह से इस हफ्ते आसिफ खान, स्काउट और रोहेद को सीधे तौर पर नॉमिनेट कर दिया गया था. इसके बाद आसिफ खान काफी गुस्से में दिखे और उन्होंने शो को बायस्ड बताते हुए खुद के साथ अन्याय होने का दावा किया था. प्रोमो में सलमान खान आसिफ के इस दावे पर भी उनसे कड़े सवाल करते हुए नजर आए. सलमान ने कहा, “जब आप लोग गलत हो जाते हो तो सब बिग बॉस को बायस्ड बोलने लगते हो.”
कौन हुआ इस हफ्ते घर से बेघर
यह भी पढ़ें
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस हफ्ते घर से रोहेद बेघर होने वाले हैं, कनिका मान पहले ही उनकी एक लाइफलाइन छीन चुकी हैं, वहीं नॉमिनेशन में रोहेद को सबसे कम वोट मिले हैं, जिसकी वजह से इस हफ्ते उनकी शो से बिदाई हो जाएगी. खैर देखने वाली बात तो अब ये होगी की वीकेंड का वार में क्या क्या ड्रामा देखने को मिलता है.