जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

Bigg Boss 20: Salman ने ऐसा क्या किया, चिढ़ गईं Manoj Tiwari की बेटी Rhiti, लोगों ने लगाई क्लास

सलमान ने खुद की तारीफ सुनकर जहां काजी इमोशनल हो गए थे. वहीं दूसरी तरफ काजी पर जिस तरह से सलमान खान ने प्यार लुटाया वो मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को रास नहीं आया. रीति ने वीकेंड का वार खत्म होने के बाद इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर ही सवाल उठा दिए.

Bigg Boss 20: Salman ने ऐसा क्या किया, चिढ़ गईं Manoj Tiwari की बेटी Rhiti, लोगों ने लगाई क्लास
Image Credits: Rhiti Tiwari/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 जबसे शुरु हुआ है, तभी से चर्चाओं में बना हुआ है, शो में इन दिनों जमकर high voltage ड्रामा देखने को मिल रहा है. हाल ही में पहले वीकेंड का वार पर भी घरवालों ने सलमान के साथ खूब मस्ती की थी. सलमान ने वीकेंड का वार पर काजी तौकिर की खूब तारीफ की थी, उन्हें रॉकस्टार बताते हुए उनके स्ट्रगल का भी जिक्र किया था. 

काजी की तारीफ से चिढ़ीं रीति 

सलमान ने खुद की तारीफ सुनकर जहां काजी इमोशनल हो गए थे. वहीं दूसरी तरफ काजी पर जिस तरह से सलमान खान ने प्यार लुटाया वो मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को रास नहीं आया. रीति ने वीकेंड का वार  खत्म होने के बाद इसे लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने सलमान खान और मेकर्स पर ही सवाल उठा दिए. 

क्या है सलमान और शो के मेकर्स से अपसेट हैं रीति?

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रीति नाराज दिख रही हैं, वो कनिका मान से बात कर रही हैं, रीति के मुताबिक, वीकेंड का वार में काजी की तारीफ की गई, उन्हें हीरो जैसा की गई, उन्हें हीरो दिखाया गया, उनके लिए अलग से स्टेज बनाया गया, लेकिन उनकी जर्नी को पूरी तरह से नजर अंदाज किया गया. रीति की इन बातों से साफ लग रहा है कि वो सलमान और शो के मेकर्स से अपसेट हैं. 

‘मुझे अपनी ब्रैंड प्लेसमेंट और एक इमेज बनानी है’

रीति इस दौरान कनिका मान से बात करते हुए कहती हैं, “मैं सिंगर हूं. अगर इस घर में 2 सिंगर हैं. एक इंसान को बढ़ावा मिल रहा है तो यकीनन मेरा रोल कम हो रहा है. अगर इस रियलिटी शो में मैं आई हूं क्योंकि मैं रॉकस्टार हूं, मुझे अपनी ब्रैंड प्लेसमेंट और एक इमेज बनानी है. वो बंदा काजी तौकीर यहां पर है. तो सोचो कैसी सिचुएशन हो जाती है.”

‘दुख होगा ना? काजी को रॉकस्टार बोला गया’

रीति ने आगे कहा,’’पूरा सेटअप उनके इर्द-गिर्द था. उनको वो सब चीजें बोली गई जो शायद मैं अपने बारे में सुनना चाहती हूं. मुझे ये सब देखकर फर्क पड़ेगा ना? दुख होगा ना? काजी को रॉकस्टार बोला गया. ऐसा दिखाया गया जैसे सिर्फ वही है इस घर में. मुझे हर्ट नहीं होगा क्या? एक इंसान घर में ऐसा है जिसकी वजह से जो मैं हूं वो प्लेस नहीं कर पा रही हूं. क्योंकि उनकी अलग पर्सनैलिटी है.''

Advertisement

रीति की हरकत पर भड़के लोग 

अब रीति ने जिस तरह से ये बातें बोलीं हैं, वो सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आई हैं, लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, कई लोगों ने रीति तिवारी को insecure बता दिया है, लोगों का कहना है कि वो काजी से insecure हो रही है. लोग जमकर एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं. कुछ ने तो उनकी सिंगगिंग पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं.  एक यूजर ने कहा, “तुम कभी काजी के सिंगिंग लेवल से मैच नहीं कर पाओगी. इस तरह जलन करने से तुम कहीं नहीं पहुंचोगी. काजी शो का विनर है. लोगों का कहना है कि रीति से बेहतर सिंगर तो मैरी कॉम हैं. यूजर्स ने रीति का मजाक उड़ाते हुए कहा कि ये कौन से एंगल से सिंगर हैं. वहीं किसी ने कहा कि पीक लेवल जेलसी.”

रीति के बयान पर क्या कहेंगे सलमान 

यह भी पढ़ें

बताते चलें की रीति तिवारी एक राकस्टार बनान चाहती हैं, वो शो में घरवालों के सामने अपनी सिंगगिंग का जलवा भी बिखेर चुकी हैं. लेकिन उसके बाद भी वीकेंड का वार पर उनकी तारीफ नहीं हुई, बल्कि काजी को राकस्टार बता दिया गया. यही वजह है कि उनका गुस्सा फूट पड़ा. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें