जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

मैथिली ठाकुर की Luxury Car पर मचा बवाल, गना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?

26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमे वो लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमती नज़र आ रही है. जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया.

मैथिली ठाकुर की Luxury Car पर मचा बवाल, गना रनौत ने ट्रोलर्स को दिया जवाब, बोलीं- हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते?
Image Credit: IANS
Advertisement

लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर को हाल ही में एक लग्जरी गाड़ी रोल्स रॉयस में घूमते देखे जाने पर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.ट्रोल करने वालों को अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने जवाब देते हुए कहा कि हम क्यों अच्छी जिंदगी जी नहीं सकते.

Rolls-Royce में नजर आईं मैथिली ठाकुर

सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है कि बिहार की विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने चुनावी हलफनामे में एक होंडा एक्टिवा और 3 करोड़ की नेट वर्थ बताई थी. हाल ही में वह 13 करोड़ रुपये की रोल्स रॉयस कार में दिखी थीं. इसकी ओनरशिप की पुष्टि नहीं हुई है.

दूसरी बार माता-पिता बने दीपिका पादुकोण -रणवीर सिंह, घर आई नन्ही परी

Advertisement

कंगना रनौत ने किया मैथिली ठाकुर का बचाव

इस पोस्ट पर पलटवार करते हुए कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर लिखा, "कुछ लोगों को तब बुरा लगता है जब वे राजनेताओं को अच्छी जिंदगी जीते हुए देखते हैं.अभी हमारे एक युवा विधायक को लग्जरी कार इस्तेमाल करने के लिए ट्रोल किया जा रहा है.हम भले ही समाज सेवा करते हों लेकिन हमारा अपना करियर, जिंदगी और लोकप्रियता भी है."

कंगना ने कहा, "हम निस्वार्थ भाव से जनहित में काम करते हैं लेकिन कुछ लोगों को हमारी अच्छी जिंदगी देखकर तकलीफ होती है.क्यों नहीं? हम अच्छी जिंदगी क्यों नहीं जी सकते? हमें जनता के पैसे में कोई दिलचस्पी नहीं है लेकिन हमसे यह उम्मीद करना कि हम हमेशा गरीब और बेजान जिंदगी जिएं, बिल्कुल बेतुका है।"

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

बता दें कि मैथिली ठाकुर भारत की लोकप्रिय शास्त्रीय और पारंपरिक संगीत गायिका हैं. वह भाजपा की सदस्य और दरभंगा जिले के अलीनगर सीट से विधायक हैं. वह बिहार विधानसभा की सबसे युवा विधायकों में से एक हैं. 2025 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार मैथिली ठाकुर 84915 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर आरजेडी के बिनोद मिश्रा रहे थे. मैथिली ठाकुर हिंदी, बंगाली, मैथिली, उर्दू, मराठी, भोजपुरी, पंजाबी, तमिल , अंग्रेजी और अन्य भारतीय भाषाओं में प्रमुख रूप से मौलिक गीत, कवर गीत और पारंपरिक लोक संगीत गाए हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें