जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘सलमान खान पांखडी, बेवकूफ है…’, कैटरीना के सपोर्ट में आए एक्टर तो भड़कीं सोफिया हयात, ऐसे निकाली भड़ास

सलमान ने सेलिब्रिटीज़, खासकर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को लगातार बॉडी-शेमिंग, उम्र को लेकर मज़ाक और पैपराज़ी के दखल देने वाले बर्ताव का सामना करने के मुद्दे पर भी बात की.

‘सलमान खान पांखडी, बेवकूफ है…’, कैटरीना के सपोर्ट में आए एक्टर तो भड़कीं सोफिया हयात, ऐसे निकाली भड़ास
Image Credits: jiohotstarreality/Instagram/thesofiahayat/Instagram
Advertisement

बिग बॉस सीजन 20 में हाइ वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है, बीते वीकेंड का वार वाले एपिसोड में सलमान खान का अलग ही अंदाज देखने को मिला है, सलमान ने ट्रोलर्स की ऐसी क्लाई लगाई की पूरा देश हैरान रह गया है. 

सलमान पर भड़कीं सोफिया 

वहीं इस बीच बिग बॉस की एक एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान पर ही निशाना साध दिया है. दरअसल बिग बॉस के सातवें सीज़न में हिस्सा लेने वालीं पूर्व कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोहड में सलमान खान के शर्टलेस होने पर उन पर निशाना साधा. लगातार हो रही ट्रोलिंग से परेशान होकर सलमान ने अपना आपा खो दिया और अपनी उम्र, हेयरकट और वज़न पर कमेंट करने वाले ट्रोलर्स को जवाब देने के लिए अपनी टोपी और शर्ट उतार दी. 

Advertisement

सलमान पर किया अपमानजनक कमेंट

जहां सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके इस रिएक्शन की तारीफ़ की, वहीं सोफिया की राय अलग थी, उन्हें शो के दौरान सलमान द्वारा उनकी बॉडी पर की गई टिप्पणियां याद आ गईं. सोफिया ने अपने एक्स अकाउंट पर सलमान खान के शर्टलेस होने वाले वीडियो को दोबारा शेयर किया और लिखा, "सलमान एक पाखंडी और बेवकूफ़ इंसान हैं. जब मैं बिग बॉस में थी, तो उन्होंने मेरी बॉडी और चेहरे की बुराई की थी... और गौहर खान से कहा था कि उनकी बॉडी अच्छी है. उफ़"

‘जो महिला गर्भवती होती है, आप उसे ट्रोल क्यों करते हैं?’

सलमान ने सेलिब्रिटीज़, खासकर प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को लगातार बॉडी-शेमिंग, उम्र को लेकर मज़ाक और पैपराज़ी के दखल देने वाले बर्ताव का सामना करने के मुद्दे पर भी बात की. उनकी यह टिप्पणी उनकी दोस्त कैटरीना कैफ के बारे में चल रही चर्चाओं के बीच आई है.  कैटरीना को अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में प्रेग्नेंसी के बाद उनके लुक को लेकर बॉडी-शेमिंग का शिकार होना पड़ा था, जहाँ वह अपने पति, एक्टर विक्की कौशल के साथ नज़र आई थीं. 

सलमान ने सवाल किया कि प्रेगनेंट होने के बाद महिलाओं को ट्रोल करने की ज़रूरत क्यों महसूस होती है. उन्होंने पूछा, "जो महिला गर्भवती होती है, आप उसे ट्रोल क्यों करते हैं?"

Advertisement

‘जब वो वापस काम पर लौटेंगी, तो वे फिट हो जाएंगी’

उन्होंने आगे कहा कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं का वज़न बढ़ना स्वाभाविक है और उन्हें उनके शारीरिक रूप-रंग के आधार पर आंकने के बजाय अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "प्रेग्नेंट होने के बाद हर किसी का वज़न बढ़ता है. जब वे वापस काम पर लौटेंगी, तो वे फिट हो जाएंगी.”

यह भी पढ़ें

जिस तरह से सलमान खान ये बयान दिया, उस कैटरीना कैफ से जोड़कर देखा जा रहा है, तमाम बडे़ स्टार्स कैटरीना का समर्थन कर रहे हैं, वहीं अब सलमान ने भी अपनी दोस्त के सिए स्टैंड लिया है

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें