जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मिलकर राखी ने कर डाला ऐसा काम, भड़क गए लोग, लगा दी लताड़

राखी सावंत ने पाकिस्तनी एक्ट्रेस हानिया आमिर पर प्यार लुटाया है, दरअसल राखी, हानिया के ऐलबम सॉन्ग पाबलो में केमियो करती नजर आईं हैं, एक्ट्रेस ने हानिया को लेकर एक पोस्ट किया है.

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर संग मिलकर राखी ने कर डाला ऐसा काम, भड़क गए लोग, लगा दी लताड़
Instagram/rakhisawant2511
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस और ड्रामा क्कीन राखी सावंत हमेशा ही अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं, हालांकि कई बार एक्ट्रेस अपनी हरकतों की वजह से ट्रोलर्स के निशाने पर आ जाती हैं. 

हानिया आमिर पर राखी ने लुटाया प्यार 

अब राखी सावंत ने पाकिस्तनी एक्ट्रेस हानिया आमिर पर प्यार लुटाया है, दरअसल राखी, हानिया के ऐलबम सॉन्ग पाबलो में केमियो करती नजर आईं हैं, एक्ट्रेस ने हानिया को लेकर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,-लव यू हानिया आमिर. 

Advertisement

हानिया की तारीफ में क्या बोलीं राखी

हानिया के सॉन्ग पाबलो में के लास्ट में राखी सावंत कहती नजर आईं कि “हानिया, मेरी जान, टेंशन मत लो. समझी? कोई टेंशन मत लो. तुम हूर हो, तुम्हारे चेहरे पर नूर है. उन्हें तुम्हारी खूबसूरती से जलन होती है.' राखी ने आगे हानिया को 'शेरनी' बताते हुए उन्हें अपने आलोचकों का हिम्मत के साथ सामना करने के लिए कहा. उन्होंने कहा, 'जो डर गया, समझो मर गया.”

हानिया ने अपने गाने के चलते ट्रोलर्स को दिया जवाब 

हानिया आमिर ने अपना पहला रैप सॉन्ग 'पाब्लो' रिलीज किया. इस गाने को खुद हानिया ने लिखा और कंपोज किया है. गाने के जरिए उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया है, जो उनकी आलोचना करते हैं और उन्हें बहुत खूबसूरत और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की वजह से फेक समझते हैं. हानिया ने अपने आलोचकों से कहा है कि वो क्या करती हैं, इस बात की चिंता करना छोड़ दें, क्योंकि वो अपनी लाइफ अपने तरीके से जीती रहेंगी.

राखी की हरकत पर भड़क लोग 

Advertisement

राखी सांवत ने जिस तरह से पोस्ट कर हानिया पर प्यार लुटाया है और उनके स़ॉन्ग में केमियो कर एक्ट्रेस की तारीफ है, उसके बाद से ही राखी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ है, लोग राखी सावंत से नाराज हो गए है. एक यूजर ने लिखा, “राखी को बुर्के में पैक करके पाकिस्तान भेज दो.”

वहीं एक और यूजर ने लिखा, “उम्मीद है राखी सावंत को इसके लिए पैसे मिलेंगे”

इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा, “क्या लोग भूल गए हैं कि आखिर उनका (दूसरी तरफ़ के कलाकारों का) बॉयकॉट क्यों किया गया था?यह कैसे ठीक है कि उनके नए गाने का यहाँ प्रमोशन और जश्न मनाया जा रहा है!!? हानिया का अकाउंट भारत में अभी भी बैन है, इसके पीछे एक वजह है! राखी सावंत उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' को "कायरतापूर्ण हरकत" कहा था. यह बात मंज़ूर नहीं है कि लोगों ने इस कोलैबोरेशन को तो आसानी से अपना लिया, लेकिन @diljitdosanjh की बुराई की। अगर वह गलत था, तो यह भी गलत है!!!”

Advertisement

धर्म परिवर्तन पर राखी सावंत ने क्या कहा था

राखी हाल ही में  धर्म परिवर्तन को लेकर दिए गए अपने बयान की वजह से सुर्खियों में आईं थी. सोशल मीडिया पर राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पैपराजी उनसे उनके धर्म बदलने को लेकर सवाल करते नजर आए थे. 

Advertisement

राखी ने इस सवाल का जवाब काफी सीधे और सहज अंदाज में दिया. उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कभी कोई खराबी नहीं थी. उन्होंने बताया कि उन्होंने मुस्लिम लड़के से शादी की थी और निकाह किया था. उनके मुताबिक, निकाह के बाद उन्होंने इस्लाम कबूल किया. राखी ने इस दौरान अपने मक्का-मदीना जाने का भी जिक्र किया और कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें वहां जाने का मौका मिला. उनकी बातों से साफ लगा कि धर्म बदलने के फैसले को लेकर उनके मन में पछतावा है, वो आज भी हिंदू धर्म में आना चाहती है.

भारत में बैन पाकिस्तानी कलाकार

यह भी पढ़ें

बताते चलें की पहलगाम आंतकी हमले की वजह से पाकिस्तान के सभी स्टार्स के इंस्टाग्राम अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया था. इतना ही नहीं किसी भी भारतीय कलाकार को पाकिस्तानी हस्ती के साथ काम करने से भी मना किया था. ऐसे में राखी का हानिया आमिर के सॉन्ग में केमियो करना उन्हें भारी पड़ गया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
अधिक
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें