जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

पुणे की सिया ने रची ‘सोनम’ जैसी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का मर्डर, 400 फीट गहरी खाई में फेंका

पुणे के केतन अग्रवाल मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. मंगेतर सिया ने ही अपने प्रेमी चेतन के साथ मिलकर केतन की हत्या की थी. इसे सोनम रघुवंशी की तरह ही हादसे की शक्ल देने की कोशिश की गई.

Author
23 Jun 2026
( Updated: 23 Jun 2026
06:15 PM )
पुणे की सिया ने रची ‘सोनम’ जैसी साजिश, प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर का मर्डर, 400 फीट गहरी खाई में फेंका
Image Source- Social Media
Advertisement

Pune Businessman Murder Case: इंदौर का सोनम रघुवंशी केस अभी धुंधला भी नहीं हुआ कि पुणे से वैसा ही खौफनाक मामला सामने आया है. जहां मंगेतर ने शादी से पहले होने वाले पति को मौत के घाट उतार दिया. इस हत्याकांड को वैसे ही अंजाम दिया गया था जैसे हनीमून पर सोनम ने पति राजा रघुवंशी को मारा था.  

महाराष्ट्र के पुणे के लोनावला स्थित लोहागढ़ में ट्रेकिंग के दौरान कारोबारी परिवार के 24 वर्षीय युवक केतन अग्रवाल की मौत ने एक नया मोड़ ले लिया है. पहले इस घटना को हादसा माना गया था, लेकिन पुलिस जांच में पूरी कहानी पलट गई. आरोप है कि केतन को उसकी मंगेतर सिया ने ही मारा है. सिया गोयल ने अपने बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी संग मिलकर मंगेतर केतन विशाल अग्रवाल को 400 फुट गहरी खाई में धक्का देकर मार डाला. केतन अपनी मंगेतर का प्री बर्थडे सेलिब्रेशन करने महाराष्ट्र के लोहागढ़ किले पर गए थे. 

पुलिस ने खोले सनसनीखेज राज 

Advertisement

CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने इस घटना में हत्या का मामला दर्ज किया है. पुलिस अधीक्षक (पुणे ग्रामीण) संदीप सिंह गिल ने कहा कि 18 जून को सिया और केतन की सगाई हुई थी. दोनों की जल्द ही शादी भी होनी थी. सगाई के बाद सिया गोयल और केतन अग्रवाल, लोहागढ़ किले में घूमने के लिए गए थे. वहां से तकरीबन 10:30 या 10:45 बजे के आसपास सिया गोयल ने फोन करके बताया कि केतन अग्रवाल फिसल के गिर गया और उसकी लोहगढ़ किले से नीचे गिरने से उसकी मौत हो गई. 

उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वहां के सिक्योरिटी गार्ड, पुलिस, सिया और मृतक के घर वाले घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिस स्टेशन में उसी दिन केस दर्ज किया गया. मामला दाखिल करने के बाद आगे जो जांच की गई, उसमें पूरी कहानी घूम गई. पुलिस की शक की सूई सिया की ओर घूम गई. 

कहानी में तीसरे किरदार चेतन की एंट्री

पुलिस ने केतन और सिया के घरवालों से गहनता से पूछताछ की. जिसमें कुछ तथ्य निकलकर सामने आए. पुलिस जांच में समझ आया कि इस तरह की घटना अचानक से होना बहुत ज्यादा संभावित नहीं है, खासकर उस लड़के के साथ जो अक्सर ट्रेकिंग करता था. पुलिस ने बताया कि केतन ने काफी ट्रेकिंग की थी. जांच के इन सभी पहलुओं के आधार पर मामले की संदिग्धता और बढ़ गई. 

Advertisement

SP संदीप सिंह गिल ने बताया, हमें अपने कुछ गोपनीय सूत्र और मामले को लेकर की गई आगे की जांच में पता चला कि सिया गोयल का चेतन चौधरी नाम का एक दोस्त है. जहां सिया के परिवार का यार्ड में है, उधर ही चेतन की भी दुकान है. सिया और चेतन के बीच पिछले एक साल से दोस्ती थी. 

केतन सिया के जन्मदिन को खास बनाना चाहता था. बताया जा रहा है 19 जून को सिया का जन्मदिन था. महाबलेश्वर में सिया के जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी. उससे पहले केतन और सिया लोहागढ़ किले में गए थे. जहां सिया ने चेतन को भी बुलाया था. 

पुलिस के मुताबिक, सिया ने चेतन के साथ मिलकर ही केतन की हत्या की साजिश रची थी. दोनों ने 19 जून को लोहागढ़ किले पर इन्होंने केतन अग्रवाल को धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिरा और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है सिया ने पहले भी केतन को लोहागढ़ फोर्ट ले जाने की कोशिश की थी, ताकि वह इस हत्याकांड को पहले ही अंजाम दे सके, लेकिन वह नाकामयाब रही. 

उन्होंने बताया कि इस केस हत्या का मुकदमा दर्ज कर सिया और चेतन को हिरासत में लिया गया. दोनों ने पूछताछ के दौरान अपना गुनाह कबूल कर लिया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है, इस केस ने एक बार फिर रिश्तों के भरोसे को तोड़ दिया. जो केतन अपनी होने वाली पत्नी के बर्थडे को यादगार बनाना चाहता था वह खुद ही एक खौफनाक प्लानिंग का शिकार हो गया. 

बिजनेसमैन की बेटी है सिया

Advertisement

केतन रियल एस्टेट कंपनी के डायरेक्टर थे, जबकि सिया मसाला करोबारी की बेटी है. दोनों की उदयपुर में जल्द ही शादी होनी थी. मेहमानों के लिए 2 चार्टर प्लेन बुक किए थे. शादी में करीब 17 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान था.

जिस केस को परिवार हादसा मान रहा था वह एक सोची समझी मर्डर की साजिश निकली. अब पुलिस इन सवालों का जवाब ढूंढ रही है कि अगर सिया को केतन से शादी करनी ही नहीं थी तो उसने सगाई की ही क्यों? इस हत्याकांड के पीछे केवल प्रेम प्रसंग है या कोई और वजह. फिलहाल पुलिस सिया और चेतन पर शिकंजा कस सख्ती से पूछताछ कर रही है. 

क्या था सोनम रघुवंशी केस?

Advertisement

सोनम रघुवंशी केस एक चर्चित हनीमून मर्डर केस है. जिसकी स्क्रिप्ट मध्य प्रदेश में लिखी गई थी और अंजाम मेघालय की वादियों में दिया गया था. 23 मई 2025 को मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट बिजनेसमैन राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी शादी के बाद मेघालय हनीमून पर गए थे. 

अचानक दोनों वहां से गायब हो गए, कुछ दिनों बाद राजा का शव सावदोंग फॉल्स के पास गहरी खाई में मिला, लेकिन सोनम का कुछ पता नहीं चल रहा था. 16 दिन बाद सोनम UP के गाजीपुर में एक ढाबे के पास मिली. 

यह भी पढ़ें- दो शख्स, एक गर्लफ्रेंड...इश्क में फूंक दी पूरी बिल्डिंग...लगी नहीं, लगाई गई थी दिल्ली के तुगलकाबाद में आग, हुआ बड़ा खुलासा

Advertisement

यह भी पढ़ें

मेघालय पुलिस के अनुसार, सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाहा जो इंदौर में सोनम के भाई की फर्म में काम करता था, उसके साथ मिलकर साजिश रची थी. उन्होंने तीन कॉन्ट्रैक्ट किलर्स को राजा के मर्डर के लिए हायर किया था. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
G
Guest (अतिथि)
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें